एक्सप्लोरर

Manipur Terror Attack: राहुल गांधी का केंद्र पर निशाना, कहा- मोदी सरकार राष्ट्र की सुरक्षा करने में असमर्थ

Rahul Gandhi on Manipur Attack: मणिपुर में शनिवार को घात लगाकर किए गए हमले में असम राइफल्स की एक बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर समेत पांच जवानों की मौत हो गई.

Rahul Gandhi on Manipur Attack: मणिपुर में सेना के काफिले पर हुए आतंकी हमले को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मोदी सरकार देश की सुरक्षा करने में असमर्थ है. मणिपुर में शनिवार को घात लगाकर किए गए हमले में असम राइफल्स की एक बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर समेत पांच जवानों की मौत हो गई. हमले में कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विप्लव त्रिपाठी की पत्नी और उनके बेटे की भी मौत हुई है. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार को घेरते हुए राहुल गांधी ने ट्वीट किया, "मणिपुर में सेना के क़ाफ़िले पर हुए आतंकी हमले से एक बार फिर साबित होता है कि मोदी सरकार राष्ट्र की सुरक्षा करने में असमर्थ है." इसके साथ ही उन्होंने कहा कि शहीदों को मेरी श्रद्धांजलि व उनके परिवारजनों को शोक संवेदनाएं. देश आपके बलिदान को याद रखेगा.

 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कही ये बात

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मणिपुर के चुराचांदपुर में असम राइफल्स के एक काफिले पर हमले में कमांडिंग ऑफिसर (सीओ) सहित पांच जवान शहीद हो गए हैं. हमले में सीओ के परिवार के दो सदस्यों की भी मौत हुई है. राजनाथ सिंह ने इसे कायरतापूर्ण हमला बताते हुए कहा कि इसके दोषियों को जल्द ही न्याय के कटघरे में लाया जाएगा. उन्होंने कहा, ‘‘शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं. दोषियों को जल्द ही न्याय के कटघरे में लाया जाएगा.’’

किसी ने नहीं ली है हमले की ज़िम्मेदारी

यह घटना म्यांमार सीमा से लगे चुराचांदपुर जिले में हुई है. अभी तक किसी उग्रवादी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. कथित तौर पर उग्रवादियों ने सुरक्षाकर्मियों को ले जा रहे एक काफिले पर हमला किया. सेना के सूत्रों के अनुसार, काफिले में त्वरित प्रतिक्रिया दल के साथ अधिकारी के परिवार के सदस्य भी थे.

Delhi-NCR Pollution: दिल्ली में प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी, कहा- यह आपात स्थिति, लॉकडाउन पर विचार करे सरकार

आजादी वाले बयान पर Kangana Ranaut की सफाई- मुझे बता दो कि 1947 में कौन-सा युद्ध हुआ था तो मैं पद्म श्री लौटा दूंगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
ग्वालियर हादसे पर PM मोदी-राहुल गांधी ने जताया दुख, कांग्रेस ने की 50 लाख मुआवजे की मांग
ग्वालियर हादसे पर PM मोदी-राहुल गांधी ने जताया दुख, कांग्रेस ने की 50 लाख मुआवजे की मांग
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
3 शहर, 3 बड़े हादसे, नवरात्रि के बीच कोलकाता-ग्वालियर और हैदराबाद में 35 की मौत
3 शहर, 3 बड़े हादसे, नवरात्रि के बीच कोलकाता-ग्वालियर और हैदराबाद में 35 की मौत

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
Asian Para Games 2026 Opening Ceremony: भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव? सिमरन और प्रमोद होंगे ध्वजवाहक
आज एशियन पैरा गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी, भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
Embed widget