एक्सप्लोरर

Nashik Hospital Oxygen Leak: नासिक के अस्पताल में ऑक्सीजन लीक होने से 24 मरीजों की मौत

Nashik Hospital Oxygen Leak: महाराष्ट्र के नासिक में एक अस्पताल में ऑक्सीजन लीक होने से 24 मरीजों की मौत हो गई है. मृत कोरोना मरीजों के रिश्तेदारों ने कहा कि "ऑक्सीजन की कम आपूर्ति" के कारण ये मौतें हुई है.

नासिक: महाराष्ट्र के नासिक दर्दनाक हादसा हुआ है. जहां जाकिर हुसैन हॉस्पिटल में ऑक्सीजन लीक होने से 24 मरीजों की मौत हो गई है. नासिक के जिलाधिकारी ने कहा कि रिसाव के बाद ऑक्सीजन आपूर्ति बाधित होने की वजह से रोगियों की मौत हो गई.

नासिक के कमिश्नर के मुताबिक, 150 लोग अस्पताल में भर्ती थे. 23 लोग वेंटिलेटर पर थे. अन्य लोग ऑक्सीजन पर थे. बताया जा रहा है कि हॉस्पिटल में ऑक्सीजन फीलिंग करते हुए ऑक्सीजन लीक हो गया. फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर ऑक्सीजन वॉल्व बंद किया. पाइप लाइन की लीकेज की वजह से सीरियस पेशेंट्स को दूसरे हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है.

ऑक्सीजन लीकेज को लेकर महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि नासिक में टैंकर के वॉल्व के रिसाव के कारण बड़े पैमाने पर ऑक्सीजन का रिसाव हुआ है. अस्पताल पर निश्चित रूप से इसका असर पड़ने वाला था. ज्यादा जानकारी मिलते ही हम एक प्रेस नोट जारी करेंगे.

इस हादसे के बाद पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दुख जताया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘नासिक के अस्पताल में भंडारण संयंत्र से ऑक्सीजन लीकेज की घटना हृदय विदारक है. इससे हुई मौतों से मैं क्षुब्ध हूं. दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं.’’

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि नासिक के एक अस्पताल में ऑक्सिजन लीक होने से हुई दुर्घटना का समाचार सुन व्यथित हूं. इस हादसे में जिन लोगों ने अपनों को खोया है उनकी इस अपूरणीय क्षति पर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं. बाकी सभी मरीजों की कुशलता के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं.

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने हादसे में मारे गये 22 रोगियों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की हैं. घटना पर दु:ख जताते हुए ठाकरे ने इसकी व्यापक जांच की भी घोषणा की.

वहीं राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘नासिक के जाकिर हुसैन अस्पताल में मरीजों की मौत की खबर बहुत दुखद है. पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है.’’ कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘मैं राज्य सरकार और पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि लोगों को हर संभव मदद मुहैया कराएं.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के धरने के बाद झुकी सरकार, पैलेट गन मामले में दर्ज FIR
राहुल गांधी के धरने के बाद झुकी सरकार, पैलेट गन मामले में दर्ज FIR
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
‘हम डर नहीं, भरोसे की सरकार...’, सिलीगुड़ी में तीन नए कानूनों पर बोले अमित शाह
‘हम डर नहीं, भरोसे की सरकार...’, सिलीगुड़ी में तीन नए कानूनों पर बोले अमित शाह
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget