एक्सप्लोरर

Budget Session 2023: खराब मौसम या विरोध! BRS-AAP के बाद अब कांग्रेस ने भी किया राष्ट्रपति अभिभाषण से किनारा, ये नेता नहीं होंगे शामिल

Budget Session 2023: भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के आखिरी दिन का जश्न मनाने कांग्रेस के तमाम नेता श्रीनगर पहुंचे थे. अब वह यहां बर्फबारी में फंस गए हैं.

Budget Session 2023 Update: आज (31 जनवरी) से संसद का बजट सत्र (Budget Session) शुरू होने से पहले सुबह 11 बजे राष्ट्रपति का अभिभाषण (President Speech) होना है. इससे पहले ही विपक्ष के नेताओं ने किनारा करना शुरू कर दिया है. बीआरएस (BRS) और आप (AAP) के बाद अब कांग्रेस के भी नेता खराब मौसम का हवाला देकर अभिभाषण में शामिल ने होने की बात कर रहे हैं. कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी और जयराम रमेश का कहना है कि श्रीनगर एयपोर्ट से फ्लाइट लेट होने के कारण वह अभिभाषण में शामिल नहीं हो सकेंगे. 

कांग्रेस नेता जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने ट्वीट कर कहा कि खराब मौसम के कारण श्रीनगर एयपोर्ट से फ्लाइट विलंबित होने के कारण राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे और कई अन्य कांग्रेस सांसद आज सुबह 11 बजे संसद के दोनों सदनों में राष्ट्रपति के अभिभाषण में शामिल नहीं हो पाएंगे. हालांकि, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी संसद में आज के राष्ट्रपति के अभिभाषण में भाग लेंगी. 

इसके अलावा कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने भी ट्वीट किया है कि श्रीनगर में खराब मौसम के कारण वह श्रीनगर के एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं. ऐसे में वह आज संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण में शामिल होने में असफल होंगे. उन्होंने इसे लेकर खेद भी जताया है. उन्होंने कहा कि वह इसकी जानकारी स्पीकर को भी देंगे. 

जम्मू-कश्मीर में हैं कांग्रेस के तमाम नेता 

दरअसल, बीते दिन (30 जनवरी) कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) का आखिरी दिन था. इसी को लेकर विपक्ष के तमाम नेता जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर पहुंचे थे. यहां बीते दिन जोरदार बर्फबारी हुई थी. अब कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि वह बर्फबारी की वजह से यहां फंसे हुए हैं और राष्ट्रपति के अभिभाषण में शामिल नहीं हो सकेंगे. 

ऑल पार्टी मीटिंग में शामिल नहीं थी कांग्रेस 

कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा के चलते बीते दिन हुई सर्वदलीय बैठक में भी शामिल नहीं हो सकी थी. इसे लेकर पार्टी ने पहले ही जानकारी दे दी थी. माना जा रहा है कि आज कांग्रेस के साथ बजट के तमाम मुद्दों को लेकर चर्चा हो सकती है. कांग्रेस के अलागा बीआरएस और आम आदमी पार्टी भी इस अभिभाषण में शामिल नहीं होगी. 

ये भी पढ़ें: 

Budget Session: हंगामे के लिए तैयार विपक्ष! इन मुद्दों पर हो सकता है हल्लाबोल, AAP और BRS करेंगे राष्ट्रपति मुर्मू के भाषण का बहिष्कार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'हमारे विधायकों को दिया गया 20-30 करोड़ का ऑफर', उमर अब्दुल्ला के दावे पर आया BJP का रिएक्शन
'हमारे विधायकों को दिया गया 20-30 करोड़ का ऑफर', उमर अब्दुल्ला के दावे पर आया BJP का रिएक्शन

वीडियोज

Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी
Farah Khan ने Akanksha Chaudhary की लगाई जमकर क्लास
लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
बांग्लादेश में घिरे PM तारिक रहमान, जमात चीफ बोले- BNP ने तोड़ा वादा, कर दी ये बड़ी मांग
बांग्लादेश में घिरे PM तारिक रहमान, जमात चीफ बोले- BNP ने तोड़ा वादा, कर दी ये बड़ी मांग
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
Best Roti for Health: मक्का-ज्वार-बाजरा या गेहूं... सबसे जल्दी पचती है किसकी रोटी, किसमें होती है सबसे ज्यादा ताकत?
मक्का-ज्वार-बाजरा या गेहूं... सबसे जल्दी पचती है किसकी रोटी, किसमें होती है सबसे ज्यादा ताकत?
Potato Boiling Guide: एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
Embed widget