एक्सप्लोरर

'उथल-पुथल से राज्य तबाह! बेसब्री से...', PM नरेंद्र मोदी से बोले मणिपुर कांग्रेस चीफ, लेटर के जरिए कर दी ये मांग

PM Modi: मणिपुर के कांग्रेस अध्यक्ष मेघचंद्र सिंह ने PM मोदी को पत्र लिखा है. इस पत्र में उन्होंने PM मोदी से प्रदेश का दौरा करने की मांग की है

Meghchandra Singh has written a letter to PM Modi: मणिपुर में पिछले 16 सालों से अशांति है. इसी बीच मणिपुर के कांग्रेस अध्यक्ष मेघचंद्र सिंह ने शुक्रवार (13 सितंबर) को PM मोदी को लेटर लिखा. इस लेटर में उन्होंने मणिपुर के बिगड़े हालात के मद्देनजर प्रदेश का दौरा करने की मांग की है.

उन्होंने कहा कि मणिपुर के लोग पिछले 16 महीनों से मदद के लिए तरस रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी की उपस्थिति से राज्य में शांति और सामान्य स्थिति बहाल हो सकती है. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से आग्रह किया है कि वह मणिपुर का दौरा करें और लोगों की मदद के लिए कदम उठाएं. 

'बेसब्री से कर रहे हैं इंतजार'

मेघचंद्र सिंह ने पीएम मोदी को संबोधित करते हुए पत्र में लिखा, "मैं मणिपुर के लोगों की ओर से और मणिपुर राज्य से भारत के एक नागरिक के रूप में, आपको अपने राज्य, मणिपुर में आपकी यात्रा के लिए आमंत्रित करता हूं, जहां 3 मई 2023 से उथल-पुथल मचा हुआ है. मणिपुर के लोग 3 मई, 2023 से अपनी बेबसी की आवाज आपके सामने रखने के लिए राज्य में आपकी उपस्थिति का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं."

'पूरे राज्य अराजकता में है'

उन्होंने आगे लिखा, "जैसा कि आप भी जानते हैं कि उथल-पुथल ने लगभग एक लाख मानव आबादी वाले पूरे राज्य को तबाह कर दिया है. लोगों को आंतरिक रूप से विस्थापित किया जा रहा है और सैकड़ों मानव जीवन छीन लिए गए हैं, जिससे पूरा राज्य पूरी तरह से अराजकता में है. इसके अलावा, 1 सितंबर, 2024 से नागरिकों पर अत्याधुनिक ड्रोन, आरपीजी और मिसाइलों का उपयोग करके हवाई बमबारी के माध्यम से हालिया हमलों ने मणिपुर के लोगों के बीच अभूतपूर्व दर्द, आघात, भय और पूर्ण असहायता के साथ अशांति को और बढ़ा दिया है."

मेघचंद्र सिंह ने आगे कहा कि मानवता की खातिर पीएम की यात्रा मणिपुर में शांति और सामान्य स्थिति बहाल करने में बहुत बड़ी ताकत होगी.

पांच जिलों में लगाया गया कर्फ्यू

मणिपुर में बिगड़े हालात को देखते हुए 15 सितंबर दोपहर तीन बजे तक इंटरनेट बंद करने के साथ ही पांच जिलों में कर्फ्यू लगा दिया गया है. मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने बीते दिनों कहा था कि उपद्रवियों के नफरत फैलाने वाले भाषणों और सोशल मीडिया से हिंसा भड़कने से रोकने के लिए ही सरकार ने इंटरनेट बंद करने का फैसला किया है. आशंका जताई गई है कि कुछ लोग सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर राज्य में स्थिति को हिंसात्मक बना सकते हैं. इसे देखते हुए प्रशासन की ओर से इंटरनेट बंद कर दिया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वियतनाम से 15 भारतीय नागरिकों के शव लेकर मुंबई पहुंचा विमान, नाव डूबने से गई थी जान
वियतनाम से 15 भारतीय नागरिकों के शव लेकर मुंबई पहुंचा विमान, नाव डूबने से गई थी जान
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक, अब बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी चौंकाने वाली
यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक, अब बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी चौंकाने वाली
भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने अमेरिकी नागरिक को पकड़ा, बिना वैध कागजात नेपाल में घुसने की कर रहा था कोशिश
भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने अमेरिकी नागरिक को पकड़ा, बिना वैध कागजात नेपाल में घुसने की कर रहा था कोशिश

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UNSC का फिर अस्थायी सदस्य बनेगा भारत? इस देश के साथ होगा मुकाबला, एस जयशंकर ने शुरू किया प्रचार
UNSC का फिर अस्थायी सदस्य बनेगा भारत? इस देश के साथ होगा मुकाबला, एस जयशंकर ने शुरू किया प्रचार
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? प्रेस कांफ्रेंस में बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
Rats In House: क्या चूहों ने कर दिया है नाक में दम? देखें बिना जहर के घर से बाहर खदेड़ने की जादुई ट्रिक
क्या चूहों ने कर दिया है नाक में दम? देखें बिना जहर के घर से बाहर खदेड़ने की जादुई ट्रिक
हर महीने खूब बिक रही Maruti की ये हाइब्रिड कार, अब कंपनी दे रही 2 लाख का डिस्काउंट
हर महीने खूब बिक रही Maruti की ये हाइब्रिड कार, अब कंपनी दे रही 2 लाख का डिस्काउंट
Embed widget