एक्सप्लोरर

10 बड़ी बातें | महाराष्ट्र में कोरोना ने पकड़ी पुरानी रफ्तार, नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला

महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और तमिलनाडु में लगातार कोविड के मामले बढ़ रहे हैं. जिसके चलते रोजाना करीब 79 फीसदी मामले केवल इन 5 राज्यों से आ रहे हैं.

मुंबई: महाराष्ट्र अब कोरोना महामारी की दूसरी लहर का सामना कर रहा है. तमाम पाबंदियों के बावजूद भी कोरोना मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. महाराष्ट्र एक बार फिर कोरोना कैपिटल बन गया है. कल यहां कोरोना के 25,833 नए मामले सामने आए. इससे पहले 11 सितंबर 2020 को 24,886 मामले सामने आए थे. देश के दस सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित केस वाले जिलों में नौ जिले महाराष्ट्र के हैं.

महाराष्ट्र में कोरोना महामारी से जुड़ी 10 बड़ी बातें

  1. महाराष्ट्र में अब संक्रमण के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 23 लाख 96 हजार 340 हो गई है. कल 58 मरीजों की मौत हो जाने के बाद राज्य में अबतक 53 हजार 138 लोग इस वायरस के चलते अपनी जान गंवा चुके हैं.
  2. नागपुर शहर में दूसरे दिन कोरोना के सबसे अधिक 2926 मामले सामने आए. इसके बाद मुंबई शहर में 2877 और पुणे में 2791 मामले दर्ज किए गए. मुंबई में अबतक के सबसे अधिक नए मामले सामने आए हैं.
  3. नागपुर देश का पहला शहर है, जहां पूरी तरह से एक हफ्ते के लिए लॉकडाउन लगाया गया है. बढ़ते खतरे को देखते हुए शहर में 15 मार्च से 21 मार्च तक फिर से लॉकडाउन लागू है.
  4. महाराष्ट्र में बढ़ते कोरोना के मामलों की वजह से राज्य में लगभग 10 ऐसे जिले है जहां सरकार ने पाबंदी लागू की है. पुणे, औरंगाबाद, लातूर, अकोला, अमरावती, नासिक, परभानी जैसे शहरों में नाइट कर्फ्यू लगाया गया है.
  5. सार्वजनिक जगहों पर लोगों के इकट्ठा होने पर पाबंदी है. साथ ही सिनेमा हॉल, रेस्तरां, स्वास्थ्य और आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी कार्यालय 31 मार्च तक आधी क्षमता के साथ काम करेंगे.
  6. यहां सामाजिक, सांस्कृतिक एकत्रीकरण को मंजूरी नहीं है जबकि शादी समारोह में 50 फीसदी से अधिक लोगों को अनुमति नहीं है. अंतिम संस्कार में 20 से अधिक लोगों के शामिल होने की अनुमति नहीं होगी.
  7. मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने संभागीय आयुक्तों से कोरोना को फैलने से रोकने के लिए घोषित पाबंदियों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा है.
  8. केंद्र की रिपोर्ट में बताया गया है कि मुंबई और महाराष्ट्र में लापरवाही के कारण मामले बढ़े हैं. वहीं राज्य के मंत्री महाराष्ट्र में इंतजामों को ठीक बता रहे हैं और मांग कर रहे हैं कि वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ाने के लिए ज्यादा से ज्यादा डोज महाराष्ट्र को मिले.
  9. केंद्र की रिपोर्ट के बाद महाराष्ट्र सरकार का कहना है कि हमारे यहां आंकड़े बढ़ने के पीछे कारण यह है कि राज्य कोई आंकड़े छुपाते नहीं हैं. हम ट्रांसपेरेंसी से काम करते हैं. दूसरे राज्यों में क्या होता है पता नहीं.
  10. संक्रमण में बढ़ोतरी को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने महाराष्ट्र से आने-जाने वाली यात्री बसों के आवागमन पर 20 मार्च से रोक लगा दी है. दोनों राज्यों के बीच 31 मार्च तक अंतरराज्यीय बस सेवाओं पर अस्थाई रोक रहेगी.
ये भी पढ़ें- देश में बढ़ रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या, इन 10 जिलों में आए हैं सबसे ज़्यादा मामले कोरोना का कहर: महाराष्ट्र से आने-जाने वाली यात्री बसों पर मध्य प्रदेश सरकार ने लगाई रोक
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PFI पर NIA ने कसा शिकंजा! 21 आरोपियों पर कोर्ट ने तय किए गंभीर आरोप, 29 जुलाई से शुरू होगी अहम सुनवाई
PFI पर NIA ने कसा शिकंजा! 21 आरोपियों पर कोर्ट ने तय किए गंभीर आरोप, 29 जुलाई से शुरू होगी अहम सुनवाई
दिल्ली में होगी मुस्लिम नेताओं की बड़ी बैठक, ओवैसी से सलमान खुर्शीद तक ये नेता होंगे शामिल, जानिए मीटिंग की एजेंडा
दिल्ली में मुस्लिम नेताओं की बड़ी बैठक, ओवैसी से सलमान खुर्शीद तक ये नेता होंगे शामिल, जानिए मीटिंग की एजेंडा
इधर ट्रंप ने जताई हत्या की आशंका, उधर मुज्तबा खामेनेई का आया बड़ा बयान, बोले - 'खून का बदला...'
इधर ट्रंप ने जताई हत्या की आशंका, उधर मुज्तबा खामेनेई का आया बड़ा बयान, बोले - 'खून का बदला...'
बांकीपुर में बीजेपी के प्रत्याशी बदलने के बाद नितिन नवीन का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'नीरज कुमार सिन्हा का...'
बांकीपुर में बीजेपी के प्रत्याशी बदलने के बाद नितिन नवीन का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'नीरज कुमार सिन्हा का...'

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
'शादी के दूसरे महीने ही...', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
'शादी के दूसरे महीने ही', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget