एक्सप्लोरर

शशि थरूर के बाद अब खड़गे का विवादित बयान, पीएम मोदी की तुलना हिटलर से की

लोकसभा में कांग्रेस के नेता खड़गे ने कहा कि जब से बीजेपी सत्ता में आई है तब से इसने अभिव्यक्ति की स्वंत्रता को नष्ट कर दिया है और लगातार प्रेस पर अंकुश लगा रही है.

नई दिल्ली: विवादित बयानबाजी से कांग्रेस का पीछा नहीं छूट पा रहा है. सांसद शशि थरुर के बाद अब लोकसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी पर विवादित बयान दे दिया है. खड़गे ने पीएम मोदी की तुलना जर्मनी के तानाशाह हिटलर से कर दी.

खड़गे ने मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, "पीएम मोदी इस देश में वैसी ही तानाशाही लाने की कोशिश कर रहे हैं जैसी तानाशाही हिटलर ने जर्मनी में की थी, आज मोदी जी भी हिंदुस्तान में ऐसा ही कुछ करना चाहते हैं. संविधान खतरे में है और हमें इसे तबाह करने की बीजेपी की कोशिश से लड़ने की जरूरत है.''

खड़गे ने कहा कि जब से बीजेपी सत्ता में आई है तब से इसने अभिव्यक्ति की स्वंत्रता को नष्ट कर दिया है और लगातार प्रेस पर अंकुश लगा रही है. खड़गे ने कहा, ‘‘ बीजेपी बीते चार साल में सही दिशा में चार कदम नहीं चल सकी. उनके पास कांग्रेस पर उंगली उठाने और हमसे यह पूछने का कोई अधिकार नहीं है कि हमने पिछले 70 साल में क्या किया.’’

उन्होंने कहा, ''भारत का संविधान देश की आत्मा है जिसकी आज हत्या की जा रही है. बीते चार साल में बीजेपी ने अपनी इच्छा के मुताबिक नए नियम बनाए हैं जो देश के कानून एवं व्यवस्था के अनुसार नहीं है.''

इससे पहले शशि थरुर ने पीएम मोदी की तुलना शिवलिंग पर बैठे बिच्छू से की थी जिससे कांग्रेस पार्टी ने किनारा कर लिया था. शशि थरूर ने प्रधानमंत्री को ‘सफेद घोड़े पर हाथ में तलवार लेकर बैठा हीरो’ भी बताया था. शशि थरूर के खिलाफ बिच्छू वाले बयान के दिल्ली की एक अदालत में आपराधिक मानहानि का मामला दायर किया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
IIT दिल्ली में छात्र की मौत पर फूटा गुस्सा, AISA ने किया विरोध प्रदर्शन
IIT दिल्ली में छात्र की मौत पर फूटा गुस्सा, AISA ने किया विरोध प्रदर्शन
महिला आरक्षण-वंदे मातरम पर स्मृति ईरानी की राहुल को चुनौती, क्या कहा?
महिला आरक्षण-वंदे मातरम पर स्मृति ईरानी की राहुल को चुनौती, क्या कहा?
यश के Toxic इवेंट में हादसा! स्पीकर स्टैंड गिरने से 4 घायल, केस दर्ज
यश के Toxic इवेंट में हादसा! स्पीकर स्टैंड गिरने से 4 घायल, केस दर्ज

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget