एक्सप्लोरर

ममता बनर्जी बनेंगी इंडिया गठबंधन की 'कप्तान'? सपा का 100 फीसदी समर्थन, कांग्रेस पर उठने लगे सवाल

ममता बनर्जी के INDIA गठबंधन का नेतृत्व करने के प्रस्ताव ने मतभेद बढ़ा दिए हैं. समाजवादी पार्टी उनका समर्थन करती है, जबकि कांग्रेस विरोध कर रही है.

INDIA Alliance Rift: विपक्षी गठबंधन INDIA में मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं. तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने गठबंधन का नेतृत्व करने की इच्छा जाहिर की, जिस पर समाजवादी पार्टी ने समर्थन जताया, लेकिन कांग्रेस ने इसका विरोध किया. वहीं, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने इसे खारिज करते हुए कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ही INDIA गठबंधन के असली सूत्रधार हैं.

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता उदयवीर सिंह ने कहा कि ममता बनर्जी के सुझाव पर गठबंधन को चर्चा करनी चाहिए. उन्होंने तृणमूल प्रमुख के लिए "सौ फीसदी समर्थन और सहयोग" की बात कही. प्रवक्ता उदयवीर सिंह ने कहा, "अगर ममता बनर्जी ने इच्छा जताई है तो INDIA गठबंधन को इसे गंभीरता से लेना चाहिए. यह गठबंधन को मजबूत करेगा. उन्होंने बंगाल में बीजेपी को रोकने में बड़ी भूमिका निभाई. हमारा उनके प्रति भावनात्मक जुड़ाव है."

'ये कांग्रेस की जिम्मेदारी'

प्रवक्ता उदयवीर सिंह ने हरियाणा और महाराष्ट्र में कांग्रेस की हार पर अप्रत्यक्ष हमला करते हुए कहा, "जहां भी सरकार नहीं बन पाई, वहां कांग्रेस मुख्य पार्टी थी. अगर अपेक्षित सफलता नहीं मिली, तो इसकी जिम्मेदारी भी कांग्रेस पर है."

कांग्रेस को आत्ममंथन की जरूरत

सीपीआई के महासचिव डी राजा ने भी हरियाणा और महाराष्ट्र चुनाव में सहयोगियों को जगह नहीं देने के लिए कांग्रेस की आलोचना की. उन्होंने कहा, "कांग्रेस को आत्ममंथन करने की जरूरत है. उसने हरियाणा और महाराष्ट्र चुनावों में सहयोगी दलों को शामिल नहीं किया. अगर ऐसा किया होता, तो नतीजे अलग हो सकते थे."

लोकसभा चुनावों में INDIA गठबंधन ने एनडीए को 293 सीटों पर समेट दिया था, लेकिन विधानसभा चुनावों में हरियाणा और महाराष्ट्र में गठबंधन को करारी हार का सामना करना पड़ा.

ममता के सुझाव को कांग्रेस ने किया खारिज

कांग्रेस ने ममता बनर्जी को गठबंधन का नेतृत्व देने के सुझाव को खारिज कर दिया. कांग्रेस सांसद वर्षा गायकवाड़ ने कहा, "ममता बनर्जी ऐसा सोचती हैं, लेकिन हम नहीं. उनकी पार्टी उनके अनुसार चलती है, लेकिन हमारी पार्टी कांग्रेस के विचारों से चलती है."

वहीं, राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि INDIA गठबंधन की पहली बैठक पटना में लालू प्रसाद यादव की पहल पर हुई थी. उन्होंने कहा, "बीजेपी के खिलाफ विपक्षी गठबंधन के असली सूत्रधार लालू प्रसाद यादव हैं. ममता बनर्जी बंगाल में बीजेपी के खिलाफ मजबूती से लड़ रही हैं. अब 2025 में बिहार की बारी है."

संसद के शीतकालीन सत्र में भी INDIA गठबंधन में मतभेद सामने आए. गौतम अडानी रिश्वत मामले में कांग्रेस के विरोध प्रदर्शनों से तृणमूल और समाजवादी पार्टी ने दूरी बनाए रखी.

ये भी पढ़ें:

हिंदुओं पर हमले बंद होने तक बांग्लादेशी नागरिकों की एंट्री बैन! असम की बराक घाटी के होटलों का बड़ा फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

POCSO केस में जमानत पर बाहर आए आरोपी ने कर दी 6 लोगों की हत्या, खत्म कर दिया अपना ही परिवार, दिल दहला देने वाली कहानी
POCSO केस में जमानत पर बाहर आए आरोपी ने कर दी 6 लोगों की हत्या, खत्म कर दिया अपना ही परिवार
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
Goa CM Pramod Sawant: वन नेशन, वन इलेक्शन पर गोवा CM प्रमोद सावंत का समर्थन, कहा- 'संसाधनों की होगी बचत'
वन नेशन, वन इलेक्शन पर गोवा CM प्रमोद सावंत का समर्थन, कहा- 'संसाधनों की होगी बचत'

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का हंगामा, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, DM-SP समेत 8 पुलिसकर्मी घायल, हाईवे पर 20km लंबा जाम
दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का हंगामा, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, DM-SP भी घायल
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
The Odyssey को सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी, भारत में बिना कट के साथ रिलीज होगी क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म, जाने-रनटाइम और सर्टिफिकेट
'द ओडिसी' को सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी, भारत में बिना कट के साथ रिलीज होगी फिल्म
IND vs ENG 5th T20: बदल गई भारत बनाम इंग्लैंड 5वें टी20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ENG 5th T20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
'बच्ची जवान होती है तो मां-बाप के सिर पर बोझ हो जाता है,' रेप और शादी वाले विवादित बयान के बाद बोले साजिद रशीदी
'बच्ची जवान होती है तो मां-बाप के सिर पर बोझ हो जाता है,' रेप और शादी वाले विवादित बयान के बाद बोले साजिद रशीदी
Mental Health Special Theaters : मेंटल हेल्थ सुधारने के लिए इस देश में बन रहे स्पेशल थिएटर, यहां कैसे होता है इलाज?
मेंटल हेल्थ सुधारने के लिए इस देश में बन रहे स्पेशल थिएटर, यहां कैसे होता है इलाज?
Embed widget