एक्सप्लोरर

मणिपुर में हिंसा रोकने के लिए बढ़ी इंटरनेट बैन की तारीख, जानिए अब राज्य में कैसे हैं हालात

Manipur Violence: मणिपुर में इंटरनेट सेवा 15 जून दोपहर 3 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है. गृह विभाग ने एक आदेश भी जारी किया है.

Manipur Violence: मणिपुर में 3 मई को हुई जातिगत हिंसा के बाद राज्य में अभी तक हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं. हालांकि मणिपुर के कुछ इलाकों में लंबे समय तक कर्फ्यू में ढील दी गई थी, लेकिन सरकार ने शनिवार को हिंसक घटनाओं को ध्यान में रखते हुए इंटरनेट पर 5 दिन के लिए बैन और बढ़ा दिया है. गृह विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि इंटरनेट पर बैन 15 जून दोपहर 3 बजे तक प्रभावी रहेगा. 

ANI के अनुसार, मणिपुर के सूचना और जनसंपर्क मंत्री डॉ सपम रंजन ने कहा, 'हम कुछ सरकारी संस्थानों और आपातकालीन सेवाओं के लिए जहां भी जरूरत है वहां इंटरनेट सेवाएं दे रहे हैं. जैसे हालत होंगे, उसको देखते हुए ही प्रतिबंध हटाने पर विचार किया जाएगा.'

'24 घंटों में राज्य में कोई अप्रिय घटना नहीं'

सपम रंजन ने कहा कि पिछले 24 घंटों में राज्य में कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है, यह इस बात का सबूत है कि हमारे राज्य में शांति और सामान्य स्थिति वापस लौट रही है. राज्य भर में विभिन्न स्थानों पर तलाशी अभियान शुरू किया गया है. अब तक 990 हथियार और 13,000 राउंड गोला बारूद बरामद किया जा चुका है. 

बता दें कि बीते एक महीने से मणिपुर जातीय हिंसा की आग से जूझ रहा है. लिहाजा राज्य सरकार ने हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में इंटरनेट पर बैन लगा रखा है. इससे पहले भी मंगलवार को मणिपुर सरकार ने इंटरनेट पर 10 जून तक के लिए प्रतिबंध बढ़ा दिया था. आयुक्त (गृह) एच ज्ञान प्रकाश ने स्थिति को देखते हुए कहा था कि ब्रॉडबैंड सहित मोबाइल डेटा सेवाओं को 10 जून दोपहर तीन बजे तक बैन कर दिया गया है. राज्य में इंटरनेट बैन करने का फैसला पहली बार मई के पहले हफ्ते में लिया गया था.  

यह भी पढ़ें:-

Wrestlers Protest: दिल्ली पुलिस ने दो महिला पहलवानों से बृजभूषण सिंह के खिलाफ मांगे सबूत, रिपोर्ट में दावा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tamil Nadu: तमिलनाडु में फुटबॉल कोच ने लगाई फांसी, POCSO केस के बाद उठाया कदम
Tamil Nadu: तमिलनाडु में फुटबॉल कोच ने लगाई फांसी, POCSO केस के बाद उठाया कदम
पश्चिम बंगाल के सिविक वॉलंटियर्स को खुशखबरी! ममता बनर्जी ने चुनाव से पहले कर दिया ये बड़ा ऐलान
पश्चिम बंगाल के सिविक वॉलंटियर्स को खुशखबरी! ममता बनर्जी ने चुनाव से पहले कर दिया ये बड़ा ऐलान
‘सभी तेल-गैस कंपनियों को अब अनिवार्य रूप से...’, मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत सरकार का बड़ा आदेश
‘सभी तेल-गैस कंपनियों को अब अनिवार्य रूप से...’, मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत सरकार का बड़ा आदेश
MP के कांग्रेस MLA को सुप्रीम कोर्ट से राहत, हाई कोर्ट के फैसले पर रोक, फिलहाल बने रहेंगे विधायक
MP के कांग्रेस विधायक को SC से राहत, हाई कोर्ट के फैसले पर रोक, फिलहाल बने रहेंगे MLA

वीडियोज

दमदार एक्शन, इंटेंस एक्टिंग और शॉकिंग क्लाइमेक्स के साथ ‘Dhurandhar: The Revenge’
Dhurandhar: The Revenge: एजेंडा या एंटरटेनमेंट? क्यों लगेगी कुछ लोगों को मिर्ची?
धुरंधर: द रिवेंज पब्लिक रिव्यू: रणवीर सिंह और संजय दत्त की एक्टिंग से लेकर आदित्य धर के डायरेक्शन तक
Dhurandhar: The Revenge: Ranveer Singh हैं फिल्म की जान, बिल्कुल Skip मत करना ये फिल्म
अब जिंदा कौन है...

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘सभी तेल-गैस कंपनियों को अब अनिवार्य रूप से...’, मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत सरकार का बड़ा आदेश
‘सभी तेल-गैस कंपनियों को अब अनिवार्य रूप से...’, मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत सरकार का बड़ा आदेश
JDU अध्यक्ष पद के लिए किसने भरा नामांकन? 2028 तक का होगा कार्यकाल
JDU अध्यक्ष पद के लिए किसने भरा नामांकन? 2028 तक का होगा कार्यकाल
धुरंधर 2 पब्लिक रिव्यू: 'मोदी जी के बाद अब योगी जी का इंतजार!' फिल्म देखने के बाद क्या बोले लोग
धुरंधर 2 पब्लिक रिव्यू: 'मोदी जी के बाद अब योगी जी का इंतजार!' फिल्म देखने के बाद क्या बोले लोग
'2 हफ्ते में PNG के 1.25 लाख नए कनेक्शन, 3 दिन में 5600 ग्राहक हुए शिफ्ट', तेल संकट पर सरकार ने दिया अपडेट
'2 हफ्ते में PNG के 1.25 लाख नए कनेक्शन, 3 दिन में 5600 ग्राहक शिफ्ट', तेल संकट पर सरकार ने बताया
5 दिग्गज गेंदबाज जो IPL में कभी नहीं जीत पाए पर्पल कैप, जसप्रीत बुमराह समेत लिस्ट में 3 भारतीय
5 दिग्गज गेंदबाज जो IPL में कभी नहीं जीत पाए पर्पल कैप, जसप्रीत बुमराह समेत लिस्ट में 3 भारतीय
India-Iran Relations: 'जंग में जीतेगा ईरान, भारत को...', पूर्व RAW चीफ ने किया चौंकाने वाला दावा, बताया दोनों देशों का कनेक्शन
'जंग में जीतेगा ईरान, भारत को...', पूर्व RAW चीफ ने किया चौंकाने वाला दावा, बताया दोनों देशों का कनेक्शन
Navratri Dress Colour: नवरात्रि के 9 दिन में पहनें इन 9 रंगों की ड्रेसेज, हर दिन दिखेंगी बेहद खूबसूरत
नवरात्रि के 9 दिन में पहनें इन 9 रंगों की ड्रेसेज, हर दिन दिखेंगी बेहद खूबसूरत
कौन हैं विक्रम दोराईस्वामी? जिन पर चीन में भारत ने जताया भरोसा, यहां से कर चुके हैं पढ़ाई
कौन हैं विक्रम दोराईस्वामी? जिन पर चीन में भारत ने जताया भरोसा, यहां से कर चुके हैं पढ़ाई
Embed widget