एक्सप्लोरर

बीएमसी उपचुनाव में बीजेपी ने शिवसेना को हराया

बृहनमुंबई महानगर पालिका के एक अधिकारी ने कहा कि बीजेपी उम्मीदवार जागृति पटेल को वार्ड संख्या 116 में 11129 वोट मिले जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी शिवसेना उम्मीदवार मिनाक्षी पाटिल को 6337 वोट मिले.

मुंबई: मुंबई नगर निकाय चुनावों में बीजेपी ने शिवसेना के साथ सीटों के अपने अंतर को कम करने के साथ ही भांडुप में हुए बीएमसी उपचुनाव में जीत हासिल की. इसके अलावा बीजेपी को पुणे, कोल्हापुर और नागपुर नगर निकाय के लिए हुए उपचुनाव में भी जीत मिली.

बृहनमुंबई महानगर पालिका के एक अधिकारी ने कहा कि बीजेपी उम्मीदवार जागृति पटेल को वार्ड संख्या 116 में 11129 वोट मिले जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी शिवसेना उम्मीदवार मिनाक्षी पाटिल को 6337 वोट मिले. कांग्रेस पार्षद प्रमिला पाटिल का 25 अप्रैल को निधन होने की वजह से इस सीट पर उपचुनाव की जरुरत हुई.

इस जीत के साथ 227 सदस्यों वाली बीएमसी में बीजेपी के सदस्यों की संख्या बढ़कर 83 हो गई है जबकि शिवसेना के पार्षदों की संख्या 84 बनी हुई है. शिवसेना ने जहां चार दूसरे पार्षदों के समर्थन का दावा किया है वहीं बीजेपी ने दो पार्षदों के समर्थन का दावा किया है. इस नतीजे के बाद प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी सांसद किरीट सौमैया ने कहा कि सहयोगी शिवसेना के नेताओं को अपना अहंकार त्याग देना चाहिए.

सौमैया ने कहा, ‘‘शिवसेना अपने अहंकार से छुटकारा नहीं पाती है तो वे घटकर 83 सीटों पर आ जाएंगे और बीजेपी के पास बीएमसी की 84 सीटें होंगी.’’ मुंबई बीजेपी के अध्यक्ष आशीष शेलार ने कहा कि भांडुप उपचुनाव के नतीजों ने कुछ लोगों की तरफ से किए गए बड़े दावों के खोखलेपन को साबित कर दिया है. उन्होंने हालांकि किसी का नाम नहीं लिया. उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के विकास के एजेंडे की जीत है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा
बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा
देश में कितने फीसदी लोगों के पास पासपोर्ट, कैसे होता है जारी? विदेश मंत्रालय ने सब साफ कर दिया
देश में कितने फीसदी लोगों के पास पासपोर्ट, कैसे होता है जारी? विदेश मंत्रालय ने सब साफ कर दिया
12 बाइकर्स और एक SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गैरकानूनी तरीके से गाड़ी चलाने पर लगाया भारी जुर्माना
12 बाइकर्स और SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गाड़ी चलाने पर लगाया जुर्माना
राहुल गांधी, जोसेफ विजय से जेपी नड्डा तक... जंतर-मंतर पर नीट के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए CJP ने भेजा न्योता
राहुल, विजय से जेपी नड्डा तक... NEET के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए CJP ने भेजा न्योता

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget