एक्सप्लोरर

बढ़ते कोरोना के बीच लॉकडाउन की राह पर महाराष्ट्र, जानें 24 घंटों में क्या-क्या हुआ?

महाराष्ट्र में पिछले कई दिनों से नए केस की संख्या 50 हजार से ज्यादा है. कोरोना से विकट होती इस गंभीर स्थिति से निपटने के लिए महाराष्ट्र सरकार लगातार कदम उठा रही है. जानकारी के मुताबिक 14 अप्रैल यानी कल से महाराष्ट्र में 14 दिन का लॉकडाउन भी लग सकता है.

मुंबई: देशभर में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते हाहाकार मचा हुआ है. कोरोना की इस दूसरी लहर में सबसे खराब स्थिति महाराष्ट्र की है. महाराष्ट्र में पिछले कई दिनों से नए केस की संख्या 50 हजार से ज्यादा है. कोरोना से विकट होती इस गंभीर स्थिति से निपटने के लिए महाराष्ट्र सरकार लगातार कदम उठा रही है. जानकारी के मुताबिक 14 अप्रैल यानी कल से महाराष्ट्र में 14 दिन का लॉकडाउन भी लग सकता है.

महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना वायरस के 51,751 नए मामले सामने आए और महामारी से 258 लोगों की मौत हो गई. इससे एक दिन पहले राज्य में संक्रमण के 63,294 मामले सामने आए थे. महाराष्ट्र में कुल मामले बढ़कर 34,58,996 हो गए हैं और मृतकों की संख्या 58,245 पर पहुंच गई है. महाराष्ट्र में अब 5,64,746 एक्टिव मरीज हैं. 

महाराष्ट्र सरकार ने क्या कदम उठाए?

महाराष्ट्र सरकार ने 10 वीं, 12 वीं बोर्ड की परीक्षाएं टालने का फैसला किया
कोविड-19 के मामलों में तेजी से हो रही वृद्धि के मद्देनजर महाराष्ट्र सरकार ने इस महीने राज्य बोर्ड द्वारा आयोजित होने वाली 10 वीं और 12 वीं की परीक्षाएं टालने का सोमवार को फैसला किया. राज्य में 12 वीं बोर्ड की परीक्षा 23 अप्रैल से और 10 वीं कक्षा की परीक्षा 30 अप्रैल से शुरू होने वाली थी.

राज्य की स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने ट्वीट किया, ‘‘महाराष्ट्र में कोविड-19 के मौजूदा हालात के मद्देनजर हमने 10 वीं और 12 वीं की बोर्ड परीक्षाओं को टालने का फैसला किया है. मौजूदा हालात परीक्षा आयोजित करने के अनुकूल नहीं हैं. आपका स्वास्थ्य हमारी प्राथमिकता है.’’

ऑक्सीजन का इस्तेमाल सिर्फ मेडिकल क्षेत्र के लिए हो रहा
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने सोमवार को कहा कि राज्य के संयंत्रों में प्रतिदिन 1,200 मीट्रिक टन ऑक्सीजन का उत्पादन हो रहा है. कोविड​​-19 के मामलों में बढ़ोतरी के मद्देनजर पूरे भंडार का इस्तेमाल चिकित्सा उद्देश्यों के लिए किया जा रहा है. टोपे ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार को महाराष्ट्र को प्रतिमाह कोविड-19 टीके की 1.60 करोड़ खुराक उपलब्ध करानी चाहिए.

महाराष्ट्र में 14 अप्रैल के बाद लॉकडाउन पर उचित फैसला : टोपे
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने रविवार को कहा कि प्रदेश में लॉकडाउन लगाने के संदर्भ में उचित फैसला 14 अप्रैल के बाद लिया जाएगा. वायरस की कड़ी तोड़ने के लिये मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में हुई कार्य बल की डिजिटल बैठक में लॉकडाउन लगाने समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई. मंत्री ने कहा, “आज की बैठक में लॉकडाउन की अवधि और इससे होने वाली आर्थिक गिरावट से कैसे निपटना है, इस पर चर्चा हुई. कार्य बल का यह मानना है कि राज्य में कोरोना वायरस के हालात ऐसे हैं कि लॉकडाउन की जरूरत है.”

कोरोना वायरस से मुंबई पुलिस के उप निरीक्षक की मौत
कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर में यहां मुंबई पुलिस के एक उप निरीक्षक (एसआई) की सोमवार को मौत हो गयी. एक अधिकारी ने सोमवार को इस बारे में बताया. एसआई मोहन डागड़े (52) दो साल से अधिक समय से वकोला थाने में तैनात थे. कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद उन्हें इलाज के लिए यहां के सबसे बड़े कोविड-19 केंद्र बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में भर्ती कराया गया. अधिकारी ने बताया कि सोमवार सुबह उनकी मौत हो गई. पुलिस उपायुक्त (जोन - 8) मंजूनाथ सिंघे ने इसकी पुष्टि की.

मुंबई से बाहरी स्थानों की रेलगाड़ियों में यात्रियों की भीड़ बढ़ी
महाराष्ट्र में संपूर्ण लॉकडाउन लगाए जाने की चर्चा के बीच मुंबई में बाहर जाने वाली रेलगाड़ियों में भीड़भाड़ बढ़ गई है. बहरहाल, रेल प्रशासन ने गर्मी के मौसम को भीड़ का कारण बताया जिस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपने गृह स्थानों की यात्रा करते हैं. सूत्रों ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा इस महीने की शुरुआत में कोविड-19 को लेकर नई पाबंदियां लगाने के बाद से ही बाहर जाने वाली रेलगाड़ियों में भीड़ बढ़ गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'जेलर 2' का चौथे दिन भौकाल, संडे को लूट लिया बॉक्स ऑफिस, रजनीकांत के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जेलर 2' का चौथे दिन भौकाल, लूट लिया बॉक्स ऑफिस, ये रिकॉर्ड भी बनाया
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget