एक्सप्लोरर

केवल देसी शराब का स्रोत नहीं है महुआ, खून की कमी भी कर सकता है दूर

महुआ में ऐसे अनेक पोषक तत्व हैं जो शरीर की अनेक बीमारियों को ठीक कर सकते हैं. महुआ के खाने से खून की कमी दूर होती है और मधुमेह, गठिया, रक्तस्राव, अल्सर, टांसिलाइटिस, गले में सूजन के इलाज में भी इसका उपयोग किया जाता है. 

प्रयागराज: महुआ का जिक्र आने पर इसे केवल देसी शराब का स्रोत मानने वालों के लिए यह जानकारी दिलचस्प है. महुआ पोषक तत्वों की खान है और यह महिलाओं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं में आम तौर पर होने वाली खून की कमी जैसी समस्या को दूर कर सकता है. इलाहाबाद विश्वविद्यालय द्वारा किए गए एक अध्ययन में यह तथ्य सामने आए हैं. यह शोध विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर और न्यूट्रीशनल बायोकेमिस्ट्री विशेषज्ञ नीतू मिश्रा के नेतृत्व में हुआ है. यहां के सेंटर फॉर फूड टेक्नोलॉजी की पीएचडी की छात्रा जेबा खान और अन्य विद्यार्थियों ने मांडा खास, मउहारी, निवेरिया और भरारी गांव में 200 से अधिक महिलाओं को इस अध्ययन में शामिल किया.

महिलाओं को दो समूह में बांटकर किया गया रिसर्च

नीतू मिश्रा ने इस बारे में कहा कि महिलाओं को दो समूहों में बांटा गया. एक समूह को महुआ और इससे बने खाद्य उत्पाद खिलाए गए, जबकि दूसरे समूह को इससे वंचित रखा गया. यह प्रयोग एक महीने तक चला. उन्होंने बताया कि जिन महिलाओं को महुआ से बने खाद्य उत्पाद खिलाए गए, उनके खून में एनीमिया का स्तर कम होता पाया गया. केंद्र सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग की इस परियोजना पर आगे और काम किया जाएगा. नीतू मिश्रा ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में महिलाओं में एनीमिया का स्तर बहुत ऊंचा है और इसे ठीक करने के लिए स्थानीय स्तर पर महुआ जैसी कई चीजें उपलब्ध हैं. लेकिन अज्ञानता की वजह से लोग इसका लाभ नहीं उठाते.

महुआ बीनने वालों की संख्या हो गई है कम 

नीतू मिश्रा ने बताया कि आजकल गांव में महुआ बीनने वाले लोग नहीं मिलते जिससे यह पेड़ों से गिरकर खराब हो जाता है और भेड़ बकरियां इसे चर जाती हैं. वहीं दूसरी ओर शराब की भट्ठी चलाने वाले लोग महुआ खरीद लेते हैं. नीतू मिश्रा ने बताया कि भारत में परंपरागत तौर पर महुआ, इसके फूल और पत्तियों का कई बीमारियों की रोकथाम और इलाज में उपयोग किया जाता रहा है. इसके फूल का उपयोग ब्रोंकाइटिस, मुंह के छाले और अन्य कई बीमारियों के इलाज में उपयोग किया जाता रहा है.

इन बीमारियों में महुआ का होता है उपयोग

महुआ के पेड़ की छाल का उपयोग मधुमेह, गठिया, रक्तस्राव, अल्सर, टांसिलाइटिस, गले में सूजन के इलाज में किया जाता है. इस तरह से महुआ के पेड़ की सभी चीजों का उपयोग किसी न किसी बीमारी के इलाज में किया जाता है. उन्होंने बताया कि इस परियोजना के लिए जानबूझकर ऐसे गांवों का चयन किया गया जहां बहुत गरीबी है और इस अध्ययन में वहां के प्राथमिक चिकित्सा केंद्रों की आशा बहुओं ने महिलाओं के रक्त के नमूने लेने और अन्य कार्यों में मदद की. नीतू मिश्रा ने बताया कि इस अध्ययन में महुआ से हाथ से ही खाद्य उत्पाद तैयार करने पर जोर दिया गया जिससे ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं बिना किसी मशीन की सहायता के इसे तैयार कर सकें. खाद्य पदार्थ में लड्डू, पुआ और गुलगुले जैसे व्यंजन शामिल हैं.

आधुनिक कर्ण हैं अजीम प्रेमजी, सामाजिक कामों में दान किए 1.45 लाख करोड़ रुपए

आतंक के खात्मे से भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर किलेबंदी तक, ये है गृह मंत्री शाह का 'मिशन कश्मीर' बंगाल: 24 परगना में झड़प, TMC के 1 और BJP के 3 कार्यकर्ताओं की मौत, अमित शाह ने पार्टी यूनिट को सतर्क रहने को कहा
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय दूतावास ने वियतनाम नाव हादसे में मारे गए लोगों की जारी की लिस्ट, इन तीन राज्यों के टूरिस्ट के नाम
भारतीय दूतावास ने वियतनाम नाव हादसे में मारे गए लोगों की जारी की लिस्ट, इन तीन राज्यों के टूरिस्ट के नाम
मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग में बड़ा हादसा, कुएं के अंदर दम घुटने से पांच लोगों की मौत
मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग में बड़ा हादसा, कुएं के अंदर दम घुटने से पांच लोगों की मौत
वियतनाम में नाव पलटने से 15 भारतीय नागरिकों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'जिन लोगों ने...'
वियतनाम में नाव पलटने से 15 भारतीय नागरिकों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'जिन लोगों ने...'
तारजू आतंकी हमलाः कश्मीर SIA की बड़ी कामयाबी, हिज्बुल के आतंकी इम्तियाज अहमद कंडू के खिलाफ जारी कराया रेड कॉर्नर नोटिस
तारजू आतंकी हमलाः कश्मीर SIA की बड़ी कामयाबी, हिज्बुल के आतंकी इम्तियाज अहमद कंडू के खिलाफ जारी कराया रेड कॉर्नर नोटिस

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
'शादी के दूसरे महीने ही...', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
'शादी के दूसरे महीने ही', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
Monsoon Livestock Care: बरसात शुरू होते ही गाय-भैंस में बढ़ जाता है बीमारियों का खतरा, अपनाएं ये जरूरी उपाय
बरसात शुरू होते ही गाय-भैंस में बढ़ जाता है बीमारियों का खतरा, अपनाएं ये जरूरी उपाय
Embed widget