एक्सप्लोरर

'दिल्ली की झुग्गी में रहने वालों के बदलने वाले हैं दिन', डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने जमीन देने का किया वादा

Mission Delhi: सरकारी जमीन पर अतिक्रमण और अवैध कब्जा एक गंभीर मामला है और इन्हें हटाना सरकार की प्राथमिकता है. साथ ही दिल्ली के नागरिकों को बेहतर सर्विस देना और उनकी लाइफस्टाइल की क्वालिटी सुधारना है.

DUSIB Desicion: दिल्ली सरकार सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा करनेवालों के खिलाफ नकेल कसने की तैयारी में है. इसे ध्यान में रखते हुए दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अधिकारियों को दिल्ली अर्बन शेल्टर इंप्रूवमेंट बोर्ड (DUSIB) की खाली पड़ी जमीन और भवन संपत्तियों का ऑडिट करवाने का आदेश देते हुए 15 दिनों में रिपोर्ट तलब की है. 

अतिक्रमण और अवैध कब्जा एक गंभीर मामला

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने लोगों से मिल रही शिकायतों के बाद अतिक्रमण और अवैध कब्जे के मामलों का संज्ञान में लेते हुए ऑडिट करने का आदेश दिया है. उन्होंने कहा, '’सरकारी जमीन पर अतिक्रमण और अवैध कब्जा एक गंभीर मामला है और इन्हें हटाना सरकार की प्राथमिकता है”. साथ ही DUSIB को निर्देश दिया गया है कि वह सरकारी जमीनों पर कब्जा करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करे और एक ऑनलाइन मॉनिटरिंग सिस्टम स्थापित करें.

क्या होगा ऑनलाइन मॉनिटरिंग सिस्टम में

ऑनलाइन मॉनिटरिंग सिस्टम के तहत DUSIB खाली भूमि और भवन संपत्ति की मौजूदा स्थिति का जियो कोआर्डिनेट, फोटो, अवैध कब्जे, प्रभारी अधिकारी की डिटेल के साथ हर संपत्ति का पूरा डिटेल दर्ज करेगी. इससे सरकारी जमीन पर अतिक्रमण गतिविधियों को ट्रैक करने और रोकने में सरकार को मदद मिलेगी. यह व्यवस्था सरकारी भूमि पर होने वाली सभी गतिविधियों पर नज़र रखने और किसी भी अतिक्रमण के मामले में तुरंत कार्रवाई करने में मदद करेगी.

जनता को बेहतर सर्विस देने का है लक्ष्य

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि, DUSIB का मुख्य उद्देश्य है दिल्ली में स्लम और जेजे कॉलोनियों में रह रहे लोगों को सरकार की ओर से बेहतर सर्विस देना और उनकी लाइफ-स्टाइल के क्वालिटी में सुधार लाना है.

DUSIB है क्या

दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (DUSIB) दिल्ली सरकार के कंट्रोल में कार्य करता है और मुख्य रूप से DUSIB एक्ट, 2010 के दायरे में काम कर रहा है. यह एक्ट DUSIB को कुछ क्षेत्रों को स्लम व जेजे क्लस्टर के रूप में नोटिफाई करने का अधिकार देता है, जहां DUSIB स्लम इलाकों में रह रहे लोगों को बेहतर व बुनियादी नागरिक सुविधाएं देने का काम करती है. इसके अलावा, DUSIB को नागरिक सुविधाओं के नियम और उनके फिर से सेट करने का काम करती है.

ये भी पढ़ें:

Delhi Rape Case: 12 दिन में जिंदगी की जंग हार गया मासूम, दिल्ली के सीलमपुर में हुआ था कुकर्म

Womens Asia Cup: एशिया कप में टीम इंडिया का विजयी आगाज़, पहले मैच में श्रीलंका को चटाई धूल

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, अभिजीत दीपके का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, अभिजीत दीपके का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा
शिक्षा मंत्री से धर्मेन्द्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजे लेटर में जानें क्या कुछ कहा
शिक्षा मंत्री से धर्मेन्द्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजे लेटर में जानें क्या कुछ कहा
Dharmendra Pradhan Resign: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, Gen-Z के आगे झुकी सरकार
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, Gen-Z के आगे झुकी सरकार
'झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अभिजीत दीपके, CJP का पहला रिएक्शन
'झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अभिजीत दीपके, CJP का पहला रिएक्शन

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमरनाथ यात्रा के बीच पाकिस्तान की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
अमरनाथ यात्रा के बीच पाक की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
CJP Protest Viral Video : CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
Embed widget