एक्सप्लोरर

Sandeshkhali Row: मर चुका है ममता बनर्जी का जमीर, क्या छुपाना चाहती हैं बंगाल CM- संदेशखाली केस पर बोले रविशंकर प्रसाद

Sandeshkhali Row: पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में हुई हिंसा की वजह से ममता बनर्जी की सरकार बीजेपी के निशाने पर है. बीजेपी लगातार राज्य में इस मुद्दे को उठा रही है.

Sandeshkhali Row: पश्चिम बंगाल में संदेशखाली केस को लेकर बिहार के पटनासाहिब से बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार को घेरा है. उन्होंने दावा किया कि सीएम ममता का जमीर मर चुका है. वह इस केस में क्या कुछ छुपाना चाहती हैं और ऐसा क्यों कर रही हैं? रविशंकर प्रसाद ने संदेशखाली में गिरफ्तार किए गए पत्रकार के मुद्दा भी उठाया है. 

बीजेपी नेता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि संदेशखाली का मामला बेहद गंभीर है. हमारे समाज के लिए यह घटना बेहद शर्मनाक है. सीएम ममता अभी भी इस मसले को बचाने के प्रयास कर रही हैं. वह क्या छुपाना चाहती हैं? ममता दीदी ऐसा क्यों कर रही हैं. उनका जमीर मर चुका है. पूर्व कानून मंत्री ने विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन पर भी सवाल उठाए हैं कि आखिर वो इस मुद्दे पर चुप्पी क्यों साधे हुए है. उन्होंने महिलाओं के सम्मान के मुद्दे पर ममता को घेरा है. 

ममता आखिर क्यों कर रही हिंसा का बचाव: रविशंकर प्रसाद

रविशंकर प्रसाद ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'संदेशखाली एक गंभीर मुद्दा है. महिलाओं के साथ हुए अत्याचार, अपमानजनक व्यवहार और यौन उत्पीड़न के बारे में जो बातें सामने निकलकर आई हैं. वह हमारे समाज और लोकतंत्र के लिए शर्म की बात है.' उन्होंने कहा, 'इसके बाद भी ममता बनर्जी हिंसा का बचाव कर रही हैं. आखिर क्यों? एक पत्रकार को भी गिरफ्तार किया गया है.' प्रसाद रिपोर्टिंग के दौरान गिरफ्तार किए गए एक निजी चैनल के पत्रकार का जिक्र कर रहे थे.

हिंसा पर पूछा बीजेपी ने सवाल- क्या ममता का जमीर मर गया?

बीजेपी नेता ने ममता बनर्जी के जरिए किए जा रहे हिंसा के बचाव पर सवाल उठाया. उन्होंने बंगाल सीएम से सवाल किया, 'आखिर ममता बनर्जी क्या छिपाना चाहती हैं और क्यों? अपनी राजनीतिक छवि को बचाने के लिए एक महिला मुख्यमंत्री महिलाओं के सम्मान को खतरे में डाल रही है. आखिर क्यों?' उन्होंने आगे सवाल किया, 'क्या उनका जमीर मर गया है? आखिर सभी पार्टियों ने चुप्पी क्यों साधी हुई है'

बीजेपी ने विपक्ष की चुप्पी पर उठाए सवाल

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि मुझे पता चला है कि सीपीआई-एम की महिला नेताओं ने संदेशखाली का दौरा किया है, लेकिन अभी तक पार्टी ने इस घटना का विरोध नहीं किया है. सीपीआई-एम की तरफ से अब तक सार्वजनिक टिप्पणी भी नहीं की गई है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए हैं. 

बीजेपी सांसद ने इंडिया गठबंधन की चुप्पी पर भी सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा, 'महिलाओं के साथ वहां दुष्कर्म किया जा रहा है, मगर वोट के लिए इंडिया गठबंधन के नेता चुप हैं. ये महिलाओं और उनके सम्मान के लिए उनका स्तर है.' उन्होंने कहा, 'महा विभूति अरविंद केजरीवाल जी संदेशखाली पर चुप है. सोनिया गांधी जी चुप है.'

शुभेंदु अधिकारी ने की लोगों से एकजुट रहने की अपील

वहीं, पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी भी लगातार टीएमसी को इस मुद्दे पर घेर रहे हैं. वह मंगलवार (20 फरवरी) को बीजेपी विधायक शंकर घोष के साथ संदेशखाली गए और वहां महिलाओं से बात की. उन्होंने कहा, 'आप लोग एकजुट रहिए और हमारा साथ दीजिए. शाहजहां जैसे तत्वों को खत्म करने के लिए इतना काफी है. मैं आपको बदमाशों की जानकारी देने के लिए माइक्रोफोन उपलब्ध कराऊंगा. लोगों को आवाज मिलते ही बाहर आना चाहिए.'

यह भी पढ़ें: संदेशखाली केस में बैठी NIA जांचः हो सकती है FIR, BJP के शुभेंदु को धरने के बाद मिली जाने की इजाजत, बोलीं वृंदा करात- TMC कर रही गुंडागर्दी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्या अब CJP राजनीति में लेगी एंट्री? पढ़ें पार्टी ने क्या दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्या अब CJP राजनीति में लेगी एंट्री? पढ़ें पार्टी ने क्या दिया जवाब
'ना कोई जीता, ना कोई हारा...' अन्ना हजारे का धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर रिएक्शन, जानें क्या कहा?
'ना कोई जीता, ना कोई हारा...' अन्ना हजारे का धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर रिएक्शन, जानें क्या कहा?
'कॉकरोच' के कमेंट से शुरुआत, इस्तीफे पर खत्म हुई बात, 36 दिनों में कैसे बदल गया छात्र आंदोलन?
'कॉकरोच' के कमेंट से शुरुआत, इस्तीफे पर खत्म हुई बात, 36 दिनों में कैसे बदल गया छात्र आंदोलन?
18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से हवाएं, जानें दिल्ली यूपी-बिहार का मौसम
18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से हवाएं, जानें यूपी-बिहार का मौसम

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग की शुरुआत! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
देश में बढ़ीं MBBS सीटें, लेकिन 778 लोगों पर एक ही डॉक्टर
देश में बढ़ीं MBBS सीटें, लेकिन 778 लोगों पर एक ही डॉक्टर
सेकेंड हैंड कार खरीदने से पहले ये चीजें चेक करना बेहद जरूरी
सेकेंड हैंड कार खरीदने से पहले ये चीजें चेक करना बेहद जरूरी
Embed widget