एक्सप्लोरर

मुम्बई में नाईट लाइफ को मिली कैबिनेट की मंजूरी, 27 जनवरी से रात भर खुले रहेंगे मॉल, होटल, रेस्टोरेंट और थिएटर

आदित्य ठाकरे ने अपने फैसले को समझाते हुए कहा कि त्योहारों के समय में लोग रात भर घूमते हैं लंदन में नाइटलाइफ़ की वजह से 5 बिलियन का व्यापार होता है.

मुंबईः महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई की नाइट लाइफ को राज्य सरकार ने मंजूरी दे दी है. 27 जनवरी से इसे अमल में लाया जाएगा. राज्य के पर्यटन और पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे ने कैबिनेट मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मुंबई करो को खुशखबरी दी. आदित्य ठाकरे ने कहा कि मुंबई में प्रयोग के तौर पर नाइटलाइफ़ शुरू करने का निर्णय लिया गया है. गैर रिहायशी इलाकों में सिनेमा थिएटर रेस्टोरेंट अब 24 घंटे खुले रहेंगे इसकी इजाजत दी गई है.

मुंबई के नरीमन प्वाइंट काला घोड़ा बीकेसी कमला मिल इंगेल्श इलाकों में नाइटलाइफ़ शुरू होगा. आदित्य ठाकरे ने यह भी साफ किया कि और पब और बार के लिए कोई नए नियम लागू नहीं होंगे, पब और बार के लिए पहले की तरह ही 1:30 बजे तक की समय सीमा लागू रहेगी.

आदित्य ठाकरे का कहना है कि नाइटलाइफ़ शुरू होने से कई लोगों को रोजगार का अवसर मिलेगा. मुंबई 24 घंटे दौड़ते भागती रहती है, मुंबई में कई लोग नाइट शिफ्ट करते हैं लेकिन रात 10:00 बजे के बाद भूख लगी तो कहां जाएं?

'अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे'

आदित्य ठाकरे ने मुंबई पुलिस पर अतिरिक्त बोझ न बढ़ने और सुरक्षा का भी भरोसा दिलाया. आदित्य ठाकरे ने कहा कि जिन जगहों पर नाइटलाइफ़ शुरू होगी वहां अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे. कई दुकाने सप्ताह में 6 दिन, तो कई 5 दिन, तो कई दुकानें 18 घंटे खुले रह सकते हैं. टैक्सी और बस सेवा भी धीरे धीरे शुरू रहेगी.

आदित्य ठाकरे ने अपने फैसले को समझाते हुए कहा कि त्योहारों के समय में लोग रात भर घूमते हैं लंदन में नाइटलाइफ़ की वजह से 5 बिलियन का व्यापार होता है. आदित्य ठाकरे ने कहा कि ट्रैफिक विभाग के पुलिस अधिकारियों से बात करने के बाद या आश्वासन मिला है कि ट्रैफिक की समस्या खड़ी नहीं होगी.

'नाइट लाइफ को लेकर बीजेपी का बयान'

वहीं दूसरी तरफ महाराष्ट्र विकास आघाडी सरकार के मुंबई की नाइट लाइफ शुरू करने के सरकार के फैसले से बीजेपी और एमएनएस नाराज है. मुंबई नाइट लाइफ़ को लेकर बीजेपी ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा है.

बीजेपी नेता आशीष शेलार ने कहा आदित्य ठाकरे और ठाकरे परिवार को फ़ायदा पहुंचाने के लिए राज्य सरकार ने ये निर्णय लिया है. इस निर्णय के पीछे भ्रष्टाचार है. खुद को और अपने विधान सभा क्षेत्र को फ़ायदा पहुंचाने के लिए आदित्य ठाकरे नाइट लाइफ़ को अमल में लाने की ज़िद कर रहे हैं.

बीजेपी नेता आशीष शेलार ने कहा था कि महाराष्ट्र में व्यापार के विकास के लिए मॉल 24 घंटे खुले रहें, लेकिन इसके नाम पर बार और लेडीज बार रात भर खोले जा रहे हैं. आशीष शेलार ने कहा कि नाइट लाइफ़ शुरू करने से महिलाओं की सुरक्षा खतरे में होगी और पुलिस पर काम का दबाव बढ़ेगा. महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेता संदीप देशपांडे ने ट्वीट करते हुए कटाक्ष लिखा है कि चलो अब मुंबई में भी रात का खेल खेलते हैं.

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana: तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
सोनम वांगचुक को जबरन ले गए अस्पताल, अभिजीत दीपके का भूख हड़ताल का ऐलान, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन क्या-क्या हुआ?
सोनम वांगचुक को ले गए अस्पताल, भूख हड़ताल पर अभिजीत दीपके, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन के बड़े अपडेट
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget