एक्सप्लोरर

Maharashtra VAT on Fuel: एकनाथ शिंदे सरकार ने महाराष्ट्र के लोगों को दी राहत, पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये हुआ सस्ता

Maharashtra: सीएम एकनाथ शिंदे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गुरुवार को एलान किया कि राज्य में पेट्रोल पर 5 रुपये और डीजल पर 3 रुपये कम करने का फैसला लिया गया है.

Petrol-Diesel Price Cut In Maharashtra: महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार ने पेट्रोल-डीजल की आसमान छूती कीमतों से राज्य की जनता को थोड़ी राहत दी है. सीएम एकनाथ शिंदे ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एलान किया कि राज्य में पेट्रोल पर 5 रुपये और डीजल पर 3 रुपये कम करने का फैसला लिया गया है. इसके बाद सरकार पर 6 हजार करोड़ रुपये का बोझ आएगा.

शिंदे बोले- कल्याण के लिए प्रतिबद्ध

इससे पहले, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को कहा कि वह ‘‘सेवक’’ हैं और उनकी सरकार महाराष्ट्र के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उसके प्रत्येक नागरिक के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है. शिंदे ने कहा कि अब लोगों के कल्याण के लिए निर्णय लिए जा रहे हैं, जिन्हें ढाई साल पहले लिया जाना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. उन्होंने कहा कि 50 विधायकों (उनके समर्थन में बगावत करने वाले) को एकजुट होकर एक रुख अपनाना पड़ा.

मुख्यमंत्री ने यह टिप्पणी शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे की मंगलवार को की गई घोषणा के संदर्भ में की जिसमें उन्होंने पार्टी की ओर से भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने की बात की थी. गुरु पूर्णिमा के मौके पर दिवंगत शिवसेना संस्थापक बाल ठाकरे और अपने राजनीतिक गुरु आनंद दीघे को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद ठाणे स्थित आनंद आश्रम में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए शिंदे ने यह बात कही.

'शरद पवार बड़े नेता'

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) अध्यक्ष शरद पवार ने हाल में कहा था कि उनकी इच्छा है कि आगामी चुनाव शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस महा विकास आघाड़ी (एमवीए) के तौर पर साथ लड़े. इस बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा, ‘‘पवार बड़े नेता हैं. मेरे पाले में 50 विधायक हैं, जो मौजूदा समय में (भाजपा के साथ) गठबंधन में हैं. हम सभी राज्य के विकास के लक्ष्य को लेकर बढ़ रहे हैं और हम राजनीति में नहीं पड़ना चाहते हैं.’’

उन्होंने कहा, ‘‘मेरी सरकार सुनिश्चित करना चाहती है कि राज्य के लोगों के जीवन में सुधार हो. नागरिकों को एहसास होना चाहिए कि यह उनकी सरकार है. मैं ‘सेवक’ हूं और मरते दम तक रहूंगा. मैं दिवंगत शिवसेना सुप्रीमो बाल ठाकरे और आनंद दीघे के दिखाए रास्तों पर उनके सिद्धांतों का अनुपालन करते हुए चलूंगा.’’

उद्धव ठाकरे ने राष्ट्रपति पद चुनाव में मुर्मू को समर्थन देने की घोषणा की है और इस बारे में पूछने पर शिंदे ने कहा कि शिवसेना के सांसद ऐसा चाहते थे. उन्होंने कहा, ‘‘यहां तक हम, 50 (बागी) विधायकों ने मुर्मू का पूरा समर्थन करने का फैसला किया है और इसका सभी स्तर पर सभी द्वारा स्वागत किया गया है. यहां तक उद्धव ठाकरे द्वारा किए गए समर्थन का सभी धड़ों द्वारा स्वागत किया जा रहा है.’’

ये भी पढ़ें: Maharashtra News: महाराष्ट्र सरकार में गृह और वित्त जैसे अहम विभाग अपने पास रखेगी बीजेपी, मंत्री पद भी होंगे शिंदे गुट से ज्यादा- रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है
ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
Explained: 4 दिन बाद मानसून सत्र शुरू! कौन-से बिल लाएगी सरकार, किन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष और सदन का अंकगणित क्या?
4 दिन बाद मानसून सत्र! कौन-से बिल लाएगी सरकार, किन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष और सीट गेम क्या?
CBI Action: 5 लाख की रिश्वतखोरी के आरोप में कर्नाटक KAPL के MD गिरफ्तार, छापेमारी में नकदी और सोना बरामद
5 लाख की रिश्वतखोरी के आरोप में कर्नाटक KAPL के MD गिरफ्तार, छापेमारी में नकदी और सोना बरामद

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दुनिया की कोई ऐसी ताकत नहीं जो होर्मुज हमसे छीन ले...', डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की सीधी चेतावनी
'दुनिया की कोई ऐसी ताकत नहीं जो होर्मुज हमसे छीन ले...', डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की सीधी चेतावनी
आजम खान की यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर के नोटिस के बाद भड़के अखिलेश यादव, कर दी RSS का दफ्तर गिराने की मांग!
आजम की यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर के नोटिस के बाद भड़के अखिलेश, कर दी RSS का दफ्तर गिराने की मांग!
Explained: 4 दिन बाद मानसून सत्र शुरू! कौन-से बिल लाएगी सरकार, किन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष और सदन का अंकगणित क्या?
4 दिन बाद मानसून सत्र! कौन-से बिल लाएगी सरकार, किन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष और सीट गेम क्या?
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
US Exit Iraq: 23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
ISRO Scientist Job: ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
Embed widget