एक्सप्लोरर

'आप मेरे प्रधानमंत्री की बेइज्जती कर रहे हो', पीएम मोदी को लेकर ये क्या बोल गए आदित्य ठाकरे?

आदित्य ठाकरे ने आरोप लगाया कि पिछले दो साल में महाराष्ट्र में कोई परियोजना पूरी नहीं हु. उन्होंने शिंदे सरकार की 'लाडकी बहिन योजना' पर निशाना साधते हुए कहा कि 15 लाख का वादा किया था लेकिन 1500 दे रहे.

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने बुधवार को राज्य की शिंदे सरकार के साथ-साथ केंद्र पर भी बड़ा हमला बोला. इस दौरान उन्होंने दावा किया कि महाराष्ट्र में पिछले दो साल में एक भी प्रोजेक्ट्स पर काम नहीं हुआ. ठाकरे ने कहा, पिछले साल जब पीएम नरेंद्र मोदी 680 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का भूमि पूजन करने मुंबई आए थे, तब मैंने कहा था कि ये काम पूरे नहीं होने वाले आप इन्हें मत कीजिए .आप मेरे प्रधानमंत्री की बेइज्जती कर रहे हो. क्योंकि उनके हाथ से जो शिलान्यास हुआ, वो रोड प्रोजेक्ट आज तक मुंबई और महाराष्ट्र में पूरा नहीं हुआ. 

आदित्य 'इंडिया टुडे कॉन्क्लेव' में बोल रहे थे. इस दौरान उन्होंने शिंदे सरकार पर निशाने साधते हुए कहा कि जो लोग 15 लाख देने का वादा करते थे, वे 1500 पर आ गए हैं. दरअसल, शिंदे सरकार ने हाल ही में 'लाडकी बहिन योजना' की शुरुआत की थी. इसके तहत महिलाओं को 1500 रुपये प्रति महीने दिए जा रहे हैं. 

महाविकास अघाड़ी में सीएम चेहरा कौन?

इस सवाल के जवाब में आदित्य ठाकरे ने कहा, उनके पिता एवं महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे मौजूदा समय में राज्य का सबसे अधिक स्वीकार्य चेहरा हैं. आदित्य ठाकरे का बयान ऐसे समय आया है जब कांग्रेस नेताओं ने इस बात की ओर इशारा किया है कि मुख्यमंत्री का पद गठबंधन में हमेशा उस दल को जाता है जिसके पास सबसे अधिक सीट होती हैं. 

आदित्य ने कहा कि उनके पिता महाराष्ट्र के अग्रणी नेताओं में हैं जो राज्य का नेतृत्व कर सकते हैं. कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी (शरदचंद्र पवार) राज्य में विपक्षी ‘महा विकास आघाडी’ गठबंधन का और राष्ट्रीय स्तर पर ‘इंडिया’गठबंधन का हिस्सा हैं. आदित्य से जब पूछा गया कि शिवसेना (यूबीटी) क्या करेगी अगर कांग्रेस को राज्य विधानसभा चुनाव में अधिक सीट मिलती हैं? जवाब में उन्होंने कोरोना वायरस महामारी के दौरान उनके पिता के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा किए गए कार्यों का संदर्भ देते हुए कहा कि गत कुछ दशक में यह सबसे बेहतरीन सरकार थी.

आदित्य ने कहा, आज भी वह सबसे स्वीकार्य चेहरा हैं. यदि आप महाराष्ट्र के अंदरूनी इलाकों, महाराष्ट्र के कृषि क्षेत्रों में जाएंगे और (लोगों से पूछेंगे) तो वे आपको बताएंगे कि उद्धव बालासाहेब ठाकरे एकमात्र ऐसे व्यक्ति हैं जो हमारे सबसे कठिन समय में हमारे साथ खड़े रहे. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
Explained: मोदी कैबिनेट में फेरबदल के मिले 5 ठोस संकेत! मुरुगन के इस्तीफे से UP चुनाव तक, जानें
मोदी कैबिनेट में फेरबदल के मिले 5 ठोस संकेत! मुरुगन के इस्तीफे से UP चुनाव तक
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
CJP Protest Live: फॉर्म 6 पर प्रशांत भूषण से CJI सूर्यकांत बोले- आपकी चिंता का समाधान करने की कोशिश करेंगे
Live: फॉर्म 6 पर प्रशांत भूषण से CJI सूर्यकांत बोले- आपकी चिंता का समाधान करने की कोशिश करेंगे

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक दूसरे से बात नहीं कर पाएंगे आशुतोष रांका और सौरव दास, तिहाड़ जेल में अलग-अलग रहेंगे
एक दूसरे से बात नहीं कर पाएंगे आशुतोष रांका और सौरव दास, तिहाड़ जेल में अलग-अलग रहेंगे
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
Delhi Road Accidents 2026: रोज 5 मौतें, 17 घायल, 6 साल में सबसे खतरनाक रहा यह साल
दिल्ली रोड एक्सीडेंट: रोज 5 मौतें, 17 घायल, 6 साल में सबसे खतरनाक रहा यह साल
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Embed widget