एक्सप्लोरर

Aditya Thackeray: 'शिंदे और फडणवीस को गलियों में चलने को कर देंगे मजबूर', आदित्य ठाकरे ने फिर भरी हुंकार

शिवसेना (उद्धव बाला साहेब ठाकरे) के एक वरिष्ठ नेता का दावा है कि औरंगाबाद में जब आदित्य ठाकरे जनसभा को संबोधित कर रहे थे, उनपर पथराव किया गया.

Aditya Thackeray Challenge Eknath Shinde: शिवसेना (यूबीटी) के नेता आदित्य ठाकरे ने मंगलवार को दावा किया कि वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस को मुंबई में वर्ली विधानसभा क्षेत्र की गलियों में उतरने को मजबूर कर देंगे और चुनाव भी जीतेंगे. राज्य के पूर्व मंत्री दक्षिण मुंबई में स्थित वर्ली में मुख्यमंत्री के पूर्वनियोजित कार्यक्रम से कुछ घंटों पहले लोगों को संबोधित कर रहे थे.

आदित्य ठाकरे ने कहा, ‘‘मेरे विधानसभा क्षेत्र में बैठक है. मैं अपनी सीट से इसलिए जीता, क्योंकि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री संयुक्त रूप से वहां रैली करने पहुंचे थे. जब भी चुनाव होगा मैं उन्हें गलियों में उतरने को मजबूर कर दूंगा. इसके बावजूद वर्ली और महाराष्ट्र में भी जीत मेरी होगी.’’ गौरतलब है कि पिछले सप्ताह आदित्य ठाकरे ने शिंदे को वर्ली सीट से चुनाव लड़ने की चुनौती दी थी.

लियोन मेस्सी और रोनाल्डो का दिया उदाहरण

वहीं, नासिक में आदित्य ठाकरे ने कहा कि “जब लियोन मेस्सी या क्रिस्टियानो रोनाल्डो फुटबॉल के मैदान पर होते हैं तो प्रतिद्वंद्वी टीम के खिलाड़ी उन्हें घेरने का प्रयास करते हैं. उन्होंने कहा, ऐसे ही जब सचिन तेंदुलकर बल्लेबाजी करते थे तो उनके लिए खास फील्डिंग होती थी, लेकिन मैं छक्का लगाऊंगा और जीत भी मेरी होगी.’’

एक नेता ने आदित्य ठाकरे पर पथराव का किया दावा 

वहीं, शिवसेना (उद्धव बाला साहेब ठाकरे) के एक वरिष्ठ नेता का दावा है कि औरंगाबाद में जब आदित्य ठाकरे जनसभा को संबोधित कर रहे थे, उनपर पथराव किया गया. हालांकि, पुलिस के एक अधिकारी का कहना है कि दो प्रतिद्वंद्वी गुटों में पत्थरबाजी हुई थी. पथराव की कोई घटना नहीं हुई है. महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष के नेता अम्बादास दानवे ने ट्वीट किया कि जब वे लोग महलगांव में सभा स्थल से निकल रहे थे तो तीन-चार पत्थर उनकी ओर फेंके गए. उन्होंने कहा कि यह हिन्दुओं और दलितों के बीच झगड़ा करवाने का प्रयास है और हम इसकी निंदा करते हैं. हालांकि, जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कलवानिया ने पथराव की घटना से इंकार किया है. उन्होंने कहा कि सिर्फ दो गुटों में पत्थरबाजी हुई है.

ये भी पढ़ें

Budget Session 2023: शिवसेना का उद्धव गुट करेगा धन्यवाद प्रस्ताव का बहिष्कार, अडानी मामले में जांच की मांग की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget