एक्सप्लोरर

Maharashtra Omicron Cases: मुंबई में एक दिन में आए ओमिक्रोन के 27 मामले, महाराष्ट्र में 141 तक पहुंचा आंकड़ा 

Omicron Variant Cases In Maharashtra: मुंबई में ओमिक्रोन वेरिएंट से संक्रमित होने वालों की कुल संख्या 74 तक पहुंच गई है. वहीं राज्य में अब आंकड़ा 141 तक जा पहुंचा है.

Omicron Cases In Maharashtra: महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के ओमिक्रोन वेरिएंट से आज 31 लोग संक्रमित पाए गए. इनमें से 27 लोग मुंबई में ओमिक्रोन की चपेट में आए, जबकि ठाणे में दो लोग, ग्रामीण पुणे में एक और अकोला में एक लोग संक्रमित हुए हैं. इसके बाद मुंबई में ओमिक्रोन वेरिएंट से संक्रमित होने वालों की कुल संख्या 74 तक पहुंच गई है. वहीं राज्य में अब आंकड़ा 141 तक जा पहुंचा है.  

हाई रिस्क देशों से कितने लोग आए?

सरकारी आंकड़ों के अनुसार हाई रिस्क देशों से मुंबई में अब तक 12 हज़ार 341 लोग आए हैं. इनमें से 124 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें से 74 लोग ओमिक्रोन से संक्रमित मिले हैं.

महाराष्ट्र में आए कितने मामले?

त्योहारी सीज़न और न्यू ईयर से पहले महाराष्ट्र में कोरोना के मामलों में इज़ाफा देखा जा रहा है. रविवार को संक्रमण के 1648 नए मामले आए जिससे कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 66,57,888 हो गई जबकि 17 मरीजों के दम तोड़ने से मृतक संख्या बढ़कर 1,41,433 हो गई है. हालांकि राहत की बात ये है कि 24 घंटों में 918 लोग डिस्चार्ज हुए. महाराष्ट्र में अब 9813 एक्टिव केस हैं. महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से दैनिक संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं. 

राज्य में शनिवार को 1485 मामले, शुक्रवार को 1410, बृहस्पतिवार को 1179, बुधवार को 1201, मंगलवार को 825 और सोमवार को 544 मामले आए थे. रविवार को 918 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी मिली जिससे स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 65,02,957 हो गई है.

मुंबई में कितने मामले आए?

मुंबई में संक्रमण के 896 नए मामले आए जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,70,910 हो गई, वहीं संक्रमण से दो लोगों की मौत हुई है जिससे मृतक संख्या बढ़कर 16,370 हो गई है. विभाग के अनुसार नासिक संभाग में 97 मामले, पुणे संभाग में 284 मामले, कोल्हापुर संभाग में 18, औरंगाबाद संभाग में 15 मामले, लातूर संभाग में 11, अकोला संभाग में 13, नागपुर शहर में 28 मामले समेत नागपुर संभाग में 30 मामले आए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget