एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: ठाणे में दुकान से हथियारों का जखीरा बरामद, बीजेपी नेता गिरफ्तार

एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर सोमवार की रात को डोम्बिवली में तिलक नगर इलाके में स्थित एक दुकान पर छापा मारा गया और दुकान के मालिक धनंजय कुलकर्णी (49) को मंगलवार को सुबह गिरफ्तार कर लिया गया.

ठाणे: पुलिस ने महाराष्ट्र के ठाणे जिले में फैशन उत्पादों की एक दुकान पर छापा मारा और दुकान से तलवार, चाकू और खुकरी समेत करीब 170 हथियार जब्त किए. पुलिस ने इस संबंध में बीजेपी की डोम्बिवली ईकाई के एक पदाधिकारी को गिरफ्तार किया है. एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर सोमवार की रात को डोम्बिवली में तिलक नगर इलाके में स्थित एक दुकान पर छापा मारा गया और दुकान के मालिक धनंजय कुलकर्णी (49) को मंगलवार को सुबह गिरफ्तार कर लिया गया.

बीजेपी ने पुष्टि की कि कुलकर्णी डोम्बिवली में पार्टी की ईकाई का उपाध्यक्ष है. ठाणे अपराध शाखा की कल्याण ईकाई के वरिष्ठ इंस्पेक्टर संजू जॉन ने कहा, ''एक खुफिया सूचना के आधार पर फैशन और कॉस्मेटिक उत्पादों का काम करने वाली दुकान तपस्या हाउस ऑफ फैशन में छापा मारा गया.''

संजू जॉन ने कहा, ''छापे के दौरान एयर गन, 10 तलवार, 38 प्रेस बटन चाकू, 25 गंडासे, नौ खुकरी, तीन कुल्हाड़ी, एक दरांती समेत 170 हथियार बरामद किए गए.'' इन हथियारों को दुकान में बिक्री के लिए रखा गया था. अधिकारी ने बताया कि जब्त किए गए हथियारों की कीमत 1.86 लाख रुपये है. यह दुकान पिछले सात महीने से चल रही है.

जॉन ने कहा, ''कुलकर्णी ने दक्षिण मुंबई में क्रॉफोर्ड मार्केट के साथ-साथ पंजाब और राजस्थान से हथियार खरीदे थे. पुलिस ने बताया कि कुलकर्णी को मंगलवार को एक स्थानीय अदालत के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. बीजेपी के डोम्बिवली ईकाई के अध्यक्ष संजय बिडवाडकर ने कहा कि कुलकर्णी अभी पार्टी ईकाई का उपाध्यक्ष और समिति का सदस्य भी है.

लोकतंत्र हमारी सबसे बड़ी ताकत, अफगानिस्तान में तो बहस भी बंदूकों से होती है- राहुल गांधी

बिडवाडकर ने कहा, ''अभी हमें यह साफ तौर पर पता नहीं है कि उन्हें क्यों गिरफ्तार किया गया. उनकी दुकान से बरामद किया गया सामान प्राचीन है और इससे ज्यादा और कुछ नहीं है.'' मामले की जांच चल रही है.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

30 दिन जेल में रहे तो PM-CM पर क्या होगा एक्शन? संसदीय समिति ने दिया ये बड़ा सुझाव
30 दिन जेल में रहे तो PM-CM पर क्या होगा एक्शन? संसदीय समिति ने दिया ये बड़ा सुझाव
लद्दाख में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 17 नई तहसीलों को उप-राज्यपाल की हरी झंडी, जानिए क्यों लिया फैसला
लद्दाख में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 17 नई तहसीलों को उप-राज्यपाल की हरी झंडी, जानिए क्यों लिया फैसला
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
US-ईरान जंग के 134 दिन बाद पहली बार दिखेंगे नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई! सामने आई तारीख
US-ईरान जंग के 134 दिन बाद पहली बार दिखेंगे नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई! सामने आई तारीख

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक्टिव हुआ पाकिस्तान, डार ने अराघची को घुमाया फोन, बोले - 'एकमात्र रास्ता...'
US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक्टिव हुआ पाकिस्तान, डार ने अराघची को घुमाया फोन, बोले - 'एकमात्र रास्ता...'
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
मुंबई लोकल ट्रेन का यह वीडियो आपका दिन बना देगा, सीट पर सो रहे डॉगी पर पैसेंजर्स ने जमकर लुटाया प्यार
मुंबई लोकल ट्रेन का यह वीडियो आपका दिन बना देगा, सीट पर सो रहे डॉगी पर पैसेंजर्स ने जमकर लुटाया प्यार
क्या सच में नाग की मौत का बदला लेने आती है नागिन, अंधविश्वास या इसके पीछे है कोई साइंस?
क्या सच में नाग की मौत का बदला लेने आती है नागिन, अंधविश्वास या इसके पीछे है कोई साइंस?
Embed widget