एक्सप्लोरर

'जेल से रिहा होंगे 840 कैदी', पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, जानें वजह

सीएम ने उम्मीद जताई कि रिहा हुए कैदी सुधरी हुई जिंदगी व्यतीत करेंगे. उन्होंने कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि रिहा हुए ये कैदी अपने नए और आजाद जीवन में अच्छे नागरिक बनेंगे और तभी हमारे प्रयास सफल होंगे.’

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार (18 सितंबर, 2025) को कहा कि राज्य सरकार ने 2011 से आजीवन कारावास की सजा काट रहे 840 कैदियों को रिहा किया है, जिनमें से सभी ने 14 साल से अधिक की सजा काट ली थी. सीएम ने यह भी घोषणा की है कि उचित कानूनी प्रक्रिया के बाद अब 45 अतिरिक्त कैदियों को रिहा किया जा रहा है.

उन्होंने रिहा किए गए व्यक्तियों और उनके परिवारों को बधाई दी और कहा कि कारावास के दौरान उनका अच्छा व्यवहार इस निर्णय का एक प्रमुख कारक था. ममता ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, ‘हमारी सरकार ने आजीवन कारावास की सजा काट चुके कई कैदियों को कानूनी तौर पर रिहा किया है.'

कारावास के दौरान व्यवहार अच्छा

ममता बनर्जी ने कहा, '2011 से अब तक ऐसे 840 लोगों को रिहा किया जा चुका है. 45 और कैदियों को कानूनी तौर पर रिहा किया जा रहा है. मैं उन्हें और उनके परिवारों को बधाई देती हूं.’ उन्होंने सुधार गृहों की पुनर्वास भूमिका पर जोर देते हुए लिखा, ‘मुझे पता है कि कारावास के दौरान उनका व्यवहार अच्छा था. यह रिहाई इसी बात का प्रमाण है.’

मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि रिहा हुए कैदी सुधरी हुई जिंदगी व्यतीत करेंगे. उन्होंने कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि रिहा हुए ये कैदी अपने नए और आजाद जीवन में अच्छे नागरिक बनेंगे और तभी हमारे प्रयास सफल होंगे.’

दुर्गा पूजा समिति के लिए भाव गीत के लिखे बोल

बता दें कि सीएम ममता बनर्जी ने कोलकाता में एक दुर्गा पूजा समिति के लिए भाव गीत (थीम सॉन्ग) के बोल लिखे हैं और राज्य के एक मंत्री ने इस गीत को गाया है. उत्तर कोलकाता में ताला प्रत्तोय दुर्गा पूजा समिति ने कहा कि यह उनका शताब्दी वर्ष है और मुख्यमंत्री की ओर से उनके लिए ‘थीम सान्ग’ लिखे जाने से वह गौरवान्वित हैं. 

आयोजकों की ओर से ध्रुबज्योति बोस सुवो ने कहा, ‘जैसा कि हम ताला प्रत्तोय के 100 साल का जश्न मना रहे हैं, ‘बीज आंगन’ दुर्गा पूजा की अमर भावना और बंगाल की सांस्कृतिक विरासत को समर्पित एक श्रद्धांजलि है. हम खुद को सम्मानित महसूस कर रहे हैं कि मुख्यमंत्री ने हमारे शताब्दी वर्ष के लिए यह विशेष गीत लिखा है, जिसे इंद्रनील सेन ने खूबसूरती से गाया है.’

ये भी पढ़ें:- BJP Attack Rahul Gandhi: 'क्या अलंद में वोट चोरी से जीती कांग्रेस?', राहुल गांधी के आरोपों पर बीजेपी बोली- खुद पर ही फोड़ा हाइड्रोजन बम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
गोवा में 300 करोड़ की जमीन हड़पने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चढ़ा ED के हत्थे, स्पेशल कोर्ट ने रिमांड में भेजा
गोवा में 300 करोड़ की जमीन हड़पने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चढ़ा ED के हत्थे, स्पेशल कोर्ट ने रिमांड में भेजा
'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी
'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी
‘देश में फिर दिखे कोविड के मामले’, केरल और आंध्र प्रदेश में मरीजों की स्थिति पर स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान
‘देश में फिर दिखे कोविड के मामले’, केरल और आंध्र प्रदेश में मरीजों की स्थिति पर स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget