एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: राज्यपाल से मिले पूर्व नेवी अफसर, कहा- अब से मैं BJP-RSS के साथ

पूर्व नौसैनिक मदन शर्मा ने राज्यपाल से मुलाकात के बाद कहा कि वह चाहते हैं कि जिन लेागों ने उन पर हमला किया उनके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए.

मुंबई: हाल ही में शिवसेना के कार्यकर्ताओं के हमले के शिकार हुए पूर्व नौसैनिक मदन शर्मा ने मंगलवार को कहा कि वह अब से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़ जाएंगे.

शर्मा ने स्थानीय बीजेपी नेताओं- मंगल प्रभात लोढा और अतुल भाटखालकर के साथ महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से राजभवन में मुलाकात करने के बाद कहा कि वह चाहते हैं कि जिन लेागों ने उन पर हमला किया उनके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए.

शर्मा (62) ने कहा,‘‘ आज से मैं बीजेपी-आरएसएस के साथ हूं. जब मुझे पीटा गया था तब उन्होंने मुझपर आरोप लगाया था कि मैं बीजेपी-आरएसएस के साथ हूं. इसलिए मैं अब से बीजेपी-आरएसस के साथ हूं.’’

कोश्यारी को सौंपे पत्र में उन्होंने कहा कि उन्हें महाराष्ट्र सरकार से इंसाफ नहीं मिला, इसलिए उन्होंने राज्यपाल से इस मुद्दे पर उनकी नाखुशी मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे तक पहुंचा देने का अनुरोध किया. पत्र में उन्होंने यह भी दावा किया कि शिवसैनिकों के हमले में उनकी आंखों और पीठ में चोट पहुंची .  शर्मा ने आरोप लगाया कि हमलावरों पर कार्रवाई करने के बजाय पुलिस इस घटना के एक घंटे बाद उन्हें ही गिरफ्तार करने पहुंची थी.

शर्मा ने कहा कि इस घटना के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने फोन पर उनसे बातचीत की और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले मेरा हालचाल जानने के लिए उनके घर आये. उन्होंने कहा कि लेकिन महाराष्ट्र (सरकार) के किसी भी मंत्री या नेता ने उन्हें फोन नहीं किया या उनके प्रति सहानुभूति नहीं दिखायी.

शर्मा ने यह भी दावा किया कि शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा था कि वह नौसैनिक नहीं हैं, इसतरह उन्होंने उनका और अन्य पूर्व सैनिकों का अपमान किया. उन्होंने कहा, ‘‘ उन्होंने इस घटना का बचाव किया और अब वे मुझे धमकी दे रहे हैं. यह दर्शाता है कि मुझे महाराष्ट्र सरकार से कोई न्याय नहीं मिलेगा.’’ हमले के सिलसिले में शिवसेना के छह कार्यकर्ता गिरफ्तार किए गए हैं.

शर्मा ने पत्र कहा है, ‘‘इसलिए मै आपसे अनुरोध करता हं कि आप इस घटना को लेकर नाशुशी से मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को अवगत कराएं और उन्हें हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का निर्देश दें ताकि मुझे इंसाफ मिले.

गौरतलब है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे का मजाक उड़ाने वाला एक कार्टून कथित रूप से सोशल मीडिया पर फॉरवार्ड करने पर शुक्रवार को मुंबई में शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने 62 वर्षीय शर्मा पर हमला किया था.

हमले के बाद शर्मा ने मांग की थी कि मुख्यमंत्री उनसे और देश से माफी मांगें. उन्होंने कहा था कि यदि ठाकरे राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने में अक्षम हैं, तो उन्हें अपना पद छोड़ देना चाहिए.

यह भी पढ़ें:

लोकसभा ने संसद सदस्य वेतन, भत्ता और पेंशन संशोधन विधेयक को मंजूरी दी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कांग्रेस सरकार गुमराह कर रही...', कालेश्वरम प्रोजेक्ट को लेकर तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी और BRS नेता आमने-सामने
'कांग्रेस सरकार गुमराह कर रही...', कालेश्वरम प्रोजेक्ट को लेकर तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी और BRS नेता आमने-सामने
अंबाला पुलिस स्टेशन कार ब्लास्ट केस में NIA की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
अंबाला पुलिस स्टेशन कार ब्लास्ट केस में NIA की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम
छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम
कोलकाता एयरपोर्ट पर रनवे के नजदीक स्थित मस्जिद में नमाजियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या है मामला?
कोलकाता एयरपोर्ट पर रनवे के नजदीक स्थित मस्जिद में नमाजियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या है मामला?

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget