एक्सप्लोरर

CM ममता चला रहीं मुगलिया राज, डॉन को दे दी थी ऑफिशियल पोस्ट- संदेशखाली केस को लेकर बरसीं BJP नेता

Sandeshkhali News: लॉकेट चटर्जी ने ममता बनर्जी पर सवाल उठाते हुए कहा कि अभी तक आईएसआईएस के आतंकी इराक और पाकिस्तान में जिस तरह का व्यवहार महिलाओं के साथ करते थे, वैसा ही अब पश्चिम बंगाल में हो रहा है.

Sandeshkhali Case: सदेशखाली केस को लेकर मचे सियासी संग्राम के बीच बीजेपी की नेता लॉकेट चटर्जी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सुप्रीमो ममता बनर्जी को घेरा है. उन्होंने कहा कि सीएम ममता वहां पर मुगलिया राज चला रही हैं. उन्होंने डॉन शाहजहां शेख को ऑफिशियल पोस्ट दे दी थी. लॉकेट चटर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पश्चिम बंगाल में महिलाओं का जो अपमान हो रहा है वो कलंक है. संदेशखाली में शेख शाहजहां को गिरफ्तार करने की मांग 35 साल से हो रही है. वाम सरकार ने भी इसके खिलाफ कुछ नहीं किया था. ममता आईं तो इसको और संरक्षण मिल गया.

लॉकेट चटर्जी ने एक बार फिर उन आरोपों को दोहराते हुए कहा कि शेख शाहजहां रात को महिलाओं को बुलाता था. उनके बच्चों को मारने की धमकी देकर उनका शोषण करता था. दो-तीन दिन बाद जब मन भर जाता था, तब वह छोड़ देता था. पीड़ित महिला जब शिकायत करने जाती थी तो पुलिस बोलती थी कि शेख शाहजहां से परमिशन लेकर आइए.

ममता बनर्जी पर भी बोला हमला

लॉकेट चटर्जी ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर भी हमला किया. उन्होंने कहा, "ममता सिर्फ तीस फीसदी की राजनीति करती हैं. आरोपी ममता के आंचल में है. हिंदू महिलाओं का सम्मान लूटा जा रहा है. जो महिला शिकायत करती हैं पुलिस ड्रेस में आकर बदमाश उसका घर लूट रहे हैं. अभी तक आईएसआईएस के आतंकी इराक और पाकिस्तान में जिस तरह का व्यवहार महिलाओं के साथ करते थे, वैसा ही अब पश्चिम बंगाल में हो रहा है."

महिला सीएम के राज्य में ही महिलाएं सबसे ज्यादा असुरक्षित

लॉकेट चटर्जी ने आगे कहा कि ममता बोलती हैं कि किसी को कुछ नही हुआ है. वह देश की एकमात्र ऐसी महिला मुख्यमंत्री हैं, जिनके राज्य में महिला सबसे अधिक असुरक्षित है. ममता बोलती हैं कि ये सब आरएसएस वाले करा रहे हैं. पहले महिलाओं का शोषण किया. हमारे प्रदेश अध्यक्ष को वहां जाने से रोका. एनसीडब्ल्यू कमीशन गया तो उनको भी रोका. यह शर्म की बात है. अब तो तृणमूल परिवार की महिलाएं भी इस अत्याचार के खिलाफ बोल रहीं हैं.

'मामले की जांच NIA करे, आरोपी शेख को मिले फांसी की सजा'

लॉकेट चटर्जी ने कहा कि ममता बनर्जी ने राज्य को खत्म कर दिया है. अब बम और गोली ही पश्चिम बंगाल की पहचान रह गई है. तृणमूल और ममता बनर्जी महिलाओं के नाम पर कलंक हैं. पूरे देश में मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को जिस तरह सम्मान मिल रहा है और वह आगे बढ़ रही हैं, वैसा ही सम्मान पश्चिम बंगाल की महिलाएं भी चाहती हैं. मामले की जांच एनआईए से हो और शेख शाहजहां को फांसी की सजा मिलनी चाहिए.

ये भी पढ़ें

क्या सपा में होगी टूट? अखिलेश यादव को बड़ा झटका दे सकती है बीजेपी, संपर्क में 10 विधायक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
CJP को मिले 1 करोड़ के फंड पर बवाल, RTI एक्टिविस्ट ने ECI से की शिकायत!
CJP को मिले 1 करोड़ के फंड पर बवाल, RTI एक्टिविस्ट ने ECI से की शिकायत!
नशे के खिलाफ अभियान की शुरुआत, PM मोदी बोले- 'देश के लिए नशा मुक्त युवा जरूरी'
नशे के खिलाफ अभियान की शुरुआत, PM मोदी बोले- 'देश के लिए नशा मुक्त युवा जरूरी'
कुलगाम हमले के बाद एक्शन, बारामूला से ओवर ग्राउंड वर्कर एजाज गिरफ्तार
कुलगाम हमले के बाद एक्शन, बारामूला से ओवर ग्राउंड वर्कर एजाज गिरफ्तार

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
PMO Eligibility: PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
Text Neck Syndrome : मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
Embed widget