एक्सप्लोरर

शिखर सम्मेलन: ABP से बोले फडणवीस- BJP का ही होगा मुख्यमंत्री, शिवसेना चाहे तो आदित्य बनें डिप्टी सीएम

देवेंद्र फडणवीस नागपुर दक्षिण से चुनाव लड़ रहे हैं. फडणवीस साल 2014 के विधानसभा चुनाव में सीएम प्रोजेक्ट नहीं किए गए थे. फडणवीस सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री और सबसे कम उम्र के मेयर बने.

मुंबई: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए 21 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे. सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव प्रचार में जोर शोर से डटी हुई हैं. चुनाव से पहले महाराष्ट्र की राजनीति पर एबीपी न्यूज़ के शो शिखर सम्मेलन में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बड़ा बयान दिया है. फडणवीस ने कहा कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री बीजेपी का ही होगा. आदित्य ठाकरे के सवाल पर उन्होंने कहा कि अगर शिवसेना चाहे तो आदित्य ठाकरे को उप मुख्यमंत्री बना सकती है. ये फैसला शिवसेना का होगा. उन्होंने चुनाव में बड़े नेताओं के टिकट काटे जाने पर कहा कि ये फैसला पार्टी का था. जिनको टिकट नहीं दिए गए, वह भी अच्छे और कड़ी मेहनत करने वाले नेता हैं.

मैं बीजेपी का भी मुख्यमंत्री हूं और शिवसेना का भी- फडणवीस

देवेंद्र फडणवीस ने कहा, ''पार्टी ने पिछले पांच साल में अच्छा काम किया है. मुझे आज कोई भय नहीं है, क्योंकि मेरे पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी खड़ी है.'' उन्होंने कहा, ''शिवसेना हमारे लिए कोई परेशानी नहीं है. वह हमारी दोस्त है. क्या किसी दोस्त से परेशानी हो सकती है. फडणवीस ने कहा कि मैं बीजेपी का भी मुख्यमंत्री हूं और शिवसेना का भी. ये गठबंधन की सरकार है. शिवसेना प्राइवेट लिमिटिड नहीं है.

उद्धव ठाकरे कहेंगे तो आदित्य उप मुख्यमंत्री बनेंगे- फडणवीस

शिवसेना की तरफ से आदित्य ठाकरे को अगला मुख्यमंत्री बनाने वाले बयान पर फडणवीस ने कहा कि आदित्य ठाकरे क्या करेंगे या शिवसेना उन्हें कौनसा पद देगी, ये शिवसेना का अपना फैसला है. अगर उद्धव ठाकरे कहेंगे तो आदित्य उप मुख्यमंत्री बनेंगे. हालांकि फडणवीस ने कहा कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसपर शक नहीं है. ये सबको पता है कि अगला मुख्यमंत्री कौन होगा.

हमने 30 हजार पेड़ लगाए हैं- फडणवीस

फडणवीस ने आरे कॉलोनी में पेड़ काटे जाने के सवाल पर कहा, ''आरे में मेट्रो शेड बनाने का फैसला सोच समझकर किया गया था. सुप्रीम कोर्ट ने भी माना है कि आरे कॉलोनी वन क्षेत्र नहीं है. वहां पेड़ काटने का दुख मुझे भी है. 2015 में जब पेड़ काटने का फैसला हुआ तब से अबतक हमने 30 हजार पेड़ लगाए हैं. हमने पेड़ काटने से पहले भी 23 हजार पेड़ लगाए थे. मैं आरे पर सबकी चिंता का सामना करता हूं.'' उन्होंने कहा, ''शिवसेना आरे में पेड़ काटने का विरोध कर रही है, ये सवाल आपको शिवसेना से पूछना चाहिए. मैं शिवसेना को नहीं समझा पाया.'' फडणवीस ने कहा, ''मेट्रो का एक दिन का काम रुकता है तो पांच करोड़ रुपए का नुकसान होता है.

पीएमसी बैंक घोटालेबाजों का BJP से कोई संबंध नहीं- फडणवीस

पीएमसी बैंक घोटाले को लेकर फडणवीस ने कहा, ''पीएमसी के प्रोमोटर्स गिरफ्तार हुए हैं. उनकी संपतियां जब्त हुई हैं. लोगों में गुस्सा है, वह बिल्कुल ठीक है. हम ग्राहकों की मदद करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं.'' उन्होंने कहा,''हम प्रोमोटर्स की संपत्ति जब्त करके ग्राहकों को मदद देने की कोशिश कर कर रहे हैं. इस विवाद को लेकर मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन से भी मिलूंगा.'' फडणवीस ने कहा कि जिन लोगों ने घोटाला किया है उनका बीजेपी से कोई संबंध नहीं है.

शरद पवार के मामले से राज्य सरकार का कोई लेना-देना नहीं- फडणवीस

ईडी जांच में शरद पवार का नाम आने पर फडणवीस ने कहा,'' शरद पवार के मामले से राज्य सरकार का कोई लेना-देना नहीं है. कोर्ट के आदेश पर शरद पवार के खिलाफ एफआईआर हुई है. ये कार्रवाई हाई कोर्ट ने की है.'' उन्होंने कहा,'' ईडी ने उन्हें कहा है कि अगर आपकी जांच में जरूरत होगी तो आपको बुलाया जाएगा.''

फडणवीस ने कहा कि कृपाशंकर ने बीजेपी ज्वाईन नहीं की और ना ही वह चुनाव में बीजेपी का प्रचार कर रहे है. फडणवीस ने कहा कि नारायण राणे हमारी पार्टी में शामिल हो चुके हैं. राणे की पार्टी का बीजेपी में विलय का एलान अभी बाकी है. शिवसेना से गठबंधन करके हमने अपना वादा निभाया है.

बीजेपी के खून में राष्ट्रवाद है- फडणवीस

फडणवीस ने कहा, ''मैं चुनावों में महाराष्ट्र के मुद्दों पर बात करता हूं. मैं हर भाषा में अपने काम के बारे में बात करता हूं.'' उन्होंने कहा, ''जो काम 15 सालों में नहीं हुआ, वह हमने पांच सालों में कर दिखाया. कांग्रेस-एनसीपी ने आर्टिकल 370 का विरोध किया है. ये देश हमारा है. बीजेपी के खून में राष्ट्रवाद है. हम क्यों ने राष्ट्र की बात करें. हम 370 पर बोलते रहेंगे.''

RAPID FIRE-

एबीपी न्यूज़ से फडणवीस के साथ रेपिड फायर राउंड भी खेला. जानें उनसे क्या सवाल किए गए.

सवाल- उद्धव या आदित्य में से आप किसे चुनेंगे?

जवाब- मैं उद्धव ठाकरे को चुनूंगा

सवाल- मुंबई में ही रहेंगे या दिल्ली जाएंगे?

जवाब- जब जहां जाने को पार्टी कहेगी मैं वहीं जाऊंगा.

सवाल- उप मुख्यमंत्री बीजेपी का या शिवसेना क?

जवाब- बीजेपी का मुख्यमंत्री होगा. उप मुख्यमंत्री का फैसला शिवसेना का है

सवाल- प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपिता हैं या नहीं?

जवाब- पीएम मोदी नवभारत के राष्ट्रपति हैं. लेकिन महात्मा गांधी हमारे राष्ट्रपिता थे, हैं और रहेंगे.

बता दें कि देवेंद्र फडणवीस नागपुर दक्षिण से चुनाव लड़ रहे हैं. फडणवीस साल 2014 के विधानसभा चुनाव में सीएम प्रोजेक्ट नहीं किए गए थे. फडणवीस सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री और सबसे कम उम्र के मेयर बने.

यह भी पढ़ें- बुरी खबर: सर्दी के साथ दिल्ली-NCR में प्रदूषण ने दी दस्तक, हरियाणा-पंजाब में बड़े पैमाने पर जलाई जा रही है पराली

महाराष्ट्र चुनाव के बीच किसान ने BJP की टी-शर्ट पहनकर लगाई फांसी, शिवसेना ने कहा- घटना बहुत गंभीर

जानिए 'कलंक की नाकामी के बाद किस तरह से बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर ने की आलिया भट्ट की हौसला अफजाई

Instagram पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले विश्व नेता बने पीएम मोदी, ट्रंप बहुत पीछे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

थार से आए बदमाश, गाड़ी से बांधकर ATM मशीन को निकाला बाहर, फिल्मी स्टाइल में कैश लेकर हुए रफूचक्कर
थार से आए बदमाश, गाड़ी से बांधकर ATM मशीन को निकाला बाहर, फिल्मी स्टाइल में कैश लेकर हुए रफूचक्कर
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
'भारत तय करेगा समंदर की दिशा', महेंद्र गिरी युद्धपोत के इंडियन नेवी में शामिल होने पर राजनाथ सिंह ने भरी हुंकार
'भारत तय करेगा समंदर की दिशा', महेंद्र गिरी युद्धपोत के नेवी में शामिल होने पर राजनाथ की हुंकार
चंद्रबाबू नायडू की बहू नारा ब्राह्मणी को मिला सम्मान, फॉर्च्यून इंडिया की 100 सबसे प्रभावशाली महिलाओं में मिली जगह
चंद्रबाबू नायडू की बहू नारा ब्राह्मणी को मिला सम्मान, फॉर्च्यून इंडिया की 100 सबसे प्रभावशाली महिलाओं में मिली जगह

वीडियोज

Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive
'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
IND vs ENG 5th T20 Playing 11: आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Embed widget