एक्सप्लोरर

Manipur Election 2022 Date: मणिपुर की 60 सीट पर 27 फरवरी और 3 मार्च को डाले जाएंगे वोट, इस दिन आएंगे नतीजे

Manipur Assembly Election 2022 Date Schedule: मणिपुर में पहले चरण का मतदान 27 फरवरी और दूसरे चरण का मतदान 3 मार्च को होगा. नतीजे 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे. 

Manipur Election 2022 Date: कोरोना महामारी के बीच चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है. चुनाव आयोग के मुताबिक मणिपुर में 60 सीटों के लिए दो चरण में मतदान होंगे.  मणिपुर में पहले चरण का मतदान 27 फरवरी और दूसरे चरण का मतदान 3 मार्च को होगा. नतीजे 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे.  राज्य में चुनावी कार्यक्रम को लेकर तारीखों की घोषणा के बाद यहां आचार संहिता लागू हो गई है. मणिपुर विधानसभा में 60 सीटें हैं और यहां फिलहाल बीजेपी की सरकार है.

मणिपुर में चुनाव की तारीखों का एलान

60 सीटों वाले प्रदेश मणिपुर विधानसभा का कार्यकाल 19 मार्च 2022 को खत्म हो रहा है. ऐसे में इससे पहले राज्य में सरकार बनाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. 2017 में मणिपुर विधानसभा चुनाव में बीजेपी (BJP) ने NPP और कुछ निर्दलीय विधायकों के समर्थन से सरकार बनाई और एन बीरेंद्र सिंह राज्य के मुख्यमंत्री बने. राज्य में इस वक्त बीजेपी की सरकार है. ऐसे में बीजेपी को सत्ता बचाने की बड़ी चुनौती है. जानकारी के मुताबिक साल 2022 में बीजेपी ने राज्य में जीत के लिए 40 सीटों का टारगेट रखा है. 

साल 2017 के चुनाव में बीजेपी मणिपुर में सिर्फ 21 सीटें ही हासिल हुई थीं, इसी के चलते 60 सदस्यीय विधानसभा में बीजेपी को सरकार बनाने के लिए दूसरी पार्टियों से बहुमत के लिए सहयोग लेना पड़ा. उस वक्त सबसे ज्यादा सीटें जीतने वाली कांग्रेस को 28 सीटें जीतने के बाद भी राज्य की सत्ता से बेदखल होना पड़ा था. मणिपुर की सत्ता पर ज्यादा समय तक कांग्रेस का ही कब्जा रहा है. गृहमंत्री और बीजेपी के रणनीतिकार माने जाने वाले अमित शाह ने दावा किया था कि 5 सालों में मणिपुर में हिंसा को काफी हद तक नियंत्रित किया गया है और जब तक स्थिरता और शांति नहीं होगी, विकास असंभव है. वहीं पीएम मोदी भी कह चुके हैं कि डबल इंजन की सरकार की वजह से पूर्वोत्तर के इस क्षेत्र में उग्रवाद और असुरक्षा की आग नहीं है.

मणिपुर विधानसभा चुनाव (2017 परिणाम)

मणिपुर में कुल सीट- 60, बहुमत का आंकड़ा- 31

Cong- 28
BJP- 21
Others- 11

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
'इस शैतान को...', दिल्ली में त्रिपुरा के युवक से बदसलूकी पर भड़के रिजिजू
'इस शैतान को...', दिल्ली में त्रिपुरा के युवक से बदसलूकी पर भड़के रिजिजू
Explained: भारत में तेजी से बढ़ती मेडिकल महंगाई, क्या हेल्थ इंश्योरेंस सिस्टम नाकाफी साबित हो रहा है?
Explained: भारत में तेजी से बढ़ती मेडिकल महंगाई, क्या हेल्थ इंश्योरेंस सिस्टम नाकाफी साबित हो रहा है?
सौरव दास-आशुतोष रांका को जमानत क्यों दी? SEM कोर्ट बोला- 'दोनों को आगे...'
सौरव दास-आशुतोष रांका को जमानत क्यों दी? SEM कोर्ट बोला- 'दोनों को आगे...'

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget