एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: कैसे सीएम फडणवीस ने अपनी कुर्सी पर नजर गड़ाने वालों को साइडलाइन किया?

सियासी जानकार बताते हैं कि टिकट काटने के पीछे महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस का निजी स्वार्थ है. दो ऐसे नाम हैं जो आगे चलकर फडणवीस का सीएम की कुर्सी पर बने रहना मुश्किल कर सकते थे.

मुंबई: महाराष्ट्र में बीजेपी ने आज विधानसभा चुनाव के लिए चार बड़े नामो का टिकट काट कर सबको चौंका दिया. टिकट काटे जाने वालों में एक मौजूदा मंत्री और तीन पूर्व मंत्री हैं. सियासी जानकार दिग्गजों के टिकट काटने के पीछे सीएम देवेंद्र फडणवीस का अपना स्वार्थ भी बता रहे हैं. विनोद तावड़े और एकनाथ खडसे ये दो ऐसे नाम हैं जो फडणवीस को आगे जाकर सीएम की कुर्सी पर बने रहना मुश्किल कर सकते थे. इनकी भी सीएम बनने की महत्वकांक्षा रही है. 2014 के विधानसभा चुंनाव में जब बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी तो मुख्यमंत्री पद के लिए संभावित नामों में खडसे और तावड़े भी थे. देवेंद्र फडणवीस के मुख्यमंत्री बन जाने से इनके अरमानों को ठेस पहुंची थी.

दिग्गज नेता और महाराष्ट्र के पूर्व राजस्व मंत्री एकनाथ खडसे इस बार टिकट से महरूम रह गए. उनकी सीट मुक्ताईनगर से बेटी रोहिणी खडसे को टिकट दिया गया है. खडसे को भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग के आरोप में अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी थी. उन्होंने विधानसभा के पटल पर और बाहर भी कई बार ऐसी बयानबाजी की जो पार्टी की लाइन के खिलाफ थी. उनको टिकट न दिए जाने के पीछे ये भी प्रमुख कारण माने जा रहे हैं.

संजय निरूपम के बयान पर कांग्रेस सख्त, कहा- निजी स्वार्थ के लिए दे रहे हैं ऐसे बयान

टिकट न पाने वालों में महाराष्ट्र के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री विनोद तावड़े हैं. बीजेपी सूत्रों के मुताबिक तावड़े बतौर मंत्री काफी विवादित रहे और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से भी उनकी अनबन रहती थी. उनको नितिन गडकरी खेमे का आदमी माना जाता था. टिकट न मिलने से तावड़े नाराज तो नजर आये लेकिन कहा कि वे पार्टी के लिए वफादारी से काम करते रहेंगे.

फडणवीस से जिनकी अनबन रही उनमें से एक प्रकाश मेहता हैं. मेहता घाटकोपर पूर्व सीट से विधायक हैं और महाराष्ट्र सरकार में गृहनिर्माण मंत्री थे. प्रकाश मेहता को टिकट न दिए जाने के पीछे की वजह उनपर लगा भ्रष्टाचार का आरोप है. इस वजह से उन्हें अपना मंत्रिपद छोड़ना पड़ा था. उनकी जगह पर मुंबई महानगरपालिका के सबसे अमीर पार्षद पराग शाह को टिकट दिया गया है।

कुलाबा से छह बार बीजेपी के विधायक रह चुके राज पुरोहित को भी टिकट नहीं मिला है. पुरोहित 1995 में जब पहली बार बीजेपी और शिवसेना की सरकार सत्ता में आयी थी तब गृहनिर्माण राज्य मंत्री थे. आरोप है कि कुछ वक्त पहले उन्होंने पार्टी अध्यक्ष अमित शाह और वरिष्ठ पार्टी नेताओं के खिलाफ आपत्तिजनक बातें कही थीं जो छुपे कैमरे में रिकॉर्ड हो गईं. माना जा रहा है कि इसी का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा है. उनकी जगह एनसीपी से बीजेपी में शामिल हुए राहुल नार्वेकर को टिकट दिया गया है.

महाराष्ट्र: नारायण राणे के बेटे नितेश ने बीजेपी ज्वाइन की, कंकावली से चुनाव लड़ेंगे

महाराष्ट्र के सियासी हलकों में माना जाता है कि फडणवीस पीएम मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह समेत पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व की आंखों का तारा बन चुके हैं. महाराष्ट्र के लोकसभा और विधानसभा चुनावों में उम्मीदवारों के चयन के लिए उनका सीधा दखल था. ऐसे में पहले कांग्रेस और एनसीपी जैसी विरोधी पार्टी के बड़े नेताओं को बीजेपी में लाकर उन्होंने पार्टी के बाहर अपने दुश्मन खत्म किये और अब पार्टी के भीतर अपने प्रतिद्वंदियों को टिकट न देकर उन्हें भी ठिकाने लगा दिया है. इसी वजह से फडणवीस बड़े आत्मविश्वास के साथ कहते हैं मैं फिरसे सीएम बनकर आऊंगा.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आरोपियों की हिरासत से पूजा स्थलों की जांच तक, कोलकाता हादसे में अब-तक क्या क्या हुआ?
आरोपियों की हिरासत से पूजा स्थलों की जांच तक, कोलकाता हादसे में अब-तक क्या क्या हुआ?
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'

वीडियोज

Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi
France Protest 2026 | Breaking News: यूरोप के सुलगे देश...सड़कों पर 'आक्रोश' | Europe | ABP News
Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
Embed widget