एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: चार निर्दलीय, प्रहार जनशक्ति पार्टी के दो और क्रांतिकारी शेतकारी पार्टी के एक विधायक ने शिवसेना का किया समर्थन

कल शिवसेना ने अपने विधायकों की बैठक बुलाई है. इस बैठक से पहले चार निर्दलीय और दो पार्टियों के तीन विधायकों ने शिवसेना को समर्थन देने का एलान किया है. कल शिवसेना की होने वाली बैठक पर सबकी नजरें रहेंगी.

मुंबई: महाराष्ट्र की सियासत दिलचस्प हो गई है. विधानसभा चुनाव में किसी पार्टी को बहुमत नहीं मिला है, ऐसे में सीएम पद को लेकर शिवसेना और बीजेपी के बीच तल्खी जारी है. इस बीच चार निर्दलीय विधायकों ने शिवसेना को समर्थन देने का एलान किया है. इसके अलावा दो पार्टियों को तीन और विधायकों ने शिवसेना को समर्थन देने का फैसला किया है. बता दें कि कल शिवसेना ने अपने नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक बुलाई है.

कल होने वाली बैठक से पहले शिवसेना ने जाहिर किए अपने कड़े तेवर, कहा- 'महाराष्ट्र की कुंडली तो हम ही बनाएंगे'

चार विधायकों में मंजुला गवित, चंद्रकांत पाटिल, आशीष जायसवाल और नरेंद्र भोंडेकर शामिल हैं. इसके अलावा प्रहार जनशक्ति पार्टी के बच्चु काडु और राज कुमार पटेल और क्रांतिकारी शेतकारी पार्टी के शंकरराव गडख ने भी शिवसेना को समर्थन जताया है.

महाराष्ट्र: बीजेपी-शिवसेना में तल्खी जारी, एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा- अगर हालात बदले...

बता दें कि विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 105 सीटों पर जीत दर्ज की है. इसके अलावा उसकी सहयोगी पार्टी शिवेसना को 56 सीटें मिली हैं. अगर दोनों पार्टियां चाहें तो आराम से सरकार बना सकती हैं. दोनों के आंकड़े को मिला दें तो 161 सीटें होती हैं. बहुमत के लिए 145 सीटों की जरूरत है लेकिन सीएम पद को लेकर दोनों पार्टियों के बीच तनाव बढ़ता ही चला जा रहा है. ऐसे में कल शिवसेना की होने वाली बैठक पर सबकी नजरें रहेंगी.

शिवसेना का कहना है कि लोकसभा चुनाव के समय जिस 50-50 फॉर्मूले पर बात यह हुई थी उसे लागू किया जाए तभी बात बनेगी. यानी ढाई साल शिवसेना का मुख्यमंत्री हो और ढाई साल बीजेपी का मुख्यमंत्री हो. माना जा रहा है कि बीजेपी इसके लिए तैयार नहीं है. उधर आज शिवसेना के सीनियर नेता संजय राउत ने साफ तौर पर कहा कि महाराष्ट्र की कुंडली तो वही बनाएंगे. उन्होंने कहा कि किस तारे को चमक देना है, इतनी ताकत आज भी शिवसेना के पास है.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
जंतर-मंतर पर CJP प्रोटेस्ट में शामिल हुए पवन खेड़ा, सोनम वांगचुक से बोले- 'जान जोखिम में ना डालें, ये तरीका...'
जंतर-मंतर पर CJP प्रोटेस्ट में शामिल हुए पवन खेड़ा, सोनम वांगचुक से बोले- 'जान जोखिम में ना डालें, ये तरीका...'
'ये मोदी पहले सोचता भी है और...', हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद US-ईरान जंग पर क्या बोले प्रधानमंत्री?
'ये मोदी पहले सोचता भी है और...', हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद US-ईरान जंग पर क्या बोले PM?
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
264 रन, 5 शतक और 364 छक्के… लॉर्ड्स में अगर रोहित ने कहा अलविदा, तो ये 3 रिकॉर्ड शायद कभी नहीं टूटेंगे
264 रन, 5 शतक और 364 छक्के… लॉर्ड्स में अगर रोहित ने कहा अलविदा, तो ये 3 रिकॉर्ड शायद कभी नहीं टूटेंगे
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
New Delhi Police Commissioner: कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
Embed widget