एक्सप्लोरर

प्री-मॉनसून बारिश से मुंबई का बुरा हाल, 9 से 11 जून तक 2005 वाली बारिश का खतरा

मुंबई के लिए ये नया नहीं है. हर साल बारिश में मुंबई का बुरा हाल हो जाता है. मौसम विभाग ने छह से आठ जून तक महाराष्ट्र और गोवा में मानसून पहुंचने का अनुमान जताया है.

मुंबई: मुंबई में मानसून से पहले कल हुई बारिश मुसीबत लेकर आई है. मुंबई में कल रात करीब आठ बजे के आसपास जोरदार बारिश हुई. बारिश के बाद कई जगहों पर पानी भर गया है. मुंबई के पास भिवंडी में दीवार गिरने से एक की मौत हो गई है तो वहीं करीब पांच लोग घायल हो गए हैं. मुंबई में करीब 46 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई.

सबसे परेशान करने वाली बात ये है कि मुंबई में मानसून 8 जून को दस्तक दे सकता है और उस दौरान जोरदार बारिश की आशंका है. मौसम विभाग से मिली चेतावनी के मुताबिक 9 से 11 जून तक 2005 वाली बारिश का खतरा मंडरा रहा है. याद रहे कि साल 2005 में मुंबई में लगातार कई दिनों तक जोरदार बारिश हुई थी जिससे कई लोगों की मौत हो गई थी कई पुरानी और जर्रर इमारतें जमींदोज़ हो गई थीं.

रत्नागिरी में हुई 170 मिलीमीटर बारिश

रत्नागिरी में करीब 170 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. मुंबई में सबसे ज्यादा बारिश अंधेरी में हुई जहां 46 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. इसके अलावा दहिसर में 43 मिलीमीटर, धारावी में 39, वडाला में 35 और भायखला में 33 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. भिवंडी में बारिश से हुए हादसे में एक शख्स की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हैं.

भिवंडी में दो जगह दीवार गिरी, एक की मौत

मुंबई से सटे ठाणे जिले के भिवंडी में भारी बारिश से दर्दनाक हादसा हुआ है. भारी बारिश के कारण भिवंडी में दो जगह दीवार गिरने से अलग अलग हादसे में एक शख्स की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हैं. भिवंडी में पद्मनागर इलाके में कपड़े के कारखाने की दीवार गिर गई जबकि नायेगाव इलाके में एक इमारत की दीवार गिरने से हादसा हुआ.

शनिवार को करंट लगने से हुई थी तीन की मौत

वहीं मुंबई के वालकेश्वर इलाके में एक कार पर पेड़ का हिस्सा टूटकर गिर गया. कल की बारिश में मुंबई में 39 जगहों पर पेड़ गिरने की खबर है, जबकि कई जगह जाम की सामना करना पड़ा. आपको बता दें कि शनिवार को भी मुंबई में भारी बारिश के बाद करंट लगने से दो बच्चों और एक युवक की मौत हो गई थी.

8 जून तक मुंबई में मानसून पहुंचने की उम्मीद

हालांकि मुंबई के लिए ये नया नहीं है. हर साल बारिश में मुंबई का बुरा हाल हो जाता है. मौसम विभाग ने छह  से आठ जून तक महाराष्ट्र और गोवा में मानसून पहुंचने का अनुमान जताया है. ऐसे में इस हफ्ते के अंत तक मुंबई वालों को भारी बारिश का सामना करना पड़ सकता है. महाराष्ट्र और गोवा में एक दो दिन के अंदर मानसून पहुंचने का अनुमान है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session Day 5 LIVE: केंद्र ने राज्यसभा में पेश किया वंदे मातरम बिल, विपक्ष का हंगामा
LIVE: केंद्र ने राज्यसभा में पेश किया वंदे मातरम बिल, विपक्ष का हंगामा
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना इसलिए मान गए सोनम वांगचुक? कहा- 'दो रास्ते थे या तो मर जाऊं और बच्चों पर केस होने दूं या...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना इसलिए मान गए सोनम वांगचुक? कहा- 'दो रास्ते थे या तो मर जाऊं और बच्चों पर केस होने दूं या...'
'ऐसे नहीं जाने दे सकते...', नीट पेपर लीक मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार से क्या कहा?
'ऐसे नहीं जाने दे सकते...', नीट पेपर लीक मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार से क्या कहा?
CJP Protest Highlights: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे
'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे, जानें पूरी डिटेल
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Embed widget