एक्सप्लोरर

बंगाल में ग्रुप C-D के निकाले गए कर्मचारियों को हर महीने मिलेगा भत्ता, ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान

West Bengal: मुख्यमंत्री ने ग्रुप-सी और डी के बेरोजगार शिक्षकों को वित्तीय सहायता देने की घोषणा की है. हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने करीब 26 हजार नियुक्तियों को रद्द कर दिया था.

West Bengal Teacher Recruitment Scam: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नौकरी से बाहर किए गए स्कूलों के ग्रुप सी और ग्रुप डी कर्मचारियों के लिए आर्थिक मदद का ऐलान किया है. कैबिनेट बैठक के बाद बुधवार (14 मई 2025) को ममता बनर्जी ने ग्रुप सी कर्मचारियों को 25000 और ग्रुप डी कर्मचारियों को 20000 रुपये हर महीने सहायता देने का ऐलान किया है. उन्हें तब तक यह सहायता मिलती रहेगी जब तक उनकी नियुक्ति का केस कोर्ट में लंबित है.

ग्रुप C-D के निकाले गए कर्मचारियों को हर महीने मिलेगा भत्ता

सीएम ममता बनर्जी ने बताया कि इसका नाम पश्चिम बंगाल आजीविका और सामाजिक सुरक्षा अंतरिम योजना रखा गया है. 1 अप्रैल 2025 से ये योजना लागू मानी जाएगी और कैबिनेट की मुहर लगने के बाद तब से ही कार्मचारियों को पैसे मिलेंगे. पिछले महीने मुख्यमंत्री ने ग्रुप-सी और डी के बेरोजगार शिक्षकों को वित्तीय सहायता देने की घोषणा की थी, लेकिन बेरोजगार शिक्षकों ने सीएम की ओर से दी जाने वाली वित्तीय सहायता को ठुकरा दिया है.

26 हजार नियुक्तियों को रद्द हुई थी

कोलकाता में नौकरी की बहाली को लेकर सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों ने तब कहा था कि उन्हें सरकार से वित्तीय सहायता नहीं चाहिए, बल्कि रोजगार चाहिए. हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने स्कूल सर्विस कमीशन के जरिए हुई करीब 26 हजार नियुक्तियों को रद्द कर दिया था. कोर्ट ने शिक्षकों को स्कूल जाने जाने की अस्थायी इजाजत दे दी, लेकिन ग्रुप सी और ग्रुप डी कर्मचारियों को इससे बाहर रखा था, जिससे उन्हें नौकरी से हाथ धोना पड़ा.

पीआईएल दाखिल करने वालों को क्या बोलीं ममता बनर्जी?

सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि कुछ लोग बिना सोचे-समझे पीआईएल दाखिल कर रहे हैं और इसका खामियाजा हजारों परिवार भुगत रहे हैं. सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि कुछ लोग बिना सोचे-समझे पीआईएल दाखिल कर रहे हैं और इसका खामियाजा हजारों परिवार भुगत रहे हैं. उन्होंने कहा, "जो लोग किसी को नौकरी नहीं दे सकते वे बस पीआईएल करते हैं और दूसरों को परेशान करते हैं."

ये भी पढ़ें : 'सिंधु जल समझौते पर फिर से करें विचार', जंग में मात खाने के बाद भारत के सामने गिड़गिड़ाया पाकिस्तान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget