एक्सप्लोरर

Manipur Crisis: मणिपुर में लगा राष्ट्रपति शासन तो खरगे BJP पर ही हो गए नाराज, बोले- ये आपकी जिम्मेदारी थी

Mallikarjun Kharge: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मणिपुर में राष्ट्रपति शासन को लेकर केंद्र सरकार और PM मोदी पर निशाना साधा. उन्होंने X पर पोस्ट कर राज्य में अशांति के लिए BJP को जिम्मेदार ठहराया

Manipur News: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने को लेकर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बीजेपी पर सीधा आरोप लगाया कि राज्य में अशांति के लिए वही जिम्मेदार है. खरगे ने लिखा कि मणिपुर में पिछले आठ सालों से बीजेपी की सरकार थी और केंद्र में भी पिछले 11 सालों से बीजेपी शासन कर रही है ऐसे में राज्य की कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी उन्हीं की थी.

मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने ट्वीट में कहा कि केंद्र सरकार ने मजबूरी में राष्ट्रपति शासन लगाया है, क्योंकि राज्य में बीजेपी की नाकामी की वजह से संवैधानिक संकट पैदा हो गया था. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी के अपने ही विधायक सरकार की जिम्मेदारी उठाने को तैयार नहीं थे जिससे ये साफ होता है कि मणिपुर में प्रशासनिक विफलता की स्थिति थी.

पीएम को मणिपुर जाकर माफी मांगनी चाहिए – खरगे

खरगे ने पीएम नरेंद्र मोदी को घेरते हुए लिखा कि बीजेपी की 'डबल इंजन सरकार' मणिपुर के निर्दोष लोगों के जीवन पर भारी पड़ी है. उन्होंने मांग की कि प्रधानमंत्री को खुद मणिपुर जाकर लोगों की पीड़ा सुननी चाहिए और उनसे माफी मांगनी चाहिए. खरगे ने आगे कहा कि मणिपुर की जनता बीजेपी और प्रधानमंत्री को कभी माफ नहीं करेगी.

राष्ट्रीय सुरक्षा पर कांग्रेस अध्यक्ष का सवाल

कांग्रेस अध्यक्ष ने राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर भी केंद्र सरकार पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि मणिपुर में कानून व्यवस्था बनाए रखना और सीमाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना केंद्र सरकार की जिम्मेदारी थी, लेकिन इसमें सरकार पूरी तरह विफल रही. खरगे ने प्रधानमंत्री मोदी से सीधा सवाल किया कि क्या उनमें मणिपुर के लोगों से माफी मांगने और उनकी तकलीफें सुनने का साहस है?

ये भी पढ़ें: FairPlay Money Laundering Case: 'हर महीने पाकिस्तानी रहीम यार खान के खाते में जाते थे 6 करोड़', ED ने फेयरप्ले मामले में खोला बड़ा राज, दो गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जीवन रक्षक दवाओं तक हर व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र-ड्रग्स कंट्रोलर को नोटिस जारी
जीवन रक्षक दवाओं तक हर व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र-ड्रग्स कंट्रोलर को नोटिस जारी
सोनम वांगचुक के अनशन का आज 20वां दिन, 9 किलो वजन घटा, सोनाक्षी सिन्हां से कपिल सिब्बल तक, किसने क्या कहा?
सोनम वांगचुक के अनशन का आज 20वां दिन, 9 किलो वजन घटा, सोनाक्षी सिन्हां से कपिल सिब्बल तक, किसने क्या कहा?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
जंतर-मंतर पर CJP प्रोटेस्ट में शामिल हुए पवन खेड़ा, सोनम वांगचुक से बोले- 'जान जोखिम में ना डालें, ये तरीका...'
जंतर-मंतर पर CJP प्रोटेस्ट में शामिल हुए पवन खेड़ा, सोनम वांगचुक से बोले- 'जान जोखिम में ना डालें, ये तरीका...'

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जीवन रक्षक दवाओं तक हर व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र-ड्रग्स कंट्रोलर को नोटिस जारी
जीवन रक्षक दवाओं तक हर व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र-ड्रग्स कंट्रोलर को नोटिस जारी
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
New Delhi Police Commissioner: कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
Embed widget