एक्सप्लोरर

कब तक जेल से बाहर आ सकेंगे मनीष सिसोदिया, क्या हैं नियमों के दांव-पेंच?

Manish Sisodia granted Bail: मनीष सिसोदिया तिहाड़ की जेल नंबर 1 में बंद हैं, जेल नंबर 1 में बंद कैदी  जेल के गेट नंबर 3 से बाहर निकलते हैं.

Manish Sisodia Bail: सुप्रीम कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को शुक्रवार, 9 अगस्त को जमानत दे दी है. सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद 17 महीने के बाद आप नेता जेल से बाहर आ सकेंगे. तिहाड़ सूत्रों के मुताबिक मनीष सिसोदिया तिहाड़ जेल के गेट नंबर 3 से निकल सकते हैं.

मनीष तिहाड़ की जेल नंबर 1 में बंद हैं, जेल नंबर 1 में बंद कैदी  जेल के गेट नंबर 3 से बाहर निकलते हैं. सूत्रों के मुताबिक सिक्योरिटी को लेकर कोई कंसर्न हो तो फिर किसी और गेट से भी निकल सकते हैं.

कब तक जेल से बाहर आएंगे मनीष सिसोदिया?

तिहाड़ जेल सूत्रों के मुताबिक उन्हें बेल आर्डर मिलने के समय पर निर्भर करेगा कि मनीष सिसोदिया कितने बजे तक जेल से बाहर आ पाएंगे. नियमों के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट का आर्डर राउज एवेन्यू कोर्ट जाएगा. राउज एवेन्यू में बेल बांड भरा जाएगा और जमानत की बाकी शर्तो को पूरा किया जाएगा. जिसके बाद अदालत से बेल आर्डर(परवाना) तिहाड़ जेल भेजा जाएगा.

कब गिरफ्तार हुए थे मनीष सिसोदिया?

दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को 26 फरवरी 2023 को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था. इसके बाद 9 मार्च 2023 को प्रवर्तन निदेशालय ने उन्हें सीबीआई की कस्टडी से गिरफ्तार कर लिया था. गिरफ्तारी के बाद सिसोदिया ने ट्रायल कोर्ट, हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में भी उनकी कई याचिकाएं खारिज हो चुकी हैं. सीबीआई ने गिरफ्तारी के बाद बताया था कि उसने मनीष सिसोदिया को दिल्ली की शराब नीति के अनुपालन में हुई गड़बड़ी की जांच के आधार पर गिरफ्तार किया था.

बीजेपी की क्या है प्रतिक्रिया?

मनीष सिसोदिया के जमानत के फैसले के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम ने एएनआई से कहा, "जमानत का मतलब बरी होना नहीं है. आज भी वो गुनहगार हैं."

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा, "इसकी सजा उन्हें मिलेगी. उन्हें उत्साहित होकर देश, दिल्ली और कोर्ट को गुमराह करने की जरूरत नहीं है."

आम आदमी पार्टी की नेता और राज्यसभा सांसद स्वाति मालिवाल ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "मनीष जी की जमानत से बेहद खुशी है. उम्मीद है अब वो लीड लेकर सरकार को सही दिशा में लेकर चलेंगे."

बीते कुछ महीने पहले स्वाति मालीवाल ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके पीए पर आरोप लगाए थे. उन्होंने सीएम केजरीवाल के पीए पर मारपीट और अभद्रता के आरोप लगाए थे. 

ये भी पढ़ें: 

Manish Sisodia Bail: मनीष सिसोदिया को शराब नीति मामले में मिली जमानत, 16 महीने बाद जेल से बाहर आएंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget