एक्सप्लोरर

TMC Protest: मोदी सरकार के खिलाफ ममता बनर्जी आज से शुरू करेंगी धरना, टीएमसी सांसद दिल्ली में करेंगे प्रदर्शन

Mamata Banerjee Protest: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बीजेपी के खिलाफ कोलकाता में विरोध मार्च निकालेंगी. कोलकाता के एस्पलेनेड में भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा के सामने धरने पर बैठेंगी.

Mamata Banerjee Protest Against Central Government: केंद्र की बीजेपी सरकार और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीच एक बार फिर तकरार सामने आई है. ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर लंबे समय से राज्य के बकाया पैसे न देने का आरोप लगाते हुए बुधवार (29 मार्च) से केंद्र सरकार के खिलाफ़ 48 घंटे के धरने पर बैठने की घोषणा की है.

वहीं, तृणमूल कांग्रेस के सांसद बुधवार संसद परिसर में प्रदर्शन करेंगे. पार्टी नेताओं ने 28 मार्च को कहा कि संसद परिसर में प्रदर्शन से अलग ममता बनर्जी कोलकाता में विरोध मार्च निकालेंगी. दोनों शहरों में दोनों प्रदर्शन साथ-साथ होंगे.

कोलकाता के एस्प्लेनेड में धरने पर बैठेंगी ममता

तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने बताया कि ममता बनर्जी केंद्र सरकार से पश्चिम बंगाल को उसके हिस्से का धन नहीं मिलने को लेकर दो दिनों का धरना शुरू करेंगी और कोलकाता के एस्पलेनेड में भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के सामने धरने पर बैठेंगी. ममता बनर्जी के भतीजे व तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी केन्द्र सरकार की ‘जन-विरोधी’ नीतियों के विरोध में और पश्चिम बंगाल सरकार के साथ उसके ‘सौतेले व्यवहार’ को लेकर एक रैली को संबोधित करेंगे.

जीएसटी के समर्थन को बताया बड़ी भूल 

पार्टी के नेताओं का कहना है कि उनका यह आंदोलन लोकतंत्र, संघवाद, संविधान और संसद को बचाने के लिए किया जा रहा है. वे जमीन पर उतरकर लोगों को केंद्र सरकार के सौतेले व्यवहार के बारे में बताएंगे. इससे पहले मंगलवार को ममता बनर्जी ने सिंगुर में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि जीएसटी का समर्थन करना एक भूल थी.

ममता बनर्जी लंबे समय से लगा रही हैं आरोप

बता दें कि ममता बनर्जी लंबे समय से आरोप लगा रही हैं कि केंद्र सरकार बंगाल में 100 दिन का काम करने वालों के पैसे रोक रही है और आवास योजना सहित अन्य कई परियोजनाओं के पैसे नहीं दे रही है. यही नहीं जीएसटी का भी हिस्सा राज्य को नहीं मिल रहा है. केंद्र सरकार की इस मनमानी को लेकर ही उन्होंने कोलकाता में धरने पर बैठने की घोषणा की है.

ये भी पढ़ें

Amritpal Singh: फिर पंजाब में पहुंचा अमृतपाल सिंह! पुलिस को चकमा देकर हुआ फरार, होशियारपुर में अलर्ट जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रस्ट को जारी किया नोटिस, SIT से मांगी रिपोर्ट
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रस्ट को जारी किया नोटिस, SIT से मांगी रिपोर्ट
तमिलनाडु में गौहत्या पर पूर्ण बैन नहीं! सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का फैसला, सरकार को जारी किया नोटिस
तमिलनाडु में गौहत्या पर पूर्ण बैन नहीं! सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का फैसला, सरकार को जारी किया नोटिस
संभल, मथुरा और ज्ञानवापी पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मध्यस्थता से करें समाधान, हिंदू-मुस्लिम पक्षकार बोले- सुनवाई जरूरी
संभल, मथुरा और ज्ञानवापी पर SC ने कहा- मध्यस्थता से करें समाधान, हिंदू-मुस्लिम पक्षकार बोले- सुनवाई जरूरी
Explained: कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजर जाएगा मानसून?
कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजरेगा मानसून?

वीडियोज

Amit Bhadana को लेकर Sakshi ने किए मजेदार खुलासे
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran Nuclear Plant: ईरान का बुशहर न्यूक्लियर प्लांट अमेरिका ने किया तबाह? तेहरान ने जारी कर दिया बयान, जानें क्या कहा
ईरान का बुशहर न्यूक्लियर प्लांट अमेरिका ने किया तबाह? तेहरान ने जारी कर दिया बयान, जानें क्या कहा
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
Dhamaal 4 Worldwide BO Day 3 : 'धमाल 4' का दुनियाभर में कहर, 'अल्फा' से 'पेद्दी' तक 26 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, 100 करोड़ से रह गई इंचभर दूर
'धमाल 4' का दुनियाभर में कहर, 'अल्फा' से 'पेद्दी' तक 26 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, जानें- कलेक्शन
Explained: कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजर जाएगा मानसून?
कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजरेगा मानसून?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली वैकेंसी, बिना एग्जाम सीधे होगा चयन
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली वैकेंसी, बिना एग्जाम सीधे होगा चयन
Embed widget