एक्सप्लोरर

Maiden Pharma: मेडेन फार्मा के कफ सिरप पर WHO ने जारी किया था अलर्ट, अब कंपनी ने दी सफाई

WHO News: डब्ल्यूएचओ ने गाम्बिया में 66 बच्चों की मौत के बाद मेडेन फार्मास्युटिकल्स के कफ सिरप को लेकर अलर्ट जारी किया था.

Maiden Pharmaceuticals News: गाम्बिया में कथित तौर पर खांसी की दवाई (Cough Syrup) के कारण 66 बच्चों की मौत पर मेडेन फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड ने अपना बयान जारी किया है. मेडेन फार्मास्युटिकल्स ने कहा कि हम घरेलू बाजार में कुछ नहीं बेच रहे हैं. हम प्रमाणित और प्रतिष्ठित कंपनियों से कच्चा माल प्राप्त कर रहे हैं. सीडीएससीओ के अधिकारियों ने नमूने लिए हैं और हम परिणामों की प्रतीक्षा कर रहे हैं.

डब्ल्यूएचओ ने बुधवार (5 अक्टूबर) को भारत की मेडेन फार्मास्यूटिकल्स के 4 खांसी और ठंड के सिरप पर एक अलर्ट जारी किया था. डब्ल्यूएचओ ने इस सिरप को गाम्बिया में 66 बच्चों की मौतों से जोड़ा है. डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक डॉ. टेडरोस अदनहोम गेब्रेहेसुस ने कहा था कि गाम्बिया में पहचानी गई चार दूषित दवाओं को लेकर एक चिकित्सा उत्पाद अलर्ट जारी किया है. ये संभावित रूप से 66 बच्चों की मौतों से जुड़ी हुई हैं. 

डब्ल्यूएचओ ने क्या कहा था?

डब्ल्यूएचओ ने कहा था कि संबंधित कंपनी और भारत में नियामक प्राधिकरणों के साथ आगे की जांच कर रहे हैं. इन दूषित उत्पादों के बारे में अब तक केवल गाम्बिया में ही पता चला है. ये अन्य देशों में वितरित हो सकते हैं. डब्ल्यूएचओ सभी देशों को इन उत्पादों को हटाने की सलाह दी थी. डब्ल्यूएचओ ने कहा था कि इन उत्पादों में डायथिलीन ग्लाइकॉल और एथिलीन ग्लाइकॉल की अस्वीकार्य मात्रा मिली थी. 

देश के कई राज्यों ने भी अलर्ट किया जारी

इस मामले पर भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को कहा था कि भारत के दवा नियामक ने मेडेन फार्मास्युटिकल्स (Maiden Pharmaceuticals) द्वारा उत्पादित कफ सिरप (Cough Syrup) के कथित संदूषण की जांच का आदेश दिया है, जिसे विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने गाम्बिया (Gambia) में 66 बच्चों की मौत से जोड़ा है. विश्व स्वास्थ्य संगठन के अलर्ट के बाद उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों में भी इन चार कफ सिरप को लेकर अलर्ट जारी किए गए थे. 

ये भी पढ़ें- 

WHO: भारत की कफ सिरप बनाने वाली कंपनी के खिलाफ डब्ल्यूएचओ ने जारी किया अलर्ट, 66 बच्चों की मौत से जोड़ा

Maiden Pharma: भारत के चार कफ सिरप पर WHO के अलर्ट के बाद जम्मू-कश्मीर सरकार सख्त, जरूरी कदम उठाने का दिया आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
‘आत्महत्या कर लूंगा...’ 2012 के यूपी चुनाव से पहले मनमोहन सिंह ने क्यों कही थी ये बात, चौंकाने वाला खुलासा
‘आत्महत्या कर लूंगा...’ 2012 के यूपी चुनाव से पहले मनमोहन सिंह ने क्यों कही थी ये बात, बड़ा खुलासा
30 दिन जेल में रहे तो PM-CM पर क्या होगा एक्शन? संसदीय समिति ने दिया ये बड़ा सुझाव
30 दिन जेल में रहे तो PM-CM पर क्या होगा एक्शन? संसदीय समिति ने दिया ये बड़ा सुझाव

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
Video: जर्मनी से आई बेटी ने मां को दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, फूट-फूटकर रोने लगी मां- वीडियो वायरल
जर्मनी से आई बेटी ने मां को दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, फूट-फूटकर रोने लगी मां- वीडियो वायरल
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
Embed widget