एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र के DGP का CM को पत्र, कहा- परमबीर सिंह के मुझपर लगाए आरोपों के बाद मैं उनकी जांच नहीं कर सकता

महाराष्ट्र सरकार ने परमबीर सिंह पर लगे एक के बाद एक गंभीर आरोपों को लेकर जांच के आदेश दिए थे. इस जांच को सही तरीके से आगे बढ़ाने के लिए डीजीपी संजय पांडे को इसका जिम्मा दिया गया था.

मुंबई: मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह के लगाए आरोपों के बाद महाराष्ट्र के डीजीपी संजय पांडे ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर कहा है कि वो परमबीर सिंह की जांच नहीं कर पाएंगे.

आपको बता दें कि महाराष्ट्र सरकार ने परमबीर सिंह पर लगे एक के बाद एक गंभीर आरोपों को लेकर जांच के आदेश दिए थे. इस जांच को सही तरीके से आगे बढ़ाने के लिए डीजीपी संजय पांडे को इसका जिम्मा दिया गया था.

संजय पांडे के इस पत्र के बाद अब सरकार शायद किसी और अधिकारी को इस जांच का जिम्मा सौंप सकती है. बता दें कि परमबीर सिंह ने कुछ दिनों पहले बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर कर डीजीपी संजय पांडे पर कई गंभीर आरोप लगाए. परमबीर सिंह ने संजय पांडे पर आरोप लगाते हुए कहा कि वो उनके (परमबीर सिंह) के खिलाफ चल रही जांच को सेटल कर देंगे, अगर वो महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ की गई शिकायत वापस लेते हैं तो.

परमबीर सिंह ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र में अधिकारियों द्वारा अनिल देशमुख के खिलाफ शुरू की गई जांच को विफल करने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि गवाहों के साथ भी छेड़छाड़ की जा रही है.

परमबीर सिंह ने सीबीआई को भी पत्र लिखा

सीबीआई को लिखे अपने पत्र में परमबीर सिंह ने दावा किया है कि उनके और वर्तमान महाराष्ट्र पुलिस प्रमुख संजय पांडे के बीच बातचीत हुई है. परमबीर सिंह ने सीबीआई को अपने पत्र में बताया कि उन्होंने डीजीपी संजय पांडे को फोन किया था और उन्हें आश्चर्य हुआ कि बातचीत के दौरान डीजीपी ने उनकी शिकायत पर सीबीआई द्वारा चल रही जांच के विषय पर बातचीत करना शुरू किया. सिंह ने आरोप लगाया कि पांडे ने उन्हें संकेत दिए कि वो उन्हें इस मुद्दे पर सलाह देना चाहते हैं.

परमबीर सिंह ने कहा, "उन्होंने (डीजीपी पांडे) मुझे सलाह दी कि उन्होंने कई सालों तक इस सिस्टम से लड़ाई लड़ी है, लेकिन लड़ाई कभी भी विजयी नहीं होती है, उन्होंने अपना अनुभव बताया कि कोई भी इस सिस्टम से लड़ नहीं सकता है."

परमबीर सिंह ने कहा, "पांडे ने कहा कि मेरे (परमबीर) खिलाफ शुरू की गई 1 अप्रैल 2021 की विभागीय जांच राज्य सरकार द्वारा चलाई गई कुछ कार्रवाइयों में से एक थी. राज्य सरकार ने कहा, वह मेरे खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज करने पर भी विचार कर रही थी."

परमबीर सिंह ने पत्र में लिखा है कि डीजीपी पांडे ने उनसे कहा कि उनकी सलाह है कि "मुझे सरकार से नहीं लड़ना चाहिए, भले ही मैं सही कर रहा हूं, क्योंकि यह मुझे और परेशान करेगा."

पत्र में आरोप लगाया गया है कि तब डीजीपी पांडे ने परमबीर सिंह को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लिखे अपने पत्र को "वापस" लेने की सलाह दी थी. पत्र सुप्रीम कोर्ट के साथ-साथ बॉम्बे हाईकोर्ट के समक्ष रिट का विषय था, जिसके परिणामस्वरूप कोर्ट ने पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ सीबीआई की इनिशियल जांच की इजाजत दी थी.

परमबीर ने अपने पत्र में कहा, "उन्होंने (डीजीपी पांडे) सलाह दी कि अगर मैंने पत्र वापस ले लिया तो इसका मतलब यह होगा कि सीबीआई द्वारा प्रारंभिक जांच अनौपचारिक हो जाएगी क्योंकि 5 अप्रैल, 2021 के न्यायिक आदेश को निरर्थक करार दिया जाएगा."

परमबीर ने आरोप लगाया कि इसके बाद, डीजीपी पांडे ने कथित तौर पर उनको सुझाव दिया कि पत्र वापस लेते समय उन्हें क्या कहना चाहिए.

"मैं कह सकता हूं कि 20 मार्च, 2021 को मेरे पत्र की कड़ी अचानक उकसावे का नतीजा था, जो मेरे खिलाफ पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख द्वारा जारी किए गए बयानों से निकला था, जिसने मुझे आहत किया था और इस तरह उस गंभीर उकसावे के परिणामस्वरूप ही मैंने पहला पत्र लिखा था. उन्होंने मुझे यह कहने की सलाह दी कि मैंने उस पत्र में लिखे कंटेंट पर फिर से विचार किया है और मैंने इसे वापस लेने का फैसला किया है."

कर्नाटक: चामराजनगर में ऑक्सीजन की कमी के चलते 24 लोगों की मौत, CM ने दिए जांच के आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
TMC के बागी 20 सांसदों के नेता सुदीप बंद्योपाध्याय ने PM मोदी से की मुलाकात, मॉनसून सत्र से पहले बवाल
TMC के बागी 20 सांसदों के नेता सुदीप बंद्योपाध्याय ने PM मोदी से की मुलाकात, मॉनसून सत्र से पहले बवाल
संसद में डीलिमिटेशन बिल का समर्थन करेगी एमके स्टालिन की DMK? सर्वदलीय बैठक की इनसाइड स्टोरी
डीलिमिटेशन बिल का समर्थन करेगी एमके स्टालिन की DMK? सर्वदलीय बैठक की इनसाइड स्टोरी
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने का राहुल गांधी ने किया विरोध, ममता बनर्जी के सांसद बोले- 'जब अन्ना हजारे...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने का राहुल गांधी ने किया विरोध, ममता बनर्जी के सांसद बोले- 'जब अन्ना हजारे...'

वीडियोज

Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget