एक्सप्लोरर

Manipur Horror: ‘एक अक्षम मुख्यमंत्री’, मणिपुर हिंसा पर मल्लिकार्जुन खरगे ने उठाई एन बीरेन सिंह की बर्खास्तगी की मांग

Mallikarjun Kharge On Manipur Violence: मणिपुर में फैली जातीय हिंसा के बाद दो छात्रों की हत्या की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इसको लेकर कांग्रेस ने सख्त रुक अपनाया हुआ है.

Manipur Violence: देश का पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर हिंसा की चपेट से उबर नहीं पा रहा है. कुछ दिनों की शांति के बाद राज्य में इंटरनेट सेवाएं बहाल की गईं तो सोशल मीडिया पर दो छात्रों की हत्या की तस्वीर वायरल हो गई जिसके बाद फिर इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई. राज्य में फैली अशांति को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लिया है.

उन्होंने कहा कि मणिपुर के लोग इतने दिनों से परेशान हैं लेकिन पीएम मोदी के पास राज्य का दौरा करने का समय नहीं है. बीजेपी की वजह से मणिपुर को युद्ध का मैदान बना दिया गया. इसके साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह की बर्खास्तगी की मांग की. उन्होंने कहा कि वो एक अयोग्य मुख्यमंत्री हैं.

क्या कहा मल्लिकार्जुन खरगे ने?

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखते हुए कहा, “147 दिनों से मणिपुर के लोग परेशान हैं, लेकिन पीएम मोदी के पास राज्य का दौरा करने का समय नहीं है. इस हिंसा में छात्रों को निशाना बनाए जाने की भयावह तस्वीरों ने एक बार फिर पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. अब यह स्पष्ट है कि इस संघर्ष में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ हिंसा को हथियार बनाया गया था.”

मल्लिकार्जुन खरगे ने आगे कहा, “खूबसूरत राज्य मणिपुर को भाजपा के कारण युद्ध के मैदान में बदल दिया गया है! अब समय आ गया है, पीएम मोदी बीजेपी के अक्षम मणिपुर मुख्यमंत्री को बर्खास्त करें. किसी भी आगे की उथल-पुथल को नियंत्रित करने के लिए यह पहला कदम होगा.”

मणिपुर हॉरर

दरअसल, मणिपुर में 3 मई को आदिवासी एकजुटता मार्च के बाद भड़की जातीय हिंसा के बाद 17 साल की छात्रा हिजाम लिनथोइनगांबी और 20 साल के छात्र फिजाम हेमजीत की दो तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. पहली तस्वीर में दोनों घास के एक मैदान पर बैठे नजर आ रहे हैं तो दूसरी तस्वीर में ऐसा प्रतीत होता दिख रहा है कि उनकी हत्या कर दी गई. इस फोटो में इन दोनों के पीछे हथियार पकड़े दो लोग भी नजर आ रहे हैं. इस घटना के बाद सीएम एन बीरेन सिंह ने आरोपियों पर सख्त एक्शन लेने की बात की. मामले की सीबीआई जांच भी हो रही है.

ये भी पढ़ें: छात्रों की बर्बर हत्या के बाद एक्शन में सरकार, मणिपुर में CBI ने शुरू की जांच, इंटरनेट और स्कूल बंद, 10 बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत ने रचा इतिहास, श्रीहरिकोटा से पहला प्राइवेट रॉकेट लॉन्च, विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा इतिहास, श्रीहरिकोटा से पहला प्राइवेट रॉकेट लॉन्च, विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को हटाए जाने के बाद भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके, मंच पर ही रो पड़े CJP चीफ, Video
सोनम वांगचुक को हटाए जाने के बाद भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके, मंच पर ही रो पड़े CJP चीफ, Video
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget