एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: कांग्रेस बोली- सुशांत सिंह राजपूत मामले में ‘बीजेपी एंगल’ की जांच हो, नेता ने बताया ये आधार

कांग्रेस प्रवक्ता सचिन सावंत ने दावा किया कि सीबीआई मामले के मादक द्रव्य पहलू के संदर्भ में संदीप सिंह से पूछताछ करने जा रही है जो “पीएम नरेंद्र मोदी” के निर्माता हैं.

मुंबई: कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई ने शुक्रवार को मांग की कि सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी के मामले में 'बीजेपी एंगल' की भी जांच होनी चाहिए. कांग्रेस प्रवक्ता सचिन सावंत ने दावा किया कि सीबीआई मामले के मादक द्रव्य पहलू के संदर्भ में संदीप सिंह से पूछताछ करने जा रही है जो “पीएम नरेंद्र मोदी” के निर्माता हैं.

सावंत ने ट्वीट किया, “इसमें निश्चित रूप से बीजेपी एंगल भी है. मादक द्रव्य के लेनदेन में सीबीआई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर बनी फिल्म के निर्माता की जांच करेगी. यह बेहद गंभीर है.” उन्होंने कहा, “क्या इसी लिये मामले की जांच में सीबीआई को लाने की इतनी जल्दी थी. जब बॉलीवुड में कई शीर्ष निर्माता थे तब इस परियोजना को अंजाम देने के लिये संदीप सिंह को क्यो चुना गया?”

सावंत ने कहा, “मुख्यमंत्री, गृह मंत्री को बॉलीवुड, मादक द्रव्यों और बीजेपी के बीच साठगांठ की जांच करनी चाहिए.”

सावंत ने कहा, “बीजेपी और बॉलीवुड के संबंधों के बारे में सब जानते हैं. क्या सीबीआई से मामले की जांच कराने की मांग किसी को बचाने के लिये थी? महाराष्ट्र सरकार को इस नजरिये की जांच करनी चाहि.”

उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की ‘छवि खराब’ करने का प्रयास करने वाली फिल्म “एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर” के निर्माता विजय गुट्टे भी आपराधिक मामले में फंसे थे.

प्रदेश बीजेपी प्रवक्ता केशव उपाध्याय ने सावंत की मांग को वेबजह बताते हुए 2015 के एक लेख का लिंक साझा किया जिसमें कहा गया था कि बाल ठाकरे की पुत्र-वधु स्मिता ठाकरे भी दिवंगत शिवसेना सुप्रीमो बाल ठाकरे पर संदीप सिंह के साथ मिलकर एक फिल्म के निर्माण की योजना बना रही थीं.

उपाध्याय ने कहा, “पहले अपना काम कीजिए. क्या आप इसमें भी कोई संपर्क पाएंगे.” बीजेपी नेता राम कदम ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लिखे एक पत्र में आगामी विधानसभा सत्र में “बॉलीवुड-मादक द्रव्य साठगांठ” विषय पर चर्चा कराए जाने की मांग की है.

सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी मामले की जांच के दौरान मादक द्रव्यों को लेकर हुए खुलासों के बाद स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने भी एक मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू की है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Parliament March LIVE: संसद तक होगा CJP का मार्च? वांगचुक-दीपके की अपील पर पहुंचे हजारों लोग, जंतर-मंतर पर पैरामिलिट्री फोर्स तैनात
संसद तक होगा CJP का मार्च? वांगचुक-दीपके की अपील पर पहुंचे हजारों लोग, पैरामिलिट्री फोर्स तैनात
'अवैध हिरासत में हूं, लेकिन उपवास...'; सोनम वांगचुक ने बताया कब और कैसे तोड़ेंगे अनशन, रखी 3 शर्तें
'अवैध हिरासत में हूं, लेकिन उपवास...'; सोनम वांगचुक ने बताया कब और कैसे तोड़ेंगे अनशन, रखी 3 शर्तें
हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget