एक्सप्लोरर

Sandshkhali Row: 'बंगाल महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित', ममता बनर्जी ने बीजेपी पर किया पलटवार, जानें क्या कहा

Mamata Banerjee on PM Modi Rally: संदेशखाली की घटनाओं को लेकर सीएम ममता बनर्जी ने पीएम मोदी और बीजेपी को जवाब दिया है. इस दौरान उन्होंने महिलाओं के अधिकार को लेकर रैली आयोजित की.

Mamata Banerjee on Sandeshkhali Controversy: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार (7 मार्च) को पश्चिम बंगाल को महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित राज्य बताते हुए कहा कि कुछ लोग संदेशखाली को लेकर गलत सूचना फैला रहे हैं. लोकसभा चुनाव की आधिकारिक घोषणा से पहले महिलाओं के अधिकार को लेकर आयोजित रैली का नेतृत्व करते हुए सीएम ममता बनर्जी ने यह बात कही.

'बंगाल महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित राज्य'

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर निशाना साधते हुए सीएम ममता बनर्जी ने कहा, ''बीजेपी नेता संदेशखाली को लेकर झूठी अफवाह फैला रहे हैं, लेकिन उनकी पार्टी की ओर से शासित राज्यों में महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों को लेकर खामोश हैं.'' ममता बनर्जी ने कहा कि बंगाल महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित राज्य है.    

राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से पूर्व आयोजित इस रैली की थीम 'महिला अधिकार हमारी प्रतिबद्धता' थी. यह रैली संदेशखाली की घटनाओं के बीच आयोजित की गई. संदेशखाली में तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेताओं पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगा है.

ममता बनर्जी ने कोलकाता में निकाला मार्च

तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी जब मध्य कोलकाता के कॉलेज स्ट्रीट से डोरिना चौराहे तक मार्च निकाल रही थीं, तब उन्हें हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन करते देखा गया. रैली में तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी भी मौजूद थे. बीजेपी के राणाघाट दक्षिण से विधायक मुकुत मणि अधिकारी को भी उनके साथ देखा गया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार (6 मार्च) को सीएम ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा था कि उनके राज में संदेशखाली में नारी शक्ति पर अत्याचार हुआ है और इससे हर किसी का सिर शर्म से झुका गया है. बीजेपी की ओर से आयोजित नारी शक्ति वंदन अभिनंदन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया, टीएमसी के नेतृत्व वाली सरकार बंगाल की महिलाओं को गुनाहगारों को बचाने के लिए पूरी शक्ति लगा रही है, जबकि उसे हाई कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक में झटका लगा है.

ये भी पढ़ें: BJP MLA joined TMC: ममता बनर्जी के साथ पदयात्रा करते नजर आए BJP विधायक मुकुटमणि अधिकारी, TMC में हुए शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने अमेरिकी नागरिक को पकड़ा, बिना वैध कागजात नेपाल में घुसने की कर रहा था कोशिश
भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने अमेरिकी नागरिक को पकड़ा, बिना वैध कागजात नेपाल में घुसने की कर रहा था कोशिश
रंगारेड्डी में छह लोगों की जान लेने वाले हत्यारे राजकुमार ने कर ली आत्महत्या, पुलिस ने शव किया बरामद
रंगारेड्डी में छह लोगों की जान लेने वाले हत्यारे राजकुमार ने कर ली आत्महत्या, पुलिस ने शव किया बरामद
शरीर पर 51 बार चाकू से गोदा और नाले में बहाया शव…, नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली दंगे के खौफनाक मर्डर की कहानी
शरीर पर 51 बार चाकू से गोदा, नाले में बहाया शव…, नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली दंगे के खौफनाक मर्डर की कहानी
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget