एक्सप्लोरर

मुंबई: एक ऐसा शख्स जो लॉकडाउन के दौरान भूखे पक्षियों को रोज खिलाता है चार टन दाना

रमेश जैन भूखे पक्षियों को खाना खिलाने में मदद कर रहे हैं.रोज करीब चार टन दाना रमेश जैन और उनके साथी मुंबई के अलग-अलग इलाकों में सप्लाई करते हैं.

मुंबई: देश में लॉकडाउन के दौरान बहुत सारे मजबूर और भूखे लोगों को खाना खिलाने और उनकी मदद करने का काम तो बहुत सारे लोग कर रहे हैं लेकिन मुंबई में एक ऐसा शख्स है जो लॉकडाउन में भूखे पंछियों को रोज चार टन दाना खिला रहा है.

मुंबई के बोरीवली इलाके मे रहने वाले रमेश जैन पेशे से एक बिल्डर हैं. रमेश जैन मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में करीब चार टन दाना रोज भूखे पक्षियों को खिलाने का काम कर रहे हैं. रमेश जैन के मुताबिक जब लॉकडाउन शुरू हुआ उसके बाद उनके पास एक वीडियो आया जिसमें बताया गया था कि मुंबई के गिरगांव चौपाटी के पास जो कबूतर खाना है वहां पर इस वक्त हजारों कबूतर भूखे हैं.

लॉकडाउन होने की वजह से कोई उन्हें दाना डालने नहीं आ रहा है. रमेश जैन को यह बात खटकी और उन्होंने अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर लॉकडाउन में इन भूखे पंछियों को दाना खिलाने का काम शुरू किया.

रमेश जैन के मुताबिक वह अपने कुछ साथियों की मदद से लॉकडाउन के दौरान मुंबई और उसके आस पास के इलाकों में करीब दर्जन भर से ज्यादा सेंटर बना चुके हैं. जहां से फ्री में दाने की बोरियां मे पंछियों को दाना पहुंचाया जाता है. रोज करीब चार टन दाना इन पक्षियों को खिलाने के लिए मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में सप्लाई किया जाता है.

रमेश जैन ने लॉकडाउन के दौरान अपनी हाउसिंग सोसायटी में एक और पहल शुरू की है. लोगों के घर-घर जाकर उन्होंने यह अपील की है कि अगर इस लॉकडाउन में किसी को पैसे की जरूरत है तो उसकी भी वह मदद करने के लिए तैयार हैं. रमेश जैन मुंबई की तमाम हाउसिंग सोसायटी के लोगों से भी अपील कर रहे हैं कि वह अपनी सोसाइटी में रहने वाले लोगों का हाल-चाल जाने और अगर किसी को पैसे की जरूरत है तो उसे पैसे की मदद की जाए.

ये भी पढ़ें-

अमेरिका में महामारी ने छीनी लोगों की आजीविका, मुफ्त राशन लेने के लिए गाड़ियों से पहुंचे लोग

उन्नाव: घरेलू कलह में पति-पत्नी ने जहर खाकर दी जान, शादी को नहीं हुआ था एक साल

17 साल से पत्रकारिता, बैग फिल्म्स,स्टार न्यूज़ फिर एबीपी न्यूज़ के क्राइम शो रेड अलर्ट , शूट आउट का प्रोड्यूसर रहा, मुंबई लाइव डेली न्यूज़ शो का प्रोड्यूसर रहा, तमाम स्टिंग ऑपेरशन किये और सनसनी क्राइम शो टीम के साथ इन्वेस्टिगेटिव न्यूज़ का हिस्सा रहा। कई सालों से मुम्बई में abp न्यूज़ के साथ जनरल न्यूज़ के लिए रिपोर्टर के तौर पर कार्यरत.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लालू यादव को 'सुप्रीम' राहत, चारा घोटाला मामले में SC ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
लालू यादव को 'सुप्रीम' राहत, चारा घोटाला मामले में SC ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
होर्मुज स्ट्रेट में भारतीय नाविक की मौत के बाद एक्शन में भारत सरकार, ईरानी दूतावास को कर दिया तलब
होर्मुज स्ट्रेट में भारतीय नाविक की मौत के बाद एक्शन में भारत सरकार, ईरानी दूतावास को किया तलब
करोड़ों रुपए का हैश ऑयल पकड़ा गया, जानें कहां से आया, क्या है पूरा मामला
करोड़ों रुपए का हैश ऑयल पकड़ा गया, जानें कहां से आया, क्या है पूरा मामला
सुप्रीम कोर्ट में CJI को कहे अपशब्द, अब जस्टिस सूर्यकांत ने खुद दिया जवाब, जानें क्या बोले
सुप्रीम कोर्ट में CJI को कहे अपशब्द, अब जस्टिस सूर्यकांत ने खुद दिया जवाब, जानें क्या बोले

वीडियोज

Akhilesh Yadav का Nitish Kumar की तरह U-TURN! |ABPLIVE
Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालू यादव को 'सुप्रीम' राहत, चारा घोटाला मामले में SC ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
लालू यादव को 'सुप्रीम' राहत, चारा घोटाला मामले में SC ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
बांकीपुर उपचुनाव: गिरफ्तारी और बेल के बाद वीणा मानवी रोने लगीं, नितिन नवीन का नाम क्यों लिया?
बांकीपुर उपचुनाव: गिरफ्तारी और बेल के बाद वीणा मानवी रोने लगीं, नितिन नवीन का नाम क्यों लिया?
5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद... ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1, होर्मुज पर जंग से तेल महंगा
5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद... ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1, होर्मुज पर जंग से तेल महंगा
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
कर्नाटक में 4,723 सरकारी पदों पर भर्ती शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
कर्नाटक में 4,723 सरकारी पदों पर भर्ती शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
वैज्ञानिकों ने बना ली दिमाग जैसी धाकड़ चिप, तुरंत पकड़ लेगी गड़बड़ी, जानें कहां होगा यूज
वैज्ञानिकों ने बना ली दिमाग जैसी धाकड़ चिप, तुरंत पकड़ लेगी गड़बड़ी, जानें कहां होगा यूज
Embed widget