एक्सप्लोरर

राम मंदिर भूमि पूजन: शिवसेना-NCP में मतभेद, संजय राउत बोले- उद्धव ठाकरे को अयोध्या जाने के लिए NOC की जरूरत नहीं

संजय राउत ने तो एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए मुख्यमंत्री के अयोध्या जाने की घोषणा कर दी. संजय राउत ने कहा है किउद्धव ठाकरे अयोध्या राम मंदिर के भूमि पूजन के लिए जाएंगे.

मुंबई: राम मंदिर भूमिपूजन को लेकर महाराष्ट्र की महाविकास गठबंधन की सरकार की तीनों पार्टियों में मतभेद अब खुलकर सामने आने लगे हैं. एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने राम मंदिर को लेकर की टिप्पणी के बाद शिवसेना के विधायक प्रताप सरनाईक ने राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नित्य गोपाल दास को पत्र लिखकर उद्धव ठाकरे को भूमिपूजन के लिए आमंत्रित करने की मांग की. शिवसेना नेता संजय राउत ने तो घोषणा कर दी की मुख्यमंत्री राम मंदिर भूमि पूजन के लिए जाएंगे. जिसपर एनसीपी के वरिष्ठ नेता माजिद मेमन ने मुख्यमंत्री से अयोध्या नहीं जाने की मांग की. तो कांग्रेस के नेताओं ने इसे मुख्यमंत्री की आस्था का विषय बताकर पूरे विवाद से खुद को दूर रखा.

संजय राउत ने तो एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए मुख्यमंत्री के अयोध्या जाने की घोषणा कर दी. संजय राउत ने कहा, "उद्धव ठाकरे अयोध्या राम मंदिर के भूमि पूजन के लिए जाएंगे. ये एक ऐतिहासिक क्षण है, इस भूमि पूजन के लिए निमंत्रण उद्धव ठाकरे को आएगा और वो अयोध्या जरूर जाएंगे."

इस पूरे विवाद की शुरुआत हुई शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक के राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नित्य गोपाल दास को पत्र लिखने से. इस पत्र में सरनाईक ने भूमि पूजन कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को निमंत्रित करने की मांग की. साथ ही, राम मंदिर के निर्माण कार्य में शिवसेना के योगदान को देखते हुए, राम मंदिर ट्रस्ट पर एक पुराने राम भक्त शिवसैनिक को भी नियुक्त करने की मांग की गई. इस पर एनसीपी के नेता माजिद मेमन ने ट्वीट कर कहा, "मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को राम मंदिर भूमि पूजन के लिए न्योता आया है. इस कोरोना महामारी की भयावह परिस्थिति के बावजूद वो वहां जा सकते हैं. लेकिन एक राज्य के प्रमुख होने के नाते उन्होंने एक धर्म के कार्यक्रम को बढ़ावा नहीं देना चाहिए."

इससे पहले खुद एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने राम मंदिर भूमि पूजन पर बयान देते हुए कहा कि राम मंदिर बनने से कोरोना ख़त्म नहीं होगा. इस बयान लेकर खूब हंगामा हुआ. इसके बाद आए शिवसेना के बयान पर एनसीपी ने आपत्ति जताई, जिसपर संजय राउत ने यहां तक कह डाला कि उद्धव ठाकरे को अयोध्या जाने के लिए किसी के एनओसी की जरूरत नहीं. इसी पर शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक ने कहा कि उद्धव ठाकरे अगर राम मंदिर के भूमि पूजन के लिए नहीं जाएंगे तो क्या मस्जिद, चर्च के भूमि पूजन के लिए जाएंगे.

शिवसेना ने बीजेपी पर राम मंदिर के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए प्रताप सरनाईक ने कहा, "मैं उन्हें याद दिलाना चाहूंगा कि ऐसे समय में जब देश के सभी शेर बिलों में छिपे हुए थे, शिवसेना के शेर स्वर्गीय बालासाहेब ठाकरे ने ही आगे आकर राम मंदिर का काम शुरू किया. इसलिए, राम मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को सम्मानपूर्वक आमंत्रित किया जाना चाहिए. महत्वपूर्ण बात यह है कि जब किसी भी नेता ने राम मंदिर के निर्माण के लिए एक भी रुपये का भुगतान नहीं किया था. उस समय मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राम मंदिर ट्रस्ट को एक करोड़ रुपये का दान दिया था. राम मंदिर के लिए शिवसेना ने जो किया है वह किसी और ने नहीं किया है. इसलिए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को सम्मान के साथ बुलाया जाना चाहिए."

वहीं, कांग्रेस इस पूरे विवाद से खुद को दूर रखना चाहती है. पिछली बार उद्धव ठाकरे के साथ राम मंदिर दर्शन करने पहुंचे कांग्रेस के नेता राज्य के कैबिनेट मंत्री सुवासित केदार ने इस बार कहा , "ये मुख्यमंत्री के निजी आस्था का विषय है. हम इस पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे."

उद्धव ठाकरे को न्योता मिलता है या नहीं? वो अयोध्या जाते हैं या नहीं? इन सवालों के जवाब बहुत जल्द मिल जाएंगे, लेकिन इस मुद्दे पर महाराष्ट्र की सरकार में संकट जरूर ला खड़ा किया है.

ये भी पढ़ें: CM ममता का बीजेपी पर बड़ा हमला, बोलीं- बंगाल के लोग राज्य को चलाएंगे, न कि बाहर के लोग  पायलट की याचिका पर 24 जुलाई को आएगा HC का फैसला, तब तक स्पीकर नहीं कर सकते हैं कार्रवाई 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

असम चुनाव से पहले कांग्रेस को डबल झटका, सांसद प्रद्युत बोरदोलोई और प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को डबल झटका, सांसद प्रद्युत बोरदोलोई और प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी ने इस बार कितने मुस्लिम नेताओं को दिया टिकट? हुमायूं कबीर वाली सीट पर किसे मिला मौका
ममता बनर्जी ने इस बार कितने मुस्लिम नेताओं को दिया टिकट? हुमायूं कबीर वाली सीट पर किसे मिला मौका
DMK सांसद ने दिल्ली में भीख मांगने से रोक लगाने पर पूछा सवाल, जानें सरकार ने क्या दिया जवाब?
DMK सांसद ने दिल्ली में भीख मांगने से रोक लगाने पर पूछा सवाल, जानें सरकार ने क्या दिया जवाब?
अमेरिका का 'हिट-मैन' मैथ्यू वैनडाइक NIA के हत्थे चढ़ा, म्यांमार कनेक्शन ने बढ़ाई भारत की चिंता
अमेरिका का 'हिट-मैन' मैथ्यू वैनडाइक NIA के हत्थे चढ़ा, म्यांमार कनेक्शन ने बढ़ाई भारत की चिंता

वीडियोज

Mojtaba Khamenei जिंदा या मुर्दा?
Nita Ambani receives the KISS Humanitarian Award, honored for her work in education and women's empowerment
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच क्या ट्रंप हो गए हैं परेशान?
Iran- Israel War: जंग का 18वां दिन... युद्ध की आग।में जल रही है दुनिया | World War 3 | Israel
West Bengal Election 2026: Suvendu Adhikari के खिलाफ..Mamata Banerjee का 'पबित्रा' दांव! | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को डबल झटका, सांसद प्रद्युत बोरदोलोई और प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को डबल झटका, सांसद प्रद्युत बोरदोलोई और प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
दिल्ली में तीन दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में तीन दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
वेज या नॉन वेज? कुलदीप-वंशिका के ग्रैंड रिसेप्शन में कैसा खान परोसा गया? देखें मेन्यू
वेज या नॉन वेज? कुलदीप-वंशिका के ग्रैंड रिसेप्शन में कैसा खान परोसा गया? देखें मेन्यू
आलिया भट्ट के बर्थडे सेलिब्रेशन की इनसाइड तस्वीरें, पति रणबीर ने किया किस, बेटी राहा ने लिखा लेटर
आलिया भट्ट के बर्थडे सेलिब्रेशन की इनसाइड तस्वीरें, पति रणबीर ने किया किस, बेटी राहा ने लिखा लेटर
अमेरिका का 'हिट-मैन' मैथ्यू वैनडाइक NIA के हत्थे चढ़ा, म्यांमार कनेक्शन ने बढ़ाई भारत की चिंता
अमेरिका का 'हिट-मैन' मैथ्यू वैनडाइक NIA के हत्थे चढ़ा, म्यांमार कनेक्शन ने बढ़ाई भारत की चिंता
US-Israel-Iran War Live: 'हमें NATO के मदद की जरूरत नहीं', जंग के बीच यूरोप पर भड़के ट्रंप
LIVE: 'हमें NATO के मदद की जरूरत नहीं', जंग के बीच यूरोप पर भड़के ट्रंप
Video: डेढ़ लाख रुपये का फोन चला रहा गोलगप्पा बेचने वाला वेंडर, वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश
डेढ़ लाख रुपये का फोन चला रहा गोलगप्पा बेचने वाला वेंडर, वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश
16-18 करोड़ रुपये में आता है ये छोटा सा इंजेक्शन, जानिए किस बीमारी में होता है इस्तेमाल
16-18 करोड़ रुपये में आता है ये छोटा सा इंजेक्शन, जानिए किस बीमारी में होता है इस्तेमाल
Embed widget