एक्सप्लोरर

7 मार्च को अयोध्या में रामलला का दर्शन करेंगे CM उद्धव ठाकरे, जानें इसके पीछे की सियासी वजह

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे 7 मार्च को पूरे परिवार के साथ अयोध्या जाएंगे. यहां मुख्यमंत्री रामलला का दर्शन करेंगे और सरयू नदी की आरती करेंगे.

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे भगवान राम का दर्शन करने अयोध्या जाएंगे. उद्धव ठाकरे के इस अयोध्या दौरे को लेकर राजनीति खूब हो रही है. उद्धव ठाकरे का कहना है कि तीर्थ यात्रा में किसी तरह की राजनीति लाना उचित नहीं है. वहीं बीजेपी का कहना है कि ये दौरा धार्मिक नहीं, राजनीतिक है. शिवसेना को हिंदुत्व की अपनी जमीन खोने का डर सता रहा है तभी तो उद्धव ठाकरे रामलला का दर्शन करने अयोध्या जा रहे हैं.

उद्धव ठाकरे 7 मार्च को अयोध्या अपने पूरे परिवार के साथ जाएंगे. पहले रामलला का दर्शन करेंगे, फिर शाम में सरयू नदी की आरती करेंगे. लोकसभा चुनाव से पहले उद्धव ठाकरे अयोध्या आए थे और फिर उन्होंने लोकसभा चुनाव में मिली जीत के बाद अयोध्या का दौरा किया था. उस समय उद्धव ठाकरे बीजेपी के घटक पक्ष के नेता के तौर पर उद्धव अयोध्या आए लेकिन इस बार वो महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के तौर पर अयोध्या जा रहे है. इस दौरे के कई मायने हैं. सबसे महत्वपूर्ण है शिवसेना की हिंदुत्ववादी छवि को बरकरार रखना.

महाराष्ट्र में शिवसेना ने कांग्रेस एनसीपी के साथ मिलकर सरकार बनाई. सरकार बनते ही शिवसेना के विरोधियों ने शिवसेना पर हिंदुत्व की राह छोड़ने का आरोप लगाया. बीजेपी ने शिवसेना के सत्ता के लिए लाचार बताते हुए कांग्रेस एनसीपी की कठपुतली सरकार करार दिया. हाल ही में मुस्लिम आरक्षण को लेकर भी बीजेपी ने शिवसेना की जमकर आलोचना की. बीजेपी नेता प्रवीण दरेकर ने तो विधान भवन में ही शिवसेना से सवाल पूछा ‘मुसलमानों को आरक्षण देनेवाली शिवसेना अब हिंदुओं को भूल गई.’

इसके अलावा एनआरसी और सीएए के समर्थन में शिवसेना नहीं आई. शिवसेना जो पिछले 30 सालों से हिंदुत्व की राजनीति करती आ रही थी वो अचानक सरकार में शामिल होने सांप्रदायिक मुद्दों से बचने लगी. यह कहा जाने लगा है कि शिवसेना की इस बदलती राजनीति से हिंदुत्व के नाम पर उनके साथ जुड़ा उनका वोटर दूर होने लगा है. कई शिवसेना के नेता इस गठबंधन से नाखुश थे. तभी इन वोटर और नेताओं के विकल्प बनकर राज ठाकरे उभरे.

राज ठाकरे ने हिंदुत्व की राह थामी. अपनी पार्टी का झंडा बदला, कहा जाने लगा कि एमएनएस शिवसेना का वोटर अपने पास लाने के लिए हिंदुत्व के विचारधारा के साथ आगे जा रही है और ऐसा सब करने के पीछे बीजेपी है.

अपने राजनीतिक अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे राज ठाकरे ने ये मौक़ा देखा और राज ठाकरे का उदय होना ये शिवसेना के लिए घातक साबित हो सकता है. ऐसे में उद्धव ठाकरे ने हिंदू नेता की अपनी छवि बरकरार रखने के लिए और राज ठाकरे के ख़तरे को टालने के लिए अयोध्या जाने का निर्णय लिया.

राज ठाकरे की पार्टी के परिवर्तन के बाद उद्धव ठाकरे ने सार्वजनिक मंच पर कहा था ‘मेरा हिंदुत्व दिखाने का नहीं. हिंदुत्व हमारे खून में है और उसे हम कभी छोड़ेंगे नहीं.’ उसी के बाद संजय राउत ने ट्वीट कर कहा कि उद्धव ठाकरे सरकार के 100 दिन पूरे होने पर मुख्यमंत्री अयोध्या जाएंगे. लेकिन 100 दिन पूरे होने का इंतज़ार भी शिवसेना ने नहीं किया और उससे पहले ही वो अयोध्या दौरे पर चल पड़े.

जानकार मानते हैं कि बीजेपी इस विषय पर महाविकास गठबंधन की सरकार में दरार लाने की कोशिश में है और इसी बात को समझते हुए कांग्रेस, एनसीपी मुख्यमंत्री के इस दौरे पर किसी भी तरह की कोई टिप्पणी करने से बच रहे है.

कुछ नेताओं ने उद्धव ठाकरे के अयोध्या जाने का स्वागत भी किया है. एनसीपी के नेता मंत्री जितेंद्र अव्हाड ने कहा, ‘किस धर्म, किस भगवान की आराधना करनी है हर व्यक्ति का व्यक्तिगत विषय है. अगर मुख्यमंत्री की आस्था राम भगवान में है तो उनके वहां जाने पर किसी को क्या आपत्ति होगी?’

ये दौरा उद्धव ठाकरे और शिवसेना के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इस दौरे से शिवसेना को फ़ायदा होगा? क्या ठाकरे सरकार में दरार आएगा या और मज़बूत होगी? ये देखना दिलचस्प होगा.

महाराष्ट्र: विवाद के बाद शिवसेना की सफाई, मुस्लिमों को 5% आरक्षण पर विचार नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट पर मुरली मनोहर जोशी का चौंकाने वाला बयान, 'श्रीराम से सीख मिली है कि मर्यादा...'
CJP प्रोटेस्ट पर मुरली मनोहर जोशी का चौंकाने वाला बयान, 'श्रीराम से सीख मिली है कि मर्यादा...'
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान
CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget