एक्सप्लोरर

केंद्रीय मंत्री बनाए जाने पर बोले महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस, 'मुझे दिल्ली जाने की जरूरत नहीं'

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने उन संभावनाओं को खारिज कर दिया कि उन्हें केंद्रीय मंत्री नियुक्त किया जा सकता है और कहा कि वह राज्य में ही रहेंगे. फड़नवीस मुंबई में एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में बोल रहे थे.

मुझे दिल्ली जाने की जरूरत नहीं: देवेंद्र फड़नवीस

केंद्र में रक्षा मंत्री बनाये जाने की अटकलों के बारे में पूछे जाने पर फड़नवीस ने कहा, ‘‘अगर आपका संस्थान पहली बार दिल्ली से बाहर, मुंबई में राष्ट्रीय आयोजन कर सकता है तो मुझे दिल्ली जाने की जरूरत नहीं है. मैं यहीं रहने जा रहा हूं.’’

इससे पहले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी फड़नवीस को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किये जाने की खबरों से इनकार किया. गडकरी ने कहा था, ‘‘मीडिया कयास लगाता है और फिर विभिन्न चीजों को लिखने का लुत्फ उठाता है. हालांकि दिल्ली में इस पर कोई फैसला नहीं लिया गया.’’

नौकरशाही को भी सही तरीके से संभाल रही है केंद्र सरकार

फड़नवीस ने कहा कि केंद्र में बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार के नियंत्रण में चीजे हैं और वो नौकरशाही को भी सही तरीके से संभाल रही है जिससे राज्य मशीनरी की दक्षता को बढ़ाया जा सके. उन्होंने कहा, ‘‘उदाहरण के लिये, नवी मुंबई हवाईअड्डे का क्लीयरेंस दस सालों से लंबित था. सिर्फ एक वीडियो कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमें आठ विभिन्न विभागों की मंजूरी दिलवा दी.’’

उन्होंने कहा, ‘‘अभी नौकरशाही में भी काफी सकारात्मकता है.’’ राज्य सरकार को सहयोगी शिवसेना से खतरे की बात को खारिज करते हुए उन्होंने उसके मुखपत्र ‘सामना’ में आलोचनात्मक संपादकीय के बारे में पूछे जाने पर फड़नवीस ने कहा कि वो इन्हें नहीं पढ़ते.

''मैं आराम से महाराष्ट्र में एक सहयोगी को संभाल सकता हूं''

शिवसेना के ‘विपक्षी दल’ की तरह काम करने के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘मैं हमारे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से प्रेरणा लेता हूं. अगर वो केंद्र में 22 क्षेत्रीय दलों वाली गठबंधन सरकार को सफलतापूर्वक चला सकते हैं, तो मैं आराम से महाराष्ट्र में एक सहयोगी को संभाल सकता हूं.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महिला आरक्षण बिल कब लाएगी सरकार? पता चल गई तारीख, ऐसे कराया जाएगा पास
महिला आरक्षण बिल कब लाएगी सरकार? पता चल गई तारीख, ऐसे कराया जाएगा पास
LPG Price Hike: चुनाव के बाद फिर महंगाई? LPG संकट और ईंधन कीमतों को लेकर बढ़ी आशंका, जानें कीर्ति आजाद ने क्या कहा?
चुनाव के बाद फिर महंगाई? LPG संकट और ईंधन कीमतों को लेकर बढ़ी आशंका, जानें कीर्ति आजाद ने क्या कहा?
तेल-गैस का इंतजाम, शांति ही समाधान... मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच राज्यसभा में बोले प्रधानमंत्री मोदी
तेल-गैस का इंतजाम, शांति ही समाधान... मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच राज्यसभा में बोले PM मोदी
Parliament Budget Session Live: 'युद्ध से व्यापार के रास्ते प्रभावित, ईरान, इजरायल और अमेरिका के संपर्क में हम', राज्यसभा में बोले पीएम मोदी
Live: 'युद्ध से व्यापार के रास्ते प्रभावित, ईरान, इजरायल और अमेरिका के संपर्क में हम', राज्यसभा में बोले पीएम मोदी

वीडियोज

Renault Kiger : 10,000 Plus km Ownership Review | Auto Live
Mahindra XEV 9S vs Kia Carens Clavis EV | Best 7 Seater EV? | Comparison | Auto Live
Sansani: महायुद्ध में हमले का बदलता खेल ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Viral Video: चाट खाने से पहले सावधान! वीडियो ने उड़ाए होश | ABP News
Chitra Tripathi: US की 'एपिक फ्यूरी' या Trump की 'ब्लाइंड फ्यूरी'? | Iran Israel War | America

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Delimitation In Lok Sabha: किस राज्य में कितनी बढ़ेंगी लोकसभा सीटें, टॉप पर कौन? ये रही पूरी लिस्ट
किस राज्य में कितनी बढ़ेंगी लोकसभा सीटें, टॉप पर कौन? ये रही पूरी लिस्ट
गगनदीप रंधावा सुसाइड केस में गिरफ्तार मंत्री लालजीत भुल्लर के सौंपे गए विभाग, इन्हें मिली जिम्मेदारी
गगनदीप रंधावा सुसाइड केस में गिरफ्तार मंत्री लालजीत भुल्लर के सौंपे गए विभाग, इन्हें मिली जिम्मेदारी
स्थाई कमीशन नहीं पा सकीं महिला अधिकारियों के लिए बड़ी राहत, SC का आदेश- सभी को पेंशन....
स्थाई कमीशन नहीं पा सकीं सैन्य महिला अधिकारियों के लिए बड़ी राहत, SC का आदेश- सभी को पेंशन....
BCCI से टक्कर लेकर PCB होने वाला है बर्बाद! खिलाड़ियों ने कहा - PSL खेलेंगे लेकिन पहले पैसा बढ़ाओ
BCCI से टक्कर लेकर PCB होने वाला है बर्बाद! खिलाड़ियों ने कहा - PSL खेलेंगे लेकिन पहले पैसा बढ़ाओ
‘पवन सिंह के खिलाफ़ मैंने कंप्लेन नहीं की,’ अंजलि राघव ने बताया किस वजह से पहुंची महिला आयोग
‘पवन सिंह के खिलाफ मैंने कंप्लेन नहीं की,’ अंजलि राघव ने बताया किस वजह से पहुंची महिला आयोग
Iranian President Pezeshkian: ट्रंप के शांति वाले मैसेज पर ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन का बड़ा बयान, बोले- 'सैनिकों के हाथों को...'
ट्रंप के शांति वाले मैसेज पर ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन का बड़ा बयान, बोले- 'सैनिकों के हाथों को...'
31 मार्च से पहले ये 5 जरूरी काम पूरे कर लें, नहीं तो बाद में हो सकती है परेशानी
31 मार्च से पहले ये 5 जरूरी काम पूरे कर लें, नहीं तो बाद में हो सकती है परेशानी
जिसे समझा पेड़ की जड़ वो निकला अजगरों का झुंड, पत्थर मारते ही आदमखोरों में आई जान, खौफनाक वीडियो वायरल
जिसे समझा पेड़ की जड़ वो निकला अजगरों का झुंड, पत्थर मारते ही आदमखोरों में आई जान, खौफनाक वीडियो वायरल
Embed widget