एक्सप्लोरर

ऑक्सफोर्ड में ममता बनर्जी के भाषण के दौरान हुआ हंगामा, प्रदर्शनकारियों से बोलीं- आपको मिठाई खिलाऊंगी

ममता बनर्जी जब ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के एक कॉलेज में भाषण दे रही थीं, इस दौरान कुछ छात्रों ने उनका विरोध किया. सीएम ने प्रदर्शनकारियों से कहा कि आप बंगाल जाइए और अपनी पार्टी को और मजबूत करिए.

Mamata Banerjee at Oxford: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार (27 मार्च) को लंदन में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के केलॉग कॉलेज में भाषण दे रही थीं, इस दौरान कुछ छात्रों ने हंगामा किया. प्रदर्शनकारियों ने हाथ में तख्तियां लेकर आरजी कर कॉलेज और घोटालों से जुड़े मामले उठाए. हालांकि सीएम बनर्जी ने हालात संभालते हुए प्रदर्शनकारियों को जवाब दिया.  

मुख्यमंत्री को ऑक्सफोर्ड के केलॉग कॉलेज में महिलाओं, बच्चों और समाज के हाशिए पर पड़े वर्गों के सामाजिक विकास पर बोलने के लिए आमंत्रित किया गया था. वह बंगाल की 'स्वास्थ्य साथी' और 'कन्याश्री' योजनाओं का जिक्र कर रही थीं. जब उन्होंने बंगाल में निवेश पर अपनी बात रखनी शुरू की तो कुछ लोग हाथ में तख्तियां लेकर खड़े हो गए. इन पर राज्य में चुनाव और हिंसा के साथ ही आरजी कर मामले को लेकर लिखा हुआ था. प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री के भाषण के दौरान चिल्लाकर अपनी बात रखी तो मुख्यमंत्री ने सधा हुआ जवाब देकर प्रदर्शनकारियों को शांत करने की कोशिश की. सीएम बनर्जी ने प्रदर्शनकारियों से कहा, 'आप मेरा स्वागत कर रहे हैं, धन्यवाद. मैं आपको मिठाई खिलाऊंगी.'

आरजी कर मामले में क्या बोलीं ममता बनर्जी?

जब प्रदर्शनकारियों ने आरजी कर का मुद्दा उठाया तो मुख्यमंत्री ने पलटवार करते हुए कहा, 'थोड़ा जोर से बोलिए, मैं आपकी बात नहीं सुन पा रही हूं. मैं आपकी हर बात सुनूंगी. क्या आपको पता है कि यह मामला लंबित है? इस मामले की जांच की जिम्मेदारी अब केंद्र सरकार के हाथ में है, यह मामला अब हमारे हाथ में नहीं है.' ममता बनर्जी ने आगे कहा, 'यहां राजनीति मत करो, यह राजनीति का मंच नहीं है. मेरे राज्य में जाओ और मेरे साथ राजनीति करो.'

जाधवपुर यूनिवर्सिटी की घटना पर दिया जवाब

प्रदर्शनकारियों ने जाधवपुर यूनिवर्सिटी की घटना का मुद्दा भी उठाया. मुख्यमंत्री ने फिर एक प्रदर्शनकारी को भाई कहकर संबोधित किया और कहा, 'झूठ मत बोलो. मुझे तुमसे सहानुभूति है, लेकिन इसे राजनीति का मंच बनाने के बजाय बंगाल जाओ और अपनी पार्टी को खुद को मजबूत करने के लिए कहो ताकि वे हमसे लड़ सकें.' मुख्यमंत्री का जवाब सुनकर दर्शक दीर्घा में बैठे अतिथियों ने जोर-जोर से तालियां बजानी शुरू कर दीं.

मेरा अपमान करके अपने संस्थान का अपमान मत करो: ममता 

प्रदर्शनकारियों ने अपनी आवाज उठाने की कोशिश की तो मुख्यमंत्री ने भी उन्हें जवाब में कहा, 'मेरा अपमान करके अपनी संस्था का अपमान मत करो. मैं देश की प्रतिनिधि बनकर आई हूं. अपने देश का अपमान मत करो.' हालांकि बाद में कार्यक्रम के आयोजकों और वहां मौजूद लोगों ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ आवाज उठाई और उन्हें वहां से जाने के लिए मजबूर किया. 

 

रॉयल बंगाल टाइगर की तरह चलती हैं दीदी: ममता बनर्जी

हालांकि मुख्यमंत्री ने शांति से कहा, 'आपने मुझे बार-बार यहां आने के लिए प्रोत्साहित किया है. याद रखें दीदी किसी की परवाह नहीं करती हैं. दीदी रॉयल बंगाल टाइगर की तरह चलती हैं. अगर आप मुझे पकड़ सकते हैं, तो पकड़ लें!' तृणमूल कांग्रेस की ओर से X अकाउंट पर पोस्ट किया गया, 'वह (ममता बनर्जी) नहीं झुकतीं. वह लड़खड़ाती नहीं हैं, जितना अधिक आप उन्हें टोकेंगे, वह उतनी ही भयंकर दहाड़ेंगी. ममता बनर्जी एक रॉयल बंगाल टाइगर हैं!'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Delhi Protest Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget