एक्सप्लोरर

मणिपुर में उग्रवादी समूह बना रहे देसी स्नाइपर राइफलें, सुरक्षा बलों ने सैकड़ों हथियार किए जब्त

मणिपुर के मेइती और कुकी समुदायों के बीच चल रहा विवाद अब हथियारों का रूप ले लिया है. यहां हथियारों को विरोधी समुदायों को निशाना बनाने के लिए स्नाइपर राइफल में बदल दिया गया.

मणिपुर के मेइती और कुकी समुदायों के जातीय उग्रवादी समूह अपने हथियारों को परिवर्तित कर रहे हैं और उनकी मारक क्षमता बढ़ाने के लिए उन्हें जुगाड़ कर स्नाइपर राइफल में बदल रहे हैं. इनमें से कई हथियार 2023 में पुलिस शस्त्रागारों से लूटे गए थे, अधिकारियों ने रविवार (14 जुलाई, 2025) को यह जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि इन हथियारों को विरोधी समुदायों को निशाना बनाने के लिए स्नाइपर राइफल में बदल दिया गया. पुलिस शस्त्रागारों से लूटे गए 6,000 से ज़्यादा हथियारों में .303 राइफल, एके असॉल्ट राइफल और इंसास राइफल और कार्बाइन शामिल थीं.

हमले से पहले सुरक्षाबलों ने हथियार किए जब्त

अधिकारियों ने बताया कि मानक .303 राइफल की मारक क्षमता लगभग 500 मीटर है. बंदूक के बटन में बदलाव करने और अन्य विशिष्टताओं के साथ विशेष दूरबीन लगाने के बाद, उसी राइफल से चलाई गई गोली अधिक सटीकता और मारक क्षमता के साथ अधिक दूरी तक जा सकती है. एके-47 केवल 300-400 मीटर के दायरे में ही सबसे प्रभावी है.

इन बदलावों से पता चलता है कि ये समूह लंबी दूरी से घात लगाकर हमले में शामिल होना चाहते थे, लेकिन इससे पहले कि वे सुरक्षा बलों के लिए कोई नयी चुनौती पेश कर पाते, पुलिस ने असम राइफल्स और अन्य अर्द्धसैन्य बलों के साथ मिलकर इंफाल घाटी और पर्वतीय क्षेत्र के विभिन्न जिलों से इन हथियारों को जब्त कर लिया.

कई खतरनाक हथियार बरामद

जून में, मणिपुर पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों ने 13 और 14 जून की मध्य रात्रि को इंफाल घाटी के पांच जिलों में एक साथ अभियान के दौरान मेइती बहुल उग्रवादी समूहों से 328 हथियार बरामद किए थे और जुलाई के प्रथम सप्ताह में पर्वतीय क्षेत्रों के चार जिलों से 203 हथियार बरामद किए थे, जहां कुकी उग्रवादी समूहों का दबदबा है.

इन दोनों छापों से बरामद हथियारों में इंसास राइफल, एके सीरीज राइफल, सेल्फ लोडिंग राइफल, परिवर्तित स्नाइपर राइफल, ग्रेनेड लांचर, पिस्तौल और देशी 0.22 राइफल शामिल हैं.

हिंसा में 260 लोगों की जा चुकी है जान

वर्ष 2023 में दोनों समुदायों के बीच झड़पें शुरू होने के तुरंत बाद, सुरक्षा एजेंसियों ने उखड़े हुए बिजली के खंभों या गैल्वेनाइज्ड आयरन पाइप के हिस्सों से बनी बंदूकें जब्त कर ली थीं. हिंसा की शुरुआत के बाद से अब तक 260 लोगों की जान जा चुकी है. जून 2023 में झड़पों के हिंसक रूप लेने के बाद, पर्वतीय जिले के लोग, जो पारंपरिक रूप से शिकारी हैं और घातक हथियार बनाने में सक्षम हैं, ने कुछ बिजली के खंभे और पानी के पाइप उखाड़ दिए.

यह समुदाय पारंपरिक रूप से तलवार, भाले, धनुष और तीर का इस्तेमाल करता था. बाद में, उन्होंने ‘मजल गन’ और गोलियां, जिन्हें 'थिहनांग' भी कहा जाता है, का इस्तेमाल शुरू कर दिया. उखाड़े गए बिजली के खंभों का इस्तेमाल स्वदेशी तोप बनाने के लिए किया गया, जिसे 'पम्पी' या 'बम्पी' भी कहा जाता है, जिसमें लोहे के टुकड़े और अन्य धातु के टुकड़े भरे जाते हैं. ये गोली या छर्रे के रूप में काम करती हैं.

गांव के लोहार करते हैं हथियार तैयार

अधिकारियों ने बताया कि ये गांव के लोहार बनाते हैं, जिन्हें 'थिह-खेंग पा' भी कहा जाता है, जो अक्सर अपने समुदाय की रक्षा के लिए मुफ्त सेवा प्रदान करते हैं. पर्वतीय समुदाय को गुरिल्ला युद्ध तकनीकों के लिए भी जाना जाता है और अक्सर अपनी रक्षा के लिए वे पास आ रहे लोगों पर अचानक हमला करते हैं या खड़ी ढलानों पर बड़े-बड़े पत्थरों को लुढ़काकर उन पर घात लगाकर हमला करते हैं.

ये भी पढ़ें:- केरल में BJP को जमीन दिलाने में लगा वो योद्धा, जिसके 1994 में काट दिए गए थे दोनों पैर... जानें सदानंदन मास्टर के बारे में सबकुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tamil Nadu Budget 2026: शिक्षा से सुरक्षा तक किन मुद्दों पर फोकस? तमिलनाडु की विजय सरकार का पहला बजट पेश
शिक्षा से सुरक्षा तक किन मुद्दों पर फोकस? तमिलनाडु की विजय सरकार का पहला बजट पेश
तमिलनाडु में महिलाओं को मिलेगा सोने का सिक्का, विजय सरकार का बड़ा ऐलान
तमिलनाडु में महिलाओं को मिलेगा सोने का सिक्का, विजय सरकार का बड़ा ऐलान
Monsoon Session 2026 Live: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
LIVE: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
'पेट्रोल पंप से उन गाड़ियों को नहीं मिले पेट्रोल जो...', सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से क्या कहा?
'पेट्रोल पंप से उन गाड़ियों को नहीं मिले पेट्रोल जो...', सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से क्या कहा?

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Monsoon Session 2026 Live: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
LIVE: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
झारखंड में स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक की एंट्री, दिया समर्थन, जानें- क्या कहा?
झारखंड में स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक की एंट्री, दिया समर्थन, जानें- क्या कहा?
'गर्मी से बचने के लिए कुत्ते के मांस का सूप'! उत्तर कोरिया सरकार का अजब-गजब नुस्खा
'गर्मी से बचने के लिए कुत्ते के मांस का सूप'! उत्तर कोरिया सरकार का अजब-गजब नुस्खा
गलती से हुआ रन आउट, फिर हो गया सुपर ओवर; वीडियो हो रहा वायरल
गलती से हुआ रन आउट, फिर हो गया सुपर ओवर; वीडियो हो रहा वायरल
Spider Man BO: पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 'भूत बंगला' से 'धमाल 4' तक 7 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 7 बॉलीवुड फिल्मों को दी मात
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
'मदरसे वाले आतंकी तो क्या चंदा चोर देशभक्त?', केशव मौर्य पर भड़के कपिल सिब्बल
'मदरसे वाले आतंकी तो क्या चंदा चोर देशभक्त?', केशव मौर्य पर भड़के कपिल सिब्बल
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
Embed widget