एक्सप्लोरर

मल्लिकार्जुन खड़गे को राष्ट्रपति भवन के 'एट होम' कार्यक्रम का नहीं मिला न्योता

राष्ट्रपति भवन में गणतंत्र दिवस की परेड के बाद शाम को एट होम का आयोजन किया जाता है. इसमें उप राष्ट्रपति, लोकसभा अध्यक्ष, पूर्व राष्ट्रपति, पूर्व प्रधानमंत्री, सरकार के मंत्री, प्रमुख संवैधानिक पदों पर आसीन गणमान्य लोगों और विशिष्ट व्यक्तियों को आमंत्रित किया जाता है.

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को आज गणतंत्र दिवस परेड समारोह में छठी पंक्ति में बैठाने को लेकर छिड़े विवाद के बीच राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले पारंपरिक एट होम में लोकसभा में पार्टी के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को आमंत्रण नहीं भेजा गया है. खड़गे के एक सहायक ने इसकी पुष्टि की है.

राष्ट्रपति भवन में गणतंत्र दिवस की परेड के बाद शाम को एट होम का आयोजन किया जाता है. इसमें उप राष्ट्रपति, लोकसभा अध्यक्ष, पूर्व राष्ट्रपति, पूर्व प्रधानमंत्री, सरकार के मंत्री, प्रमुख संवैधानिक पदों पर आसीन गणमान्य लोगों और विशिष्ट व्यक्तियों को आमंत्रित किया जाता है.

मल्लिकार्जुन खड़गे के एक सहायक ने बताया कि 69वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में होने वाले एट होम में खड़गे को आमंत्रित करने के लिए अभी तक कोई सूचना नहीं मिली है. सूत्रों ने यह भी बताया कि 2014 से ही उन्हें इसके लिए आमंत्रित नहीं किया जा रहा है.

गौरतलब है कि लोकसभा में कांग्रेस के विपक्ष का सबसे बड़ा दल होने के बावजूद उसके पास निश्चित संख्या बल नहीं होने के कारण उसके नेता को नेता प्रतिपक्ष का दर्जा नहीं दिया गया है. गणतंत्र दिवस परेड के समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को छठी पंक्ति में बिठाया गया जिस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पार्टी ने आरोप लगाया कि इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार की ‘ओछी राजनीति जगजाहिर’ हो गयी है.

समारोह के दौरान आज राहुल छठी पंक्ति में बैठे थे और वह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद से बातचीत करते नजर आये.

राहुल को गणतंत्र दिवस पर अग्रिम पंक्ति में नहीं बिठाये जाने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि गणतंत्र दिवस के राष्ट्रीय पर्व पर अहंकारी शासकों ने सारी परम्पराओं को दरकिनार कर दिया.उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘मोदी सरकार की ओछी राजनीति जग ज़ाहिर!’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम
छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम
कोलकाता एयरपोर्ट पर रनवे के नजदीक स्थित मस्जिद में नमाजियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या है मामला?
कोलकाता एयरपोर्ट पर रनवे के नजदीक स्थित मस्जिद में नमाजियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या है मामला?
‘उनका जाना भारतीय संगीत जगत के लिए...’, सिंगर एस. जानकी के निधन पर क्या बोले तमिलनाडु CM विजय?
‘उनका जाना भारतीय संगीत जगत के लिए...’, सिंगर एस. जानकी के निधन पर क्या बोले तमिलनाडु CM विजय?
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, बागी गुट में शामिल हुआ ये करीबी दिग्गज नेता, मिली बड़ी जिम्मेदारी
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, बागी गुट में शामिल हुआ ये करीबी दिग्गज नेता, मिली बड़ी जिम्मेदारी

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget