एक्सप्लोरर

Manipur Violence: मणिपुर में गोलीबारी में दो लोगों की मौत से हिंसक हुए लोग, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

Manipur Violence: मणिपुर के कांगपोकपी जिले में हुई गोलीबारी में दो लोगों की गोली लगने से मौत हो गई, जिसके बाद एक समुदाय के लोगों ने शव को सड़क पर रख प्रदर्शन किया, जो हिंसक हो गया.

Manipur Violence: गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के दावों के बीच एक बार फिर मणिपुर से हिंसा की खबरें सामने आ रही हैं. लगातार हो रही गोलीबारी में दो लोगों की गोली लगने से मौत हो गई, जिसके बाद हालात और भी बिगड़ गए. लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया और सुरक्षाबलों को भीड़ को तितर-बितर करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. इसके लिए पुलिस ने इंफाल में गुरुवार 29 जून की शाम आंसू गैस के गोले छोड़े. वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी के मणिपुर दौरे को लेकर भी जमकर बवाल है. 

शव के साथ लोगों ने किया प्रदर्शन
दरअसल कांगपोकपी जिले में हुई गोलीबारी में मारे गए एक शख्स के शव को इंफाल के एक चौक पर लगाया गया था और एक पारंपरिक ताबूत में रखा गया था. अधिकारियों ने बताया कि प्रदर्शनकारी इकट्ठा हुए और भीड़ ने मुख्यमंत्री आवास तक ताबूत के साथ एक जुलूस निकालने की धमकी दी. इस बीच, भारतीय जनता पार्टी के एक कार्यालय पर भी हमला किया गया. बता दें कि मणिपुर में कांगपोकपी जिले के हराओठेल गांव में गुरुवार सुबह सुरक्षा कर्मियों के साथ मुठभेड़ में दो संदिग्ध दंगाइयों की मौत हो गई थी और पांच अन्य घायल हो गए. 

अधिकारियों ने बताया कि बाद में,दोनों दंगाई जिस समुदाय से आते हैं, उसके सदस्यों ने उनके शवों के साथ इंफाल में मुख्यमंत्री आवास तक जुलूस निकालने की कोशिश की. पुलिस ने जब उन्हें मुख्यमंत्री आवास तक जाने से रोका तो जुलूस हिंसक हो गया. जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज और टियर गैस का इस्तेमाल करना पड़ा और काफी देर मशक्कत करने के बाद हालात को काबू किया गया. 

राहुल गांधी के पहुंचने से विवाद
कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी हिंसा से झुलस रहे मणिपुर के दो दिन के दौरे पर हैं. राहुल गांधी ने हिंसा प्रभावित मणिपुर के चुराचांदपुर में राहत शिविरों का दौरा किया और लोगों से मुलाकात की. इस दौरान राहुल गांधी को एयरपोर्ट के नजदीक ही रोक लिया गया था, जिसके बाद उन्हें हेलीकॉप्टर से राहत शिविरों तक पहुंचना पड़ा. राहुल गांधी ने कहा, ‘‘मणिपुर में शांति का माहौल हमारी एकमात्र प्राथमिकता होनी चाहिए.’’ 

एक दूसरे पर लगाए गए आरोप
राहुल गांधी के काफिले को रोके जाने पर खूब विवाद भी हुआ. कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेतृत्व वाली सरकार पार्टी (कांग्रेस) नेता की यात्रा को विफल करने की कोशिश कर रही है. वहीं दूसरी तरफ बीजेपी ने दावा किया कि गांधी को हेलीकॉप्टर से जाने के लिए कहा गया था क्योंकि उनकी यात्रा का कई वर्गों ने विरोध किया था, लेकिन वह सड़क मार्ग से यात्रा करने पर अड़े हुए थे.

बता दें कि मणिपुर में मेइती और कुकी समुदाय के बीच मई की शुरुआत में भड़की जातीय हिंसा में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. मणिपुर में अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने की मेइती समुदाय की मांग के विरोध में तीन मई को पर्वतीय जिलों में ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ के आयोजन के बाद झड़पें शुरू हुई थीं. 

ये भी पढ़ें -UCC पर स्टालिन, शरद पवार और फारूक अब्दुल्ला ने सरकार को घेरा, संसदीय समिति की बुलाई गई बैठक | बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तू 2 रुपये का भिखारी...', असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा को लेकर ओवैसी का विवादित बयान, जानें पूरा मामला
'तू 2 रुपये का भिखारी...', असम के मुख्यमंत्री को लेकर ओवैसी का विवादित बयान, जानें पूरा मामला
अखिलेश यादव नोएडा से करेंगे 2027 चुनावी कैंपेन की शुरुआत, 28 मार्च को होगी PDA भागीदारी रैली
अखिलेश यादव नोएडा से करेंगे 2027 चुनावी कैंपेन की शुरुआत, 28 मार्च को होगी PDA भागीदारी रैली
टी20 वर्ल्ड कप से कुछ घंटे पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, यह खिलाड़ी विश्वकप से बाहर
टी20 वर्ल्ड कप से कुछ घंटे पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, यह खिलाड़ी विश्वकप से बाहर
Friday Box Office: फ्राइडे को नई फिल्मों पर भारी पड़ी 16 दिन पुरानी 'बॉर्डर 2', 'मर्दानी 3' ने भी दिखाया दम, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
फ्राइडे को नई फिल्मों पर भारी पड़ी बॉर्डर 2, 'मर्दानी 3' ने भी दिखाया दम, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन

वीडियोज

India US Trade Deal: ट्रेड डील को लेकर केंद्रीय मंत्री का विपक्ष पर हमला | Donlad Trump | PM Modi
Top News: इस घंटे की बड़ी खबरें | Ola Uber Strike | T20 World Cup | Pappu Yadav Arrest | Janakpuri
Pappu Yadav Arrested: पुलिस कस्टडी में बिगड़ी तबीयत...क्या सच हुई पप्पू यादव की भविष्यवाणी? |Patna
PM Modi In Malaysia: मलेशिया दौरे के लिए रवाना हुए PM Modi | Breaking | ABP News
Top News: अभी की बड़ी खबरें | Ola Uber Strike | T20 World Cup 2026 | Pappu Yadav Arrest |Janakpuri

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तू 2 रुपये का भिखारी...', असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा को लेकर ओवैसी का विवादित बयान, जानें पूरा मामला
'तू 2 रुपये का भिखारी...', असम के मुख्यमंत्री को लेकर ओवैसी का विवादित बयान, जानें पूरा मामला
अखिलेश यादव नोएडा से करेंगे 2027 चुनावी कैंपेन की शुरुआत, 28 मार्च को होगी PDA भागीदारी रैली
अखिलेश यादव नोएडा से करेंगे 2027 चुनावी कैंपेन की शुरुआत, 28 मार्च को होगी PDA भागीदारी रैली
टी20 वर्ल्ड कप से कुछ घंटे पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, यह खिलाड़ी विश्वकप से बाहर
टी20 वर्ल्ड कप से कुछ घंटे पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, यह खिलाड़ी विश्वकप से बाहर
Friday Box Office: फ्राइडे को नई फिल्मों पर भारी पड़ी 16 दिन पुरानी 'बॉर्डर 2', 'मर्दानी 3' ने भी दिखाया दम, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
फ्राइडे को नई फिल्मों पर भारी पड़ी बॉर्डर 2, 'मर्दानी 3' ने भी दिखाया दम, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
India-US Trade Deal: 'दोस्त-दोस्त ना रहा...', भारत-US ट्रेड डील पर कांग्रेस ने साधा निशाना, जयराम रमेश ने कहा - भारी पड़े नमस्ते ट्रंप
'दोस्त-दोस्त ना रहा...', भारत-US ट्रेड डील पर कांग्रेस ने साधा निशाना, जयराम रमेश ने कहा - भारी पड़े नमस्ते ट्रंप
India-Bangladesh Relations: संसद में उठा बांग्लादेश का मुद्दा, JDU ने हिंदुओं को लेकर पूछा तीखा सवाल, सरकार ने क्या दिया जवाब?
संसद में उठा बांग्लादेश का मुद्दा, JDU ने हिंदुओं को लेकर पूछा तीखा सवाल, सरकार ने क्या दिया जवाब?
Barrier Free Toll: देश के इस शहर में शुरू हुआ बिना बैरियर वाला टोल बूथ, जानें यहां बिना रुके कैसे कट जाएगा पैसा?
देश के इस शहर में शुरू हुआ बिना बैरियर वाला टोल बूथ, जानें यहां बिना रुके कैसे कट जाएगा पैसा?
ऑफिस या कॉलेज में प्रपोज करना कितना सेफ, प्रपोजल रिजेक्ट हो जाए तो कैसे बचाएं रिश्ता?
ऑफिस या कॉलेज में प्रपोज करना कितना सेफ, प्रपोजल रिजेक्ट हो जाए तो कैसे बचाएं रिश्ता?
Embed widget