एक्सप्लोरर

Maharashtra: क्या एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस के रिश्तों में आ गई है दरार? एक साथ मंच साझा नहीं कर रहे दोनों नेता

महाराष्ट्र की पत्र पत्रिकाओं में एक विज्ञापन छपा है और इस विज्ञापन में नारा दिया गया है कि 'देश के लिए मोदी और महाराष्ट्र के लिए शिंदे', इस विज्ञापन से देवेंद्र फडणवीस नाराज बताए जा रहे हैं.

Maharashtra Politics: बीते दो हफ्तों से महाराष्ट्र सरकार के दो बड़े नेताओं के बीच सबकुछ ठीक नहीं होने की मीडिया रिपोर्ट्स आ रही हैं. इन रिपोर्ट्स की मानें तो राज्य की बीजेपी शिवसेना सरकार के दो शीर्ष नेताओं और राज्य के सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के बीच अनबन हो गई है और दोनों नेता एक दूसरे के साथ मंच साझा करते हुए नहीं देखे जा रहे हैं.

बताया जा रहा है कुछ मुद्दों को लेकर देवेंद्र फडणवीस एकनाथ शिंदे से नाराज चल रहे हैं इसलिए लगातार दूसरे दिन वह सीएम शिंदे के साथ मंच साझा करने से बचते नजर आ रहे हैं. मुंबई में बुधवार (14 जून) को महाराष्ट्र स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट निगम का 75वां स्थापन दिवस समारोह मनाया जा रहा है. निमंत्रण पत्रिका पर सीएम शिंदे और डिप्टी सीएम फडणवीस का नाम छापा है लेकिन उनके यहां आने का कोई भी जिक्र नहीं है.

क्या एकनाथ शिंदे का विज्ञापन एक वजह है?
मंगलवार (13 जून) को शिवसेना ने राज्य के समाचार पत्रों में एक विवादित विज्ञापन छपवाया था जिसमें शिंदे ने लिखा था कि देश के लिए मोदी और महाराष्ट्र के लिए शिंदे. इस विज्ञापन के छपने के बाद से कोल्हापुर में आयोजित एक प्रोग्राम से फडणवीस ने दूरी बनाई थी. उनके दफ्तर से बताया गया कि उनके कान की तकलीफ होने की वजह से वे कोल्हापुर नहीं जा रहे हैं लेकिन आज दूसरे दिन भी सीएम शिंदे के साथ मंच साझा ना करने का क्या मतलब है इसके बारे में वह कोई जानकारी नहीं दे सके.

मंगलवार को छपे विज्ञापन की एक विवादित बात और सामने आई है जिसमें शिंदे को राज्य में फडणवीस से ज्यादा पॉपुलर बताया गया है. विज्ञापन में एक सर्वे छपा है जिसमें राज्य के सीएम एकनाथ शिंदे को सीएम पोस्ट के लिए 26.1% लोग पसंद कर रहे है जबकि फड़णवीस को 23.2% लोग पसंद कर रहे हैं. जानकारों की मानें तो विवाद की यह एक बड़ी वजह हो सकती है. 

Cyclone Biparjoy: अभी कहां है तूफान, क्या-क्या हो सकता है नुकसान, महाराष्ट्र से गुजरात तक अलर्ट | बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Abhijeet Dipke: जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने लिखी चिट्ठी, कहा- 'जांच रिपोर्ट नहीं मिली, भरोसा कम...'
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग, पत्नी ने लिखी चिट्ठी, कहा- 'जांच रिपोर्ट नहीं मिली, भरोसा कम...'
'सरकार ने किसी को नहीं बख्शा', सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाया तो बोले मल्लिकार्जुन खरगे
'सरकार ने किसी को नहीं बख्शा', सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाया तो बोले खरगे
आस्था की आड़ में 42.88 करोड़ की ठगी, 142 बेनामी अकाउंट्स से ब्लैक मनी को किया व्हाइट, अशोक खरात पर ED का शिकंजा
आस्था की आड़ में 42.88 करोड़ की ठगी, 142 बेनामी अकाउंट्स से ब्लैक मनी को किया व्हाइट, अशोक खरात पर ED का शिकंजा

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कन्हैया कुमार
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Thief Caught in Train: कुछ नहीं आज दिन खराब था... चलती ट्रेन में चोरी कर रहे चोर को यात्रियों ने विंडो पर ही दिया टांग, वीडियो वायरल
कुछ नहीं आज दिन खराब था... चलती ट्रेन में चोरी कर रहे चोर को यात्रियों ने विंडो पर ही दिया टांग, वीडियो वायरल
Embed widget