एक्सप्लोरर

ISI के षडयंत्र का पर्दाफाश, जम्मू में पाकिस्तान के लिए काम कर रहे छह जासूस गिरफ्तार

सबसे पहले दो जासूसों को मई में जम्मू में रत्नुचक सैन्य स्टेशन के बाहर वीडियो बनाने और तस्वीरें खींचने को लेकर गिरफ्तार किया गया था. अधिकारियों ने बताया कि दोनों ने जम्मू क्षेत्र में पाकिस्तानी जासूसों के रूप में काम कर रहे चार अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी दी.

जम्मू: पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी 'इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस' (आईएसआई) द्वारा जम्मू क्षेत्र में आतंकवाद को फिर से जीवित करने के एक बड़े षडयंत्र का पर्दाफाश करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी और कहा कि गिरफ्तार लोगों से रणनीतिक स्थानों की तस्वीरें और वीडियो जब्त किए गए हैं. छह जासूस अपने आका के साथ सीधे संपर्क में थे, जो आईएसआई कश्मीर प्रकोष्ठ में कर्नल स्तर का अधिकारी है. उसकी पहचान सिर्फ उसके पहले नाम इफ्तिखार से हुयी है. जासूसों के संपर्क सीमा पार आतंकवादी समूह हिज्ब-उल-मुजाहिदीन से भी थी.

सबसे पहले दो जासूसों को मई में जम्मू में रत्नुचक सैन्य स्टेशन के बाहर वीडियो बनाने और तस्वीरें खींचने को लेकर गिरफ्तार किया गया था. आतंकवादियों ने संवेदनशील सैन्य स्टेशन को निशाना बनाने की कोशिश की है और हाल ही में दिसंबर में उन्होंने एक चौकी पर तैनात एक संतरी पर गोलियां चलाई थीं.

पूछताछ के दौरान, डोडा जिले के मुश्ताक अहमद मलिक (38) और कठुआ जिले के नदीम अख्तर (24) ने सुरक्षा अधिकारियों को बताया कि उन्हें पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में भी आकाओं द्वारा निर्देशित किया जा रहा था. अधिकारियों ने बताया कि दोनों ने जम्मू क्षेत्र में पाकिस्तानी जासूसों के रूप में काम कर रहे चार अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी दी.

उस जानकारी के आधार पर सद्दाम हुसैन, मोहम्मद सलीम और मोहम्मद शफी (सभी कठुआ जिले से) और सफदर अली को गिरफ्तार किया गया. जासूसों ने खुलासा किया कि उन्हें आईएसआई अधिकारी द्वारा क्षेत्र में युवाओं की भर्ती कर जम्मू में आतंकवाद को पुनर्जीवित करने का काम सौंपा गया था. उनका मार्गदर्शन करने वाले हिजबुल कमांडर मूल रूप से जम्मू क्षेत्र के थे, लेकिन आतंकवाद से जुड़ने के बाद वे पाकिस्तान और पीओके में बस गए थे. अधिकारियों ने कहा कि गिरफ्तार व्यक्ति पाकिस्तान के साथ अंतर्राष्ट्रीय सीमा के करीब तीन पर्वतीय जिलों के हैं. सुरक्षा अधिकारियों को उनके पाकिस्तानी आकाओं के मोबाइल फोन नंबर भी मिले हैं. वे विस्तृत जानकारी एकत्र कर रहे हैं.

शिवसेना के 18 सांसदों के साथ 16 जून को अयोध्या जाएंगे उद्धव ठाकरे

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर में एयर इंडिया विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, हाईजैक होने की गुत्थी अनसुलझी
जयपुर में एयर इंडिया विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, हाईजैक होने की गुत्थी अनसुलझी
तिरुपति के लड्डू में मिलावट के मामले में ED ने की जांच, मनी लॉन्ड्रिंग का शक!
तिरुपति के लड्डू में मिलावट के मामले में ED ने की जांच, मनी लॉन्ड्रिंग का शक!
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
Live: इंडिया गेट पहुंचे राहुल-प्रियंका, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से की मुलाकात
Live: इंडिया गेट पहुंचे राहुल-प्रियंका, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से की मुलाकात

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Embed widget