एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में सोमवार से लॉकडाउन में ढील, जानिए क्या खुलेगा-क्या बंद रहेगा

मुंबई का पॉजिटिविटी रेट 5.53 फीसदी है लिहाजा सरकार के नियमों के मुताबिक शहर लेवल-2 में आता है. इसलिए फिलहाल लोकल ट्रेन में आम आदमी को सफर करने की इजाजत नहीं दी गई है

महाराष्ट्र में अनलॉक को लेकर राज्य सरकार के बीच हुए विवाद के बाद अब चीफ सेक्रेटरी दफ्तर ने अनलॉक के संबंध में नए आदेश जारी किए हैं. इसके तहत राज्य को पांच लेवल में अनलॉक करना तय किया गया है. जिन शहरों में पॉजिटिविटी रेट 5 फीसदी से कम और ऑक्सीजन बेड 25 फीसदी से कम ऑक्यूपाइड है वह पूरी तरीके से अनलॉक किया जाएगा.

पांच लेवल में क्या अनलॉक होगा

  • लेवल 1- इसके तहत रेस्टोरेंट्स, मॉल, थिएटर, मैदान, गार्डन, जिम, सलून, ऑफिस पूरी क्षमता से शुरू होंगे.
  • लेवल 2- इसके तहत 50 फीसदी क्षमता से रेस्टोरेंट, मॉल, थिएटर, मैदान, गार्डन, जिम, सलून चालू रहेंगे जबकि बस सेवा, टैक्सी और रिक्शा पूरी क्षमता से शुरू होगी. मुंबई उपनगर, अहमदनगर,अमरावती, हिंगोली, नंदूरबार.
  • लेवल 3- इसके तहत अत्यावश्यक दुकानें सुबह 7 से दोपहर 2 बजे तक शुरू रह सकेगी. दूसरी दुकानें 7 से 12 बजे तक खुली रहेंगी. जबकि शनिवार और रविवार को इमरजेंसी सर्विसेज छोड़कर दूसरी दुकानें पूरी तरह बंद रहेगी. मॉल्स बंद रहेंगे, रेस्टो सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक 50 फीसदी क्षमता के साथ ही चल सकेंगे. शनिवार और रविवार बंद रखना होगा. गार्डन और जोगिंग ट्रैक सुबह 8 से 9 बजे तक खुले रहेंगे. सरकारी दफ्तर और प्राइवेट दफ्तरों में 50 फीसदी क्षमता को अनुमति दी गई है.
  • लेवल 4- इसके तहत इमरजेंसी दुकानें सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक खुली रहेंगी. शनिवार और रविवार बंद रहेगी. सलून 50 फीसदी क्षमता के साथ शुरू रहेंगे लेकिन एयर कंडीशन का इस्तेमाल करने पर रोक रहेगी. दफ्तर 25 फीसदी क्षमता के साथ खुल सकेंगे.
  • लेवल 5- इसे रेड जोन के तौर पर डिफाइन किया गया है. जिस जिले में पॉजिटिविटी रेट 20 फीसदी से ज्यादा होगा वह जिला रेड जोन के तहत आएगा. यहां पर नियम काफी सख्त होंगे. सरकार ने यह भी साफ किया है कि 75 फीसदी या उससे ज्यादा ऑक्सीजन बेड अगर ऑक्यूपाइड हुए तो भी जिला रेड जोन के तहत आएगा.

कौन-सा जिला कौन से लेवल में

  • लेवल 1- औरंगाबाद, नासिक, भंडारा, बुलढाणा, नागपुर, नांदेड़, नाशिक, ठाणे, परभणी, गोंदिया, गडचिरोली, वर्धा, वाशिम, चंद्रपुर, लातूर, यवतमाल, धुले जालना.
  • लेवल 2- मुंबई, मुंबई उपनगर, अमरावती, हिंगोली नंदुरबार, अहमदनगर
  • लेवल 3- कोल्हापुर, सांगली, अकोला, रत्नागिरी उस्मानाबाद, बीड, सिंधुदुर्ग
  • लेवल 4- पुणे, रायगढ़

लोकल में आम आदमी के सफर पर फिलहाल रोक
मुंबई का पॉजिटिविटी रेट 5.53 फीसदी है लिहाजा सरकार के नियमों के मुताबिक शहर लेवल-2 में आता है. इसलिए फिलहाल लोकल ट्रेन में आम आदमी को सफर करने की इजाजत नहीं दी गई है हालांकि अगले हफ्ते शुक्रवार को फिर एक बार रिव्यू किया जाएगा.

खतरे में पुणे और रायगढ़
पुणे में संक्रमण का दर 12 फीसदी से ज्यादा है. यही वजह है कि पुणे को लेवल-4 में रखा गया है. आपको बता दें कि ब्लैक फंगस के सबसे ज्यादा मामले पुणे में ही दर्ज किए गए हैं. वहीं रायगढ़ जिले में भी संक्रमण तेजी से फैल रहा है यहां संक्रमण का दर 18 फीसदी से ज्यादा है.

RTPC टेस्ट अनिवार्य
दूसरे देशों से और दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों को महाराष्ट्र में आने से पहले आरटी पीसीआर टेस्ट कराना अनिवार्य होगा राज्य सरकार ने इस फैसले को वापस नहीं लिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: 4 दिन बाद मानसून सत्र शुरू! कौन-से बिल लाएगी सरकार, किन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष और सदन का अंकगणित क्या?
4 दिन बाद मानसून सत्र! कौन-से बिल लाएगी सरकार, किन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष और सीट गेम क्या?
CBI Action: 5 लाख की रिश्वतखोरी के आरोप में कर्नाटक KAPL के MD गिरफ्तार, छापेमारी में नकदी और सोना बरामद
5 लाख की रिश्वतखोरी के आरोप में कर्नाटक KAPL के MD गिरफ्तार, छापेमारी में नकदी और सोना बरामद
'BJP चालाकी से...', संविधान संशोधन, परिसीमन बिल का विरोध करेगी कांग्रेस, 1 घंटे की मीटिंग के बाद ऐलान
'BJP चालाकी से...', संविधान संशोधन, परिसीमन बिल का विरोध करेगी कांग्रेस, 1 घंटे की मीटिंग के बाद ऐलान
Hyderabad School: हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Exit Iraq: 23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
Explained: 4 दिन बाद मानसून सत्र शुरू! कौन-से बिल लाएगी सरकार, किन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष और सदन का अंकगणित क्या?
4 दिन बाद मानसून सत्र! कौन-से बिल लाएगी सरकार, किन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष और सीट गेम क्या?
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
ISRO Scientist Job: ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
Embed widget