एक्सप्लोरर

Mamata Banerjee Speech: ममता बनर्जी का बड़ा आरोप, 'BJP कुछ अल्पसंख्यक नेताओं को फंडिंग कर रही, ताकि..

West Bengal: सीएम ममता बनर्जी ने दावा किया कि हाल ही में जादवपुर विश्वविद्यालय के छात्र की मौत में सीपीआई समर्थित संघ शामिल था. उन्होंने दावा किया कि वह धर्म के आधार पर नफरत के खिलाफ हैं.

Mamata Banerjee Allegations on BJP: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को आरोप लगाया कि समुदायों के बीच नफरत पैदा करने के लिए धन खर्च किया जा रहा है. उन्होंने साथ ही दावा किया कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) समर्थित छात्र संघ यादवपुर विश्वविद्यालय में प्रथम वर्ष के छात्र की हाल में हुई मौत के मामले में संलिप्त है. कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम ममता ने कहा कि वह धर्म के आधार पर किसी भी प्रकार की शत्रुता के खिलाफ हैं.

टीएमसी चीफ ने दावा किया, ‘‘देश में समुदायों के बीच नफरत फैलाने के लिए धन खर्च किया जा रहा है...BJP (भारतीय जनता पार्टी) लोकसभा चुनाव से पहले सांप्रदायिक तनाव भड़काने के लिए कुछ अल्पसंख्यक नेताओं का वित्तपोषण कर रही है.’’ मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि BJP पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ माकपा और कांग्रेस का इस्तेमाल करने की कोशिश कर रही है.

ममता ने रैगिंग के मामले का किया जिक्र

यादवपुर विश्वविद्यालय के फर्स्ट ईयर के छात्र की कुछ दिन पहले कथित तौर पर रैगिंग की वजह से हुई मौत के मामले में बनर्जी ने कहा, ‘‘हमें यादवपुर विश्वविद्यालय पर गर्व है, लेकिन माकपा समर्थित (छात्र)संघ नवआगंतुक छात्र की मौत में संलिप्त है.’ मुख्यमंत्री ने यह भी दावा किया कि केंद्र सरकार का कार्यकाल ‘महज छह महीने’ बचा है.

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि मैं धर्म के आधार पर किसी भी तरह के मतभेद के खिलाफ हूं. देश में समुदायों के बीच नफरत पैदा करने के लिए पैसे खर्च किए जा रहे हैं. केंद्र पर केंद्रीय जांच के दुरुपयोग के आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि हम केंद्रीय जांच एजेंसियों के आगे अपना सिर नहीं झुकाएंगे.

यह भी पढें : West Bengal: ममता सरकार को सुप्रीम कोर्ट से भी झटका, TMC नेता अभिषेक बनर्जी को CBI-ED की पूछताछ से राहत नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: 30 दिन जेल में रहे तो PM-CM की 'कुर्सी' जाएगी! बीजेपी सरकार कानून लाने पर क्यों तुली, विपक्ष के तर्क क्या?
30 दिन जेल हुई तो PM-CM की 'कुर्सी' जाएगी! सरकार कानून लाने पर क्यों तुली, विपक्ष के तर्क क्या?
पत्थर की खदान में चट्टान गिरने से सात मजदूरों की मौत, बेंगलुरु में बड़ा हादसा
पत्थर की खदान में चट्टान गिरने से सात मजदूरों की मौत, बेंगलुरु में बड़ा हादसा
विजय थलापति की सरकार गिराने की साजिश? हॉर्स-ट्रेडिंग पर भिड़े TVK-DMK तो बीजेपी ने किया पलटवार, बोले - 'यह गठबंधन...'
विजय थलापति की सरकार गिराने की साजिश? हॉर्स-ट्रेडिंग पर भिड़े TVK-DMK तो बीजेपी ने किया पलटवार, बोले - 'यह गठबंधन...'
India Weather Today: आज 19 राज्यों में बारिश, दिल्ली में सुबह-सुबह बरसे बादल, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों का अपडेट जानें
आज 19 राज्यों में बारिश, दिल्ली में सुबह-सुबह बरसे बादल, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों का अपडेट जानें

वीडियोज

बाबा बर्फानी के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, रजिस्ट्रेशन में अफरातफरी
दो दिन की बारिश ने मचाया मुंबई में हाहाकार
बाबा बर्फानी के पहले दर्शन, श्रद्धालुओं में भारी उत्साह
राम मंदिर चोरी केस पर बड़ा अपडेट, पुलिस जांच जारी
Ketan Agrawal Case Update: क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल भी बच जाएगी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत को लेकर बांग्लादेश से आया बड़ा बयान, तीस्ता प्रोजेक्ट पर कहा - 'कोई नाराज हुआ तो...'
भारत को लेकर बांग्लादेश से आया बड़ा बयान, तीस्ता प्रोजेक्ट पर कहा - 'कोई नाराज हुआ तो...'
चंपत राय-अनिल मिश्रा ट्रस्ट में रहेंगे या नहीं? इस्तीफे पर होगी वोटिंग; दो तिहाई लोगों की जरूरत
चंपत राय-अनिल मिश्रा ट्रस्ट में रहेंगे या नहीं? इस्तीफे पर होगी वोटिंग; दो तिहाई लोगों की जरूरत
विजय थलापति की सरकार गिराने की साजिश? हॉर्स-ट्रेडिंग पर भिड़े TVK-DMK तो बीजेपी ने किया पलटवार, बोले - 'यह गठबंधन...'
विजय थलापति की सरकार गिराने की साजिश? हॉर्स-ट्रेडिंग पर भिड़े TVK-DMK तो बीजेपी ने किया पलटवार, बोले - 'यह गठबंधन...'
वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बढ़ा, डेब्यू में देरी पर सुनील गावस्कर बोले- इससे दबाव और बढ़ेगा
वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बढ़ा, डेब्यू में देरी पर सुनील गावस्कर बोले- इससे दबाव और बढ़ेगा
Alpha Advance Booking Collection Day 1:आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने रिलीज से पहले उड़ा दिया गर्दा, एडवांस बुकिंग में कूट लिए करोड़ों
'अल्फा' ने रिलीज से पहले उड़ा दिया गर्दा, एडवांस बुकिंग में कूट लिए करोड़ों
'हर कोई मुनाफा कमा रहा है, मैं भी...', क्रिप्टो बिजनेस से बढ़ी दौलत के आरोपों पर आया डोनाल्ड ट्रंप का रिएक्शन
'हर कोई मुनाफा कमा रहा है, मैं भी...', क्रिप्टो बिजनेस से बढ़ी दौलत के आरोपों पर आया डोनाल्ड ट्रंप का रिएक्शन
Childhood Trauma: माइग्रेन से लेकर गंभीर बीमारियों तक... जानें बचपन की तकलीफें आपको कैसे कर सकती हैं परेशान?
माइग्रेन से लेकर गंभीर बीमारियों तक... जानें बचपन की तकलीफें आपको कैसे कर सकती हैं परेशान?
सबसे ज्यादा कहां पैदा होता है नूरजहां मैंगो, कैसे कर सकते हैं इसकी खेती?
सबसे ज्यादा कहां पैदा होता है नूरजहां मैंगो, कैसे कर सकते हैं इसकी खेती?
Embed widget