एक्सप्लोरर

'...मैं लौटूंगा', महाराष्ट्र बीजेपी ने देवेंद्र फडणवीस का वीडियो पोस्ट कर किया डिलीट, फिर शिंदे गुट से क्या कहा?

Maharashtra BJP: देवेंद्र फडणवीस का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के बाद महाराष्ट्र बीजेपी ने उसे डिलीट कर दिया. बीजेपी ने कहा है कि कोई अन्य निष्कर्ष निकालने की जरूरत है.

Maharashtra BJP On Devendra Fadnavis: महाराष्ट्र बीजेपी की एक सोशल मीडिया पोस्ट के चलते राज्य में सियासी कयासबाजी का पारा चढ़ गया है. बीजेपी की महाराष्ट्र इकाई ने शुक्रवार (27 अक्टूबर) को उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का एक चार साल पुराना वीडियो अपने आधिकारिक X हैंडल से पोस्ट किया, जिसमें वह राज्य की सत्ता में वापसी का दावा करते नजर आए. पोस्ट किए जाने के करीब दो घंटे बाद वीडियो को डिलीट भी कर दिया गया.

वीडियो में क्या कहते दिखे देवेंद्र फडणवीस?

वीडियो में फडणवीस कहते नजर आए, ''मैं एक नए महाराष्ट्र के निर्माण के लिए वापस आऊंगा.'' 2019 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा था, ''मी पुन्हा येईनमी पुन्हा येइन (मैं लौटूंगा)'' उनके इस बयान पर कई मीम्स भी बने थे. 

कोई अन्य निष्कर्ष निकालने की जरूरत नहीं- बीजेपी

फडणवीस वर्तमान में महाराष्ट्र के दो उपमुख्यमंत्रियों में से एक हैं और दूसरे डिप्टी सीएम एनसीपी के बागी खेमे के अजित पवार हैं. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, महाराष्ट्र की बीजेपी इकाई के मुख्य प्रवक्ता केशव उपाध्याय ने कहा कि शुक्रवार को पोस्ट किए गए वीडियो को लेकर कोई अन्य निष्कर्ष निकालने की जरूरत नहीं है.

एक टीवी चैनल से उन्होंने कहा, ''बीजेपी का रुख स्पष्ट है. यह वीडियो पहले भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है. फडणवीस ने कहा है कि अगला विधानसभा चुनाव शिंदे के नेतृत्व में लड़ा जाएगा.''

शिंदे समूह से ये बोली बीजेपी

उपाध्याय ने कहा, ''शिंदे समूह को (वीडियो को लेकर) आशंकित होने की जरूरत नहीं है. शिंदे और फडणवीस के बीच अच्छा तालमेल और समन्वय है. शिंदे, फडणवीस और अजित पवार महाराष्ट्र के विकास के लिए साथ मिलकर काम कर रहे हैं.'' वहीं, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एक टीवी चैनल से कहा कि उन्होंने अभी तक महाराष्ट्र बीजेपी की ओर से पोस्ट किया गया वीडियो देखा नहीं है.

पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता ने जताई हैरानी

पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने हैरानी जताई कि क्या शिंदे को मुख्यमंत्री पद से हटाने के लिए कोई कदम उठाया जा रहा है. बता दें कि महाराष्ट्र बीजेपी ने यह वीडियो फडणवीस के नई दिल्ली के दौरे और पार्टी के सीनियर नेताओं से मुलाकात के दो दिन बाद पोस्ट किया था.

यह भी पढ़ें- 'ED-CBI का बीजेपी का पोलिंग एजेंट बनना बाकी, हार के डर से हो रही छापेमारी', राजस्थान में रेड पर संजय राउत का तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चुनाव आयोग के फैसले पर कल 'सुप्रीम' सुनवाई, राहुल गांधी ने लगाई है याचिका
चुनाव आयोग के फैसले पर कल 'सुप्रीम' सुनवाई, राहुल गांधी ने लगाई है याचिका
CJP के 11 लोगों को दिल्ली पुलिस ने किया रिहा, दीपके बोले- ‘हमारे कॉकरोच...’
CJP के 11 लोगों को दिल्ली पुलिस ने किया रिहा, दीपके बोले- ‘हमारे कॉकरोच...’
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट

वीडियोज

घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Embed widget