एक्सप्लोरर

चुनाव से पहले हार्दिक पटेल को झटका, पाटीदारों में पड़ी दरार

इन संगठनों ने कहा कि हार्दिक पटेल आरक्षण की लड़ाई से भटककर, निजी स्वार्थ पर आ गए हैं. हार्दिक पटेल आंदोलनकारियों को गुमराह न करें और राजनीतिक रोटियां न सेके.

नई दिल्ली: जिन "पाटीदारों" पर राजनीति कर हार्दिक पटेल एक के बाद झटका बीजेपी को देते रहे हैं, अब गुजरात चुनावों से ठीक हार्दिक पटेल को कभी उन्ही के साथ खड़े पाटीदार एक के बाद एक झटका दे रहे हैं. गुजरात चुनाव में जहां कांग्रेस पाटीदारों को अपने पक्ष में करने का प्रयास कर रही है.

वहीं गुजरात चुनावों से पहले ही पाटीदारों के बीच दरार पड़ती दिखाई दे रही है. इसमें कोई दो राय नहीं की पिछले कुछ दिनों में हार्दिक पटेल का कांग्रेस की ओर झुकाव रहा है. उनकी समिति और कांग्रेस के बीच बैठक भी हुई. कांग्रेस ने कई वादे भी किये लेकिन "आरक्षण" पर बेनतीजा रही.

इस बीच पाटीदारों का एक खेमा "पाटीदार आर्गेनाइजेशन" जिसमे पाटीदारों के 6 अलग अलग संगठन मौजूद है उन्होंने अहमदाबाद में प्रेस कांफ्रेंस कर हार्दिक पर ही वार बोल दिया है. पाटीदार आर्गेनाइजेशन ने हार्दिक पटेल पर आरोप लगाया कि वे आरक्षण की राह से भटक गए है और अब केवल उनका निजी स्वार्थ देखा जा रहा है. इस मुद्दे पर हार्दिक पटेल केवल अपनी राजनीतिक रोटियां सेक रहे हैं.

आपको बतादें कि "पाटीदार आर्गेनाइजेशन कमिटी" में उमिया माताजी संस्थान (उंझा), खोडलधाम (कागवद, राजकोट), विश्व उमिया फाउंडेशन (अहमदाबाद), समस्त पाटीदार समाज (सूरत), उमिया माताजी मंदिर (सिदसर), सरदारधाम (अहमदाबाद) शामिल है.

इन संगठनों ने कहा कि हार्दिक पटेल आरक्षण की लड़ाई से भटककर, निजी स्वार्थ पर आ गए हैं. हार्दिक पटेल आंदोलनकारियों को गुमराह न करें और राजनीतिक रोटियां न सेके.

पाटीदार आर्गेनाइजेशन ने हार्दिक पटेल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और कहा कि अब वे हर गाँव में खाट परिषद् आयोजित करेंगे और समाज के लोगों को जागरूक करेंगे.

साफ़ है ये झटका न सिर्फ हार्दिक पटेल को बल्कि राहुल गाँधी को भी मिला है. गुजरात चुनाव में जहां कांग्रेस पाटीदारों को अपने पक्ष में करने का प्रयास कर रही है. वहीं गुजरात चुनावों से पहले ही पाटीदारों के बीच दरार पड़ती दिखाई दे रही है. पाटीदार कांग्रेस और बीजेपी को समर्थन देने को लेकर दो धडों में बंटते नजर आ रहे हैं.

राजनीतिक जानकार भी मानते है कि हार्दिक के पास पाटीदारों का साथ जो हुआ करता था अब धीरे धीरे वो काम होता जा रहा है. पाटीदार समुदाय में पुरानी पीढ़ी के लोग अब भी बीजेपी के ही समर्थक माने जाते हैं और युवा भी अब आपस में बंटते दिख रहे हैं.

राज्य में किसी भी पार्टी के लिए सत्ता में आने के लिए पाटीदारों का वोटबैंक काफी मायने रखता है. पाटीदार गुजरात में 15 फीसदी है औऱ इस 15 फीसदी पाटीदारों में 60% लेउवा (पटेल) है और 40% कड़वा (पटेल) है. बीजेपी के पास 182 में से 44 पाटीदार विधायक है. पाटीदारों की भूमिका इसलिए भी अहम हो जाती है क्योंकि 2 दशक से बीजेपी को सत्ता में रखने में पाटीदारों की अहम भूमिका रही है.

इससे पहले पाटीदार आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय संयोजक अश्विन पटेल ने भी कहा था कि कांग्रेस से उनकी मांगों के पूरा होने की उम्मीद कम है. लंबे समय के इंतजार के बाद भी मांगों पर विचार नहीं किया गया इसलिए बीजेपी से बातचीत करके मांगों पर हल जरुर निकाल सकते हैं.

पाटीदारों को लगने लगा है कि हार्दिक पटेल आरक्षण की लड़ाई से भटक गए हैं. आपको बता दें कि हार्दिक पटेल गुजरात चुनावों में कांग्रेस को समर्थन देने का विचार कर रहे हैं. साफ़ है एक के बाद एक पाटीदारों में हार्दिक पटेल के खिलाफ आवाज उठने लगी है. उधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वामीनारायण के अक्षरधाम मंदिर का दौरा पाटीदारों को बीजेपी के और करीब लाने में मददगार साबित हो सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

INDIA Bloc March Live: इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, राहुल बोले- ये लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई
LIVE: इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, राहुल बोले- ये लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई
अभिषेक मनु सिंघवी का बड़ा ऐलान, 'सभी पार्टियां SC में याचिका दाखिल करेंगी'
अभिषेक मनु सिंघवी का बड़ा ऐलान, 'सभी पार्टियां SC में याचिका दाखिल करेंगी'
'ये राम का विरोध करने वाले शिवजी की बारात...', राहुल गांधी पर शिवराज का पलटवार
'ये राम का विरोध करने वाले शिवजी की बारात...', राहुल गांधी पर शिवराज का पलटवार
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक मनु सिंघवी का बड़ा ऐलान, 'सभी पार्टियां SC में याचिका दाखिल करेंगी'
अभिषेक मनु सिंघवी का बड़ा ऐलान, 'सभी पार्टियां SC में याचिका दाखिल करेंगी'
इंडिया गठबंधन मार्च: चिराग पासवान का राहुल गांधी पर हमला, 'संविधान…'
इंडिया गठबंधन मार्च: चिराग पासवान का राहुल गांधी पर हमला, 'संविधान…'
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
Embed widget